वित्त वर्ष 21 में एचडीएफसी बैंक की ऋण वृद्घि घटकर 14 प्रतिशत पर
देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने 31 मार्च, 2021 को समाप्त वर्ष (वित्त वर्ष 2021) में अग्रिमों में 13.9 फीसदी की वृद्घि हासिल की है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में बैंक ने 21.27 फीसदी की वृद्घि दर्ज की थी। निजी क्षेत्र के तीन और बैंकों इंडसइंड बैंक, येस बैंक […]
पिछले साल जैसा नहीं रहेगा लंबी अवधि के फंडों का प्रदर्शन
बीएस बातचीत पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान बॉन्ड प्रतिफल में भारी तेजी ने इक्विटी बाजारों को प्रभावित किया है। यूटीआई एएमसी के समूह अध्यक्ष एवं प्रमुख (फिक्स्ड इनकम) अमनदीप चोपड़ा ने पुनीत वाधवा को एक साक्षात्कार में बताया कि यदि निवेश अवधि तीन साल से कम रखी जाए तो निवेशक लो-ड्यूरेशन और शॉर्ट-टर्म फंड जैसे […]
अपग्रेड ने 1,200 करोड़ रुपये की एआरआर हासिल की
रॉनी स्क्रूवाला की तरफ से स्थापित उच्च शिक्षा क्षेत्र के स्टार्टअप ‘अपग्रेड’ ने वित्त वर्ष 2021 के लिए 1,200 करोड़ रुपये की सालाना राजस्व दर (एआरआर) हासिल की है। पिछले साल इस स्टार्टअप ने 100 प्रतिशत राजस्व वृद्घि दर्ज की और अब 2021 के लिए उसने 150 प्रतिशत राजस्व वृद्घि का लक्ष्य रखा है। कंपनी […]
एमएससीआई स्मॉलकैप इंडेक्स में शामिल होगी टाटा मोटर्स डीवीआर!
अगले महीने होने वाली अर्धवार्षिक समीक्षा बैठक में एमएससीआई स्मॉलकैप इंडेक्स प्रदाता टाटा मोटर्स डीवीआर, इंटेलेक्ट डिजायन और एसकेएफ इंडिया को इस इंडेक्स में शामिल कर सकता है। आईआईएफएल ऑल्टरनेटिव रिसर्च के मुताबिक, इस समीक्षा से इन शेयरों को क्रमश: 92 लाख डॉलर, 78 लाख डॉलर और 77 लाख डॉलर का निवेश हासिल करने में […]
विनिर्माण पीएमआई 7 माह में सबसे नीचे
मार्च में विनिर्माण गतिविधियों की वृद्धि दर 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। आईएचएस मार्किट पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के मुताबिक कोविड के मामले बढऩे से मांग प्रभावित हुई है, जिससे विनिर्माण पीएमआई नीचे आया है। पीएमआई फरवरी के 57.5 से गिरकर मार्च में 7 महीने के निचले स्तर 55.4 पर आ […]
दीर्घावधि निवेश के लिए करें उतार-चढ़ाव का इस्तेमाल
विश्लेषकों का कहना है कि सोमवार को बाजारों में आई भारी गिरावट और भविष्य में भी उतार-चढ़ाव की आशंका से निवेशकों को डरना नहीं चाहिए और उन्हें निवेश योग्य अवसरों पर ध्यान देना चाहिए तथा मध्यावधि से दीर्घावधि नजरिये के साथ खरीदारी करनी चाहिए। हालांकि विश्लेषक यह भी चेतावनी दे रहे हैं कि बाजार कुछ […]
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने टाटा स्टील, सेल में बढ़ाया निवेश
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस्पात कीमतों में तेजी आने के बाद से टाटा स्टील और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) में अपना निवेश बढ़ाया है। अक्टूबर और दिसंबर के बीच एफपीआई की शेयरधारिता टाटा स्टील में 5.69 प्रतिशत तक और सेल में 0.93 प्रतिशत तक थी, वहीं जेएसपीएल और जेएसडब्ल्यू स्टील में यह 0.72 प्रतिशत […]
मौजूदा कारोबार को अभी देंगे रफ्तार
बीएस बातचीत महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी के तौर पर अपना कार्यभार संभालने वाले अनीश शाह ने शैली सेठ मोहिले से खास बातचीत में कहा कि घाटे में चल रही अंतरराष्ट्रीय सहायक कंपनियों से बाहर होने की कवायद लगभग पूरी हो चुकी है। नवंबर में आनंद महिंद्रा के गैर-कार्यकारी चेयरमैन बनने […]
कोविड-19 में हेपेटाइटिस दवा के उपयोग की मांगी इजाजत
कैडिला हेल्थकेयर (जायडस कैडिला) ने भारतीय दवा नियंत्रक (डीजीसीआई) से हेपेटाइटिस की दवा का इस्तेमाल कोविड-19 के इलाज में करने की इजाजत मांगी है। इससे पहले कंपनी की तरफ से किए गए क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे शानदार रहे हैं। कंपनी ने कहा है कि इस दवा के इस्तेमाल के अंतरिम नतीजे बताते हैं कि कोविड-19 […]
मीशो बनी यूनिकॉर्न, मूल्यांकन 2.1 अरब डॉलर
सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो सॉफ्टबैंक विजन फंड 2 के नेतृत्व में नए निवेश दौर के तहत 30 करोड़ डॉलर जुटाने के बाद यूनिकॉर्न क्लब में शामिल होने वाला नया स्टार्टअप बन गया है। कंपनी ने आज कहा कि इस निवेश दौर के बाद उसका मूल्यांकन बढ़कर 2.1 अरब डॉलर हो गया है। बेंगलूरु की इस […]
