एफपीआई को लाभांश कर राहत देने से परहेज कर सकती हैं कंपनियां
भले ही बजट प्रस्तावों ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) को लाभांश भुगतान पर कम दर का लाभ उठाने की अनुमति दी है, लेकिन कंपनियां घरेलू कर दरों पर विदहोल्ड कर को बरकरार रख सकती हैं। विश्लेषकों का कहना है कि कर संधि के लाभ और कम दर पर कर कटौती चाहने वाली कंपनियों को गुणात्मक […]
सेंसेक्स 55,000 पर पहुंचेगा
बजट प्रस्तावों से उत्साहित सेंसेक्स दो कारोबारी सत्रों में 3,500 अंक से ज्यादा चढ़कर मंगलवार को दिन के कारोबार में 50,000 के निशान पर फिर से पहुंच गया। विभिन्न ब्रोकरों के विश्लेषक भारतीय बाजारों पर उत्साहित बने हुए हैं। मॉर्गन स्टैनली के विश्लेषकों ने इस साल दिसंबर तक सेंसेक्स 55,000 पर पहुंच जाने का अनुमान […]
‘राजकोषीय घाटे का लक्ष्य ज्यादा’
वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा बजट में पेश घाटे का लक्ष्य ज्यादा है और मध्यावधि के हिसाब से समेकन उम्मीद की तुलना में ज्यादा धीमी होगी। फिच ने जून 2020 में भारत को नकारात्मक परिदृश्य के साथ बीबीबी माइनस रेटिंग में रखा था, जो वृद्धि पर महामारी के […]
कम दरों से 4 लाख करोड़ रुपये सालाना जीएसटी का नुकसान
एनके सिंह की अध्यक्षता में बने 15वें वित्त आयोग ने सुझाव दिया है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत 12 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर के ढांचे को एक मानक दर में विलय किया जाना चाहिए और जीएसटी को तीन दरों के ढांचे के मुताबिक तर्कसंगत बनाया जाना चाहिए, जिसमें 5 मेरिट दरें […]
बाहरी फर्म से होगी इन्फ्रा की ऑडिट
निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने आज शेयर बाजार को सूचित किया है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक के पूरे आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर की ऑडिट के लिए एक बाहरी पेशेवर आईटी फर्म की नियुक्ति की है। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और पेमेंट यूटिलिटी क्षेत्र में कई बार सेवाएं बाधित होने के कारण रिजर्व बैंक एचडीएफसी […]
यूपीआई पर लेन-देन तेज
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के प्रमुख भुगतान प्लेटफॉर्म – यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर इजाफे का रुख जारी रहते हुए डिजिटल भुगतान में जनवरी के दौरान अच्छी वृद्धि देखी गई है। मात्रा और मूल्य दोनों के लिहाज से यह नए शीर्ष स्तर पर पहुंच गया है। एनपीसीआई द्वारा जारी किए गए जनवरी के आंकड़ों […]
आएगी बिजली विनिर्माण योजना
बिजली मंत्रालय आगामी वित्त वर्ष में 1,500 करोड़ रुपये आवंटन के बाद अहम बिजली व अक्षय ऊर्जा उपकरणों की घरेलू विनिर्माण योजना पेश करेगा। बजट में पेश ‘आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत विनिर्माण क्षेत्र’ नाम की इस योजना के तहत एक साल में देश में 3 विनिर्माण क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे। ये क्षेत्र तीन श्रेणियों- […]
एचडीएफसी को तीसरी तिमाही में लाभ
संपत्ति गिरवी रखकर ऋण देने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी एचडीएफसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2,925.83 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 65 फीसदी कम है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 8,372.49 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज […]
लिंकन फार्मा का शुद्ध लाभ 23 फीसदी बढ़ा
लिंकन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 23.44 फीसदी बढ़कर 13.48 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 10.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। तिमाही के दौरान कंपनी का समेकित राजस्व 13.70 फीसदी बढ़कर 115.47 करोड़ रुपये हो गया जो […]
पूंजीगत खर्च केंद्रित वृद्धि पर जोर
यदि सेंसेक्स में आई 5 प्रतिशत की तेजी को एक मानक के तौर पर देखा जाए तो संकेत मिलता है कि वित्त वर्ष 2022 के लिए बजट में कई मोर्चों पर ध्यान दिया गया है। वित्त मंत्री ने न सिर्फ सरकारी खर्च की जिम्मेदारी ली है बल्कि निवेशकों को यह भी संकेत दिया है कि […]
