कृष्णापत्तनम पोर्ट में अदाणी की सौ फीसदी हिस्सेदारी
गौतम अदाणी के नेतृत्व वाली कंपनी अदाणी पोट्र्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने आज 2,800 करोड़ रुपये के एक सौदे के तहत अदाणी कृष्णापत्तनम पोर्ट लिमिटेड (कृष्णापत्तनम पोर्ट) में शेष 25 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की। इसके परिणामस्वरूप कृष्णापत्तनम पोर्ट में एपीएसईजेड की हिस्सेदारी 75 फीसदी से बढ़कर 100 फीसदी हो […]
बैजूस ने आकाश को खरीदा
एडुटेक डेकाकॉर्न बैजूस ने करीब 1 अरब डॉलर के एक सौदे के तहत परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली फर्म आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) का आधिग्रहण किया है। सूत्रों ने कहा कि यह एडुटेक क्षेत्र का सबसे बड़ा शेयर एवं नकदी सौदा है। बैजूस ने कहा कि परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली अग्रणी कंपनी एईएसएल […]
आर्थिक जगत में एक और तूफान की आहट
कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों में लगातार इजाफे ने आर्थिक स्थितियों में सुधार को लेकर खतरा बढ़ा दिया है। आशा तो यही है कि वायरस पर जल्दी नियंत्रण कर लिया जाएगा और यह आर्थिक गतिविधियों को अधिक प्रभावित नहीं करेगा। परंतु देश के नीति निर्माताओं के लिए सिर्फ वायरस ही चुनौती नहीं है। घरेलू और […]
पानी की हर बूंद बचानी होगी जलवायु परिवर्तन के दौर में
हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इस साल भी हमने यह दिन मनाया और पानी की महत्ता स्वीकार की। विश्व जल दिवस इस लिहाज से भी अलग था कि जलवायु परिवर्तन अपने शबाब पर है। यानी हमें हर वह काम करना होगा जो करने की जरूरत है। वर्षा-जल की हरेक […]
बुनियादी सिद्धांत का उल्लंघन
सरकार ने यह तय किया है कि ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवालिया संहिता (आईबीसी) के अनुपूरक के रूप में सूक्ष्म, लघु और मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) के लिए ‘पहले से तैयार’ निस्तारण प्रक्रिया की आवश्यकता है और उसने इसके लिए एक अध्यादेश भी पेश कर दिया है। कहा जा रहा है कि एमएसएमई क्षेत्र पर महामारी के […]
अल्पसंख्यकों के वोट भाजपा के लिए बने सरदर्द
पश्चिम बंगाल में कोलकाता से लगभग 130 किलोमीटर दूर ग्रामीण कस्बा नंदीग्राम सबसे ज्यादा चर्चित चुनावी अखाड़ा बन चुका है। आम धारणा है कि यहां जो बाजी मारेगा वह राज्य पर राज करेगा। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई 1 अप्रैल को […]
‘राफेल में भ्रष्टाचार के आरोप निराधार’
भारतीय जनता पार्टी ने राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार के आरोप को सोमवार को ‘पूरी तरह निराधार’ कहा। पार्टी ने इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि सर्वोच्चन्यायालय ने भी इस मामले की जांच की मांग को खारिज कर दिया था और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने इसमें कुछ गलत नहीं पाया था। राफेल […]
सीबीआई जांच के आदेश के बाद देशमुख ने छोड़ा पद
बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को निर्देश दिया कि वह महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्तपरमबीर सिंह द्वारा लगाये गये भ्रष्टाचार एवं कदाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच 15 दिन के भीतर करे। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद देशमुख ने पद से इस्तीफा […]
महाराष्ट्र लॉकडाउन से जीवीए वृद्धि कम: केयर रेटिंग्स
महाराष्ट्र में कोविड के मामले बढऩे के कारण लगाए गए कड़े प्रतिबंधों से वित्त वर्ष 2021-22 (वित्त वर्ष 2022) में पूरी घरेलू अर्थव्यवस्था की सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) वृद्धि 0.32 फीसदी घट सकती है। केयर रेटिंग्स ने यह अनुमान जताया है। रेटिंग एजेंसी ने मार्च के अंत में वित्त वर्ष 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था के […]
ई-कॉमर्स का महाराष्ट्र में असमंजस
ई-कॉमर्स और फूड डिलिवरी कंपनियां अपने डिलिवरी कर्मचारियों के लिए लॉकडाउन दिशानिर्देशों के बारे में ज्यादा स्पष्टता के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ बातचीत कर रही हैं। इन दिशानिर्देशों के मुताबिक उन्हें टीकाकरण या नेगेटिव कोविड-19 जांच का सबूत अपने पास रखा होगा। महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को ‘शृंखला को तोडऩे’ का आदेश दिया था, […]
