facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

लेखक : बीएस संवाददाता

आईटी

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए सौदों में तेजी

सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनियां मजबूत सौदों के प्रवाह पर ध्यान दे रही हैं, वहीं इस उद्योग को कुशल कर्मियों की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि इस उद्योग में नौकरी छोडऩे की दर स्तर 17 प्रतिशत पर पहुंच सकते हैं। टीमलीज डिजिटल में आईटी स्टाफिंग के उपाध्यक्ष एवं बिजनेस […]

कंपनियां

ग्रामीण बाजार में नरमी से ड्यूरेबल कंपनियां चिंतित

पिछले छह से नौ महीनों के दौरान उपभोक्ता मांग को पुनर्जीवित करने में देश के छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों की उल्लेखनीय भूमिका रही है जबकि बड़े शहरों में कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। लेकिन अब वह प्रवृत्ति बदल रही है। कोविड-19 के मामलों में नए सिरे से वृद्धि को […]

आईटी

दूरसंचार को लेकर विश्लेषक सकारात्मक

दूरसंचार सेवा प्रदाताओं भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया (वीआई) और रिलायंस जियो द्वारा शुल्क दरों में संभावित वृद्धि में देरी होने के बावजूद इस क्षेत्र को लेकर विश्लेषकों को नजरिया सकारात्मक बना हुआ है। जबकि स्टॉक एक्सचेंज पर भारती एयरटेल एवं वोडाफोन आइडिया का प्रदर्शन बेंचमार्क एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स और एसऐंडपी दूरसंचार सूचकांक के मुकाबले इस […]

कंपनियां

रीन्यू पावर ग्रीन बॉन्ड से जुटाएगी रकम

रीन्यू पावर ग्रीन बॉन्ड के जरिये 75.5 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए बाजार में उतरी है। भारतीय कंपनियों द्वारा इस कैलेंडर वर्ष के दौरान अब तक करीब 5 अरब डॉलर के कुल ग्रीन बॉन्ड एवं ऋण पत्र जारी किए जा चुके हैं। पिछले फरवरी के आरंभ में कंपनी ने ‘ऑर्फन सब्सिडिएरी’ मॉडल के जरिये निर्गम […]

कंपनियां

जेएसडब्ल्यू की नजर नीलाचल पर

दिवालिया अधिनियम के तहत भूषण पावर ऐंड स्टील (बीपीएसएल) का अधिग्रहण पूरा करने के बाद सज्जन जिंदल के नियंत्रण वाली जेएसडब्ल्यू स्टील की नजर अब नीलाचल इस्पात निगम (एनआईएनएल) पर है। सूत्रों ने कहा कि कंपनी ने एनआईएनएल के लिए अभिरुचि पत्र जमा कराया है। अभिरुचि पत्र जमा कराने की आखिरी तारीख सोमवार है। जेएसडब्ल्यू […]

कंपनियां

वित्त वर्ष 2022 में निफ्टी-50 की आय 28 फीसदी बढऩे के आसार

बीएस बातचीत डीएसपी इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के अध्यक्ष कल्पेन पारेख का मानना है कि मौजूदा स्तरों पर, बाजार काफी हद तक वित्त वर्ष 2023 के लिए आय आंकड़ों पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने पुनीत वाधवा के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि निवेशकों के लिए परिसंपत्ति आवंटन को पुन: संतुलित करने के लिए यह अच्छा […]

वित्त-बीमा

पैसिव एयूएम बढ़ाने में विफल रहे हैं म्युचुअल फंड

पैसिव उत्पादों की परिसंपत्तियां पिछले तीन साल के दौरान तीन गुनी हो गई हैं। इन उत्पादों में एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) और सूचकांक फंड शामिल होते हैं। हालांकि इन परिसंपत्तियों में वृद्घि की रफ्तार धीमी रही, लेकिन म्युचुअल फंड उद्योग ने ऐसी पेशकशों में शानदार तेजी दर्ज की और पिछले साल में 18 नए उत्पाद पेश […]

वित्त-बीमा

मिस्त्री के हिस्से का मूल्य करीब 1.16 लाख करोड़ रुपये

सूचीबद्ध क्षेत्र में होल्डिंग कंपनी की प्रचलित छूट के आधार पर टाटा संस का मूल्यांकन करीब 6.32 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। देश की शीर्ष सूचीबद्ध होल्डिंग एवं निवेश कंपनियां जैसे बजाज होल्डिंग्स ऐंड इन्वेस्टमेंट्स, जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, बॉम्बे बर्मा, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, ईआईडी पैरी, वेदांत, टाटा इन्वेस्टमेंट और पिलानी […]

वित्त-बीमा

ऑर्किड फार्मा का शेयर 11,700 फीसदी चढ़ा

ऑर्किड फार्मा का शेयर गुरुवार को 2,129 रुपये पर पहुंच गया, जो नवंबर 2020 के 18 रुपये के मुकाबले 11,700 फीसदी ज्यादा है। धानुका लैबोरेटरीज के लिए यह खुशी की बात है, जिसने करीब एक साल पहले एनसीएलटी समाधान प्रक्रिया के जरिए कंपनी का अधिग्रहण किया। शेयर मेंं हालांकि असाधारण बढ़ोतरी हुई है, लेकिन विशेषज्ञ […]

वित्त-बीमा

आईटी के मुकाबले एफएमसीजी का महंगा मूल्यांकन

आईटी सेक्टर पिछले साल के दौरान अच्दे प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में से एक रहा और निफ्टी आईटी सूचकांक ने निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक किया तथा 102.5 प्रतिशत का प्रतिफल दिया। इसकी वजह यह रही कि निवेशकों ने राजस्व संभावना को देखते हुए आईटी सेक्टर पर दांव लगाया है। करीब आठ साल के बाद […]

1 … 2,006 2,007 2,008 2,009 2,010 … 4,560
Advertisement
Advertisement