बीमा अनिवार्य किया जाना उचित समाधान नहीं : नियामक
भारत में बीमा की पहुंच बहुत कम लोगों तक है, लेकिन बीमा नियामक का मानना है कि इसका समाधान बीमा अनिवार्य किया जाना नहीं है क्योंकि भारत ऐसे दौर में है जहां यह उत्पाद मांग पर आधारित होना चाहिए। नियामक का कहना है कि बीमा उद्योग या विभिन्न अन्य हिस्सेदारों द्वारा इसके लिए ग्राहकों पर […]
एनएए के खिलाफ सुनवाई 4 जनवरी को
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के तहत राष्ट्रीय मुनाफाखोरी-रोधी प्राधिकरण की संवैधानिक वैधता के मामले में बहुप्रतिक्षित सुनवाई को 4 जनवरी तक के लिए टाल दिया। इसके खिलाफ दाखिल करीब 50 याचिकाओं में हिंदुस्तान यूनिलीवर, पतंजलि, जुबिलैंट फूडवक्र्स, रेकिट बेंकिजर, जॉन्सन ऐंड जॉन्सन, फिलिप्स और सबवे जैसी बड़ी कंपनियों […]
यूपीआई पर गूगल पे, फोनपे का कब्जा
वालमार्ट समर्थित फोनपे और गूगल समर्थित गूगल पे ने भारत के यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) में मजबूत पकड़ बना ली है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से पहली बार जारी अक्टूबर के आंकड़ों के मुताबिक गूगल पे के माध्यम से 85.781 करोड़ ट्रांजैक्शन और फोनपे के माध्यम से 83.988 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए हैं […]
विलय के बाद लक्ष्मी विलास बैंक का नाम और लोगो बरकरार रहेगा
चौरानबे वर्ष पुराने लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के ब्रांड नाम और लोगों को डीबीएस बैंक में इसके विलय के बाद भी बरकरार रखा गया है। यह विलय पिछले महीने हुआ था। बैंक के मुख्य कार्यालयों, शाखाओं के नामपट्ट और वेबसाइट बैनर पर लक्ष्मी विलास बैंक ‘अब डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड का भाग’ लिखा है। इन […]
इक्वलाइजेशन लेवी से राहत चाहते हैं आभूषण निर्यातक
आयकर अधिनियम में नए बदलाव से ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से कच्चे हीरों की खरीद पर असर पड़ा है, जिसे देखते हुए आभूषण निर्यातकों ने वित्त मंत्रालय से इक्वलाइजेशन लेवी से राहत की मांग की है। जेम्स ऐंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि वैश्विक खननकर्ताओं और कारोबारियों से ई-नीलामी […]
बंद के पहले मोदी का सुधारों पर जोर
विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की ओर से आहूत बंद के एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि विकास के लिए सुधार जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिछली सदी के कुछ कानून मौजूदा दौर में बोझ बन गए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा मेट्रो परियोजना के निर्माण का उद्घाटन करते […]
दुष्यंत चौटाला के पास इस वक्त समय का अभाव
देश में चल रहे किसान आंदोलन से हरियाणा सरकार की बेचैनी बढ़ रही है। हालांकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी (भाजपा-जेजेपी) गठबंधन के मतभेद अभी तक जनता के बीच नहीं आए हैं, लेकिन जेजेपी में चिंता बढ़ रही है। कई नेताओं का कहना है कि अगर पार्टी ने जल्द कोई कदम नहीं […]
टीके की आपात मंजूरी के क्या हैं मायने
अमेरिका की प्रमुख दवा कंपनी फाइजर की भारतीय इकाई के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने देश में ऑक्सफर्ड के कोविड-19 टीका के आपातकालीन इस्तेमाल के अधिकार (ईयूए) की मंजूरी की मांग करते हुए भारतीय औषधि महानियंत्रक को आवेदन दिया है। ईयूए क्या है और इसे कब दिया जाता है? जब किसी बिना मंजूरी […]
टीके की चर्चा मगर डॉक्टरों की सेहत से बेपरवाह
दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में एक गंभीर चिकित्सा विशेषज्ञ चार घंटे की ड्यूटी के बाद कोविड इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) से बाहर आता है। सुरक्षा नियमों के मुताबिक चिकित्साकर्मियों के अपने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण या पीपीई पहनने और उतारने के स्थान अलग-अलग होने चाहिए ताकि उपयोग किए हुए पीपीई से संक्रमण के प्रसार की […]
आरआईएल ने जुटाया 1.4 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज
देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने मौजूदा विदेशी ऋणों के पूर्व भुगतान के लिए 1.4 अरब डॉलर जुटाए हैं। कंपनी ने पिछले सप्ताह इस सौदे के लिए करीब 14 अंतरराष्ट्रीय बैंकों के साथ हस्ताक्षर किए। आरआईएल जुटाई जाने वाली रकम का इस्तेमाल अपनी सहायक रिलायंस होल्डिंग यूएसए के ऋणों के पूर्व भुगतान […]
