नए सरकारी पदों के सृजन पर रोक
वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ाई में बढ़ते खर्च से जूझ रहे वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार में किसी नए पद के सृजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अपवाद स्वरूप सिर्फ उन पदों का सृजन किया जा सकेगा, जिसके लिए वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग अनुमति देगा। व्यय विभाग की ओर से जारी एक कार्यालय ज्ञापन […]
कोविड-19 के बाद नए सिरे से नीति तय करने की जरूरत
वित्त मंत्रालय ने कहा है कि देश को नीतिगत स्तर पर नए सिरे से विचार करना होगा, जिसमें कौशल, स्वास्थ्य के अलावाा कृषि आपूर्ति शृंखला, फैक्टर मार्केट्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर, सूचना एवं संचार तकनीक (आईसीटी), स्टार्टअप और वित्तीय समावेशन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण और कोविड-19 के बाद की दुनिया की अनिश्चितता […]
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को 2019-20 में शेयर बाजार से घाटा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा शेयर बाजार में किए गए निवेश पर 2019-20 के दौरान घाटा हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष में निवेश पर लाभ के बजाय 8.3 प्रतिशत घाटा हुआ है, जो पहले के वित्त वर्ष के 14.7 प्रतिशत से बहुत कम है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के […]
प्रत्यक्ष कर संग्रह 30 प्रतिशत घटा
प्रत्यक्ष कर संग्रह के मामले में भारत की सिलिकन वैली बेंगलूरू उम्मीद की एकमात्र किरण बनकर उभरा है। टेक कंपनियों पर कोविड-19 लॉकडाउन का व्यापक तौर पर कोई असर नहीं पड़ा है, ऐसे में बेंगलूरु में कर संग्रह 7 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि कुल मिलाकर प्रत्यक्ष कर संग्रह में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है। […]
कांग्रेस आलाकमान का करीबी और भरोसेमंद सिपहसालार
वह केरल के उत्तरी जिले कन्नूर से ताल्लुक रखते हैं लेकिन उन्होंने विधानसभा और लोकसभा दोनों में ही दक्षिणी इलाके अलेप्पी का कई बार प्रतिनिधित्व किया है। गणित में परास्नातक यह नायर युवक कोई भी नौकरी पा सकता था। लेकिन उन्होंने राजनीति को ही चुना। उनकी हिंदी थोड़ी कमजोर है लेकिन राजस्थान कांग्रेस में हुए […]
बैंकों के समक्ष ऋण वृद्धि की चुनौतियां
भारत का बैंकिंग नियामक वाणिज्यिक बैंकों के जोखिम से बचने की कोशिश को लेकर नाखुश है। ये बैंक एशिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के उत्पादक क्षेत्रों को ऋण देने से परहेज कर रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का कहना है कि यह प्रवृत्ति अर्थव्यवस्था में प्रमुख वित्तीय मध्यवर्ती के तौर पर बैंकों की भूमिका […]
चौड़ी होती खाई
दुनिया की सबसे तेज विकसित होती अर्थव्यवस्था के सबसे तेज गिरावट वाली अर्थव्यवस्था बन जाने की खबर ने टिप्पणियों की बाढ़ ला दी। इस दौरान कहा गया कि भारत की वृद्धि संभावना 6 फीसदी से घटकर 5 फीसदी रह गई। यह स्पष्ट हो चुका है कि कोविड-19 के कारण बनी मंदी की परिस्थितियों से उबरने […]
‘राष्ट्र हम पर भरोसा कर सकता है’
सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जे के लिए, चीन द्वारा नए सिरे से किए गए विफल प्रयासों के बाद क्षेत्र में बढ़े तनाव के बीच शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हालात ‘तनावपूर्ण’ हैं और भारतीय सैनिक हरसंभव आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए […]
‘क्षेत्रीय शांति के लिए शांतिपूर्ण समाधान’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए विश्वास का माहौल, गैर-आक्रामकता, अंतरराष्ट्रीय नियमों के प्रति सम्मान तथा मतभेदों का शांतिपूर्ण समाधान जरूरी है। उनके इस बयान को पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ सीमा विवाद में संलिप्त चीन को परोक्ष संदेश के […]
ई-स्वास्थ्य डेटाबेस के प्रायोगिक परीक्षण की शुरुआत
देश के महत्त्वाकांक्षी राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र की शुरुआत होने जा रही है और देश के कुछ हिस्सों में इसका प्रायोगिक परीक्षण भी शुरू किया जा रहा है। राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य अभियान (एनडीएचएम) के तहत देश के सभी नागरिकों (स्वैच्छिक भागीदारी के जरिये) को एक विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान पत्र मुहैया कराया जाएगा और उनके स्वास्थ्य […]
