रिफंड दरों पर फिर से विचार कर सकता है वाणिज्य मंत्रालय
वाणिज्य विभाग हाल में घोषित आरओडीटीईपी (रेमिशन आफ ड्यूटीज ऐंड टैक्सेज आन एक्सपोर्टेड प्रोडक्ट्स) की रिफंड दरों पर फिर से विचार कर सकता है। सरकार की ओर से गठित समिति ने इसकी सिफारिश की है। इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा कि आरओडीटीईपी के लिए 30,000 करोड़ रुपये की जरूरत है, जबकि केंद्रीय […]
कोयला उत्पादन बढ़ाने में लगी सीआईएल
केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना को गति देने के लिए कोल इंडिया (सीआईएल) ने घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए 40,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं विकसित करने पर काम कर रही है। खनन कंपनी शुरुआती कनेक्टिविटी और कोयला हैंडलिंग संयंत्र में सुधार के लिए 35 परियोजनाओं पर काम कर रही है, जिनमें ज्यादा रेल […]
पहले चरण में 2 सरकारी बैंकों के निजीकरण पर होगी बात
सरकार पहले चरण में कम से कम दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) का निजीकरण कर सकती है। सरकार से जुड़े दो सूत्रों ने कहा कि नीति आयोग, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), वित्त मंत्रालय की वित्तीय सेवा और आर्थिक मामलों के विभागों के अधिकारियों की बैठक 14 अप्रैल को होने वाली है, जिसमें निजीकरण के […]
कोरोना बढऩे के साथ दावों के लिए बीमा कंपनियों ने कसी कमर
देश में कोविड-19 संक्रमणों में अप्रत्याशित उछाल आने से सामान्य और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को मिलने वाले कोविड संबंधी दावों में भी उछाल आई है। ऐसा कोराना संक्रमण की दूसरी लहर में अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में इजाफा होने के कारण हुआ है। बीमाकर्ताओं को अप्रैल, 2021 तक 10 लाख से अधिक कोविड […]
जमा सीमा बढऩे से भुगतान बैंकों के पास आएंगे बड़े ग्राहक
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेमेंट्स बैंकों में प्रत्येक ग्राहक के लिए प्रति दिन अधिकतम जमा की सीमा को बढ़ाकर दोगुना करने का निर्णय लिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि रिजर्व बैंक की ओर से इस सीमा को बढ़ाकर 2 लाख रुपये किए जाने से पेमेंट्स बैंकों की एमएसमएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) […]
प्रत्यक्ष कर संग्रह में बेंगलूरु ऊपर
वैश्विक और भारतीय आईटी कंपनियों के केंद्र वाला बेंगलूरु महामारी वर्ष 2020-21 में प्रत्यक्ष कर संग्रह में एक मात्र उम्मीद जगाने वाले शहर के रूप में उभरा है। आर्थिक सुस्ती को नकारते हुए देश की सिलिकन वैली के तौर पर जाने जाने वाले इस शहर ने 2020-21 में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 7.3 फीसदी की […]
पेंशन में बढ़ सकता है एफडीआई
सरकार पेंशन क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाकर 74 प्रतिशत कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस सिलसिले में मॉनसून सत्र में विधेयक लाया जा सकता है। पिछले महीने संसद ने बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने के लिए कानूनी संशोधन को […]
चीन के टीके कम असरदार: अधिकारी
चीन के शीर्ष रोग नियंत्रण अधिकारी ने कहा है कि देश के कोरोनावायरस संक्रमण रोधी टीके कम असरदार हैं और सरकार इन्हें और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार कर रही है। चीन के रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के निदेशक गाओ फू ने शनिवार को चेंगदू शहर में एक संगोष्ठी में कहा कि चीन के टीकों […]
दिल्ली के अस्पतालों में बेड खत्म तो लॉकडाउन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 10,732 नए मामले आने के साथ ही शहर में हालात बेहद गंभीर हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘कोरोनावायरस की चौथी लहर पिछली […]
टीका उत्सव दूसरी बड़ी लड़ाई की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश में टीका उत्सव की शुरुआत की और इसे कोविड-19 से बचाव के लिए दूसरी बड़ी लड़ाई की शुरुआत बताया। उन्होंने वायरस से मुकाबला करने के लिए जनता को अनेक सुझाव दिए और व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर स्वच्छता पर जोर देने को कहा। मोदी ने कहा, ‘आज 11 […]
