पबजी पर पाबंदी से बिगड़ेगा टेनसेंट के मुनाफे का गणित
सरकार ने हाल में ही सुरक्षा कारणों का हवाला देकर चीन के 118 मोबाइल ऐप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगा दिया। इनमें बेहद लोकप्रिय ऑनलाइन गेम प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स (पबजी) भी शामिल है। माना जा रहा है कि पबजी पर प्रतिबंध से चीन की दिग्गज तकनीकी कंपनी टेनसेंट होल्डिंग्स इंडिया की कमाई पर तगड़ी चोट पड़ सकती है। […]
वाहन उद्योग को दिया प्रोत्साहन का भरोसा
केंद्रीय मंत्रिमंडल के शीर्ष मंत्रियों ने वाहन उद्योग के प्रमुखों को सरकार द्वारा मदद का भरोसा दिया ताकि कोविड महामारी के असर से उद्योग उबर सके। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सायम के 60वें सालाना सम्मेलन में मंत्रियों ने कहा कि कबाड़ प्रोत्साहन नीति जैसे उपायों की जल्द घोषणा की जाएगी और साथ ही वस्तु एवं […]
प्राथमिक क्षेत्र को कर्ज आवंटन पर नए दिशानिर्देश
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने प्राथमिक क्षेत्रों के लिए कर्ज आवंटन के संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत केंद्रीय बैंक ने लघु एवं सीमांत किसानों के लिए कर्ज का हिस्सा बैंकों के कुल ऋण खाते में मौजूदा 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। आरबीआई ने बैंकों को अक्षय ऊर्जा और स्वास्थ्य […]
वोडा-आइडिया जुटाएगी पूंजी
दूसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड शेयर बिक्री तथा नए निवेशकों से कर्ज के जरिये 25,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। ब्रिटेन की वोडाफोन पीएलसी और भारत के आदित्य बिड़ला समूह के साझे उपक्रम वाली इस कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में आज यह फैसला लिया गया। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि फैसले के मुताबिक […]
योगी सरकार बना रही 1.5 लाख करोड़ रुपये की निवेश योजना
महामारी और अर्थव्यवस्था की सुस्ती के दौर में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने की योजना बना रही है। प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद से अब तक 98 फीसदी से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों के चालू होने का दावा किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को […]
उत्तर प्रदेश : राजस्व वसूली में सुधार
कोरोना संकट के दौर में उत्तर प्रदेश में अगस्त में राजस्व वसूली में सुधार के संकेत मिले हैं। प्रदेश सरकार ने बीते साल के मुकाबले इस साल अगस्त में राजस्व के मोर्चे पर 6.7 फीसदी की बढ़त हासिल की है। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के मुताबिक कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन के बाद […]
रेस्टोरेंट में जल्द सजेगी थाली!
महाराष्ट्र सरकार कोविड-19 के मद्देनजर लागू प्रतिबंधों में रियायत देते हुए अब रेस्टोरेंट और बार खोलने का मन बना चुकी हैं। होटल, रेस्टोरेंट और बार कारोबारियों की मांग मानते हुए राज्य सरकार कभी भी रेस्टोरेंट खोलने का ऐलान कर सकती है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी एवं सांसद सुप्रिया सुले की रेस्टोरेंट कारोबार बहाल […]
कोविड से आउटसोर्सिंग को रफ्तार
वाई2के समस्या और 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट की ही तरह कोविड-19 के कारण वैश्विक स्तर पर तमाम तकनीकी कार्य को भारत आउटसोर्स किए जाने के आसार दिख रहे हैं। कोविड वैश्विक महामारी के दौर में घर से काम करने की प्रवृत्ति को व्यापक तौर पर स्वीकार्यता मिल रही है जिससे आउटसोर्सिंग को बढ़ावा मिल […]
निवेश के लिए ईएसआर संंग बात कर रहा जीआईसी
सिंगापुर का सॉवरिन फंड जीआईसी भारत-केंद्रित एक अन्य लॉजिस्टिक फंड में निवेश के लिए अमेरिकी कंपनी वारबर्ग समर्थित लॉजिस्टिक निवेशक ईएसआर के साथ अंतिम दौर की बातचीत कर रहा है। हालांकि निवेश की सही मात्रा का पता नहीं चल पाया है, लेकिन जीआईसी ने फंड में 10 करोड़ डॉलर (करीब 750 करोड़ रुपये) से ज्यादा […]
नई तकनीक पर रहेगा अशोक लीलैंड का जोर
वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड अपने भविष्य के उत्पादों तकनीक पर विशेष जोर देने की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा है कि कंपनी सीएएसई मोबिलिटी पर ध्यान केंद्रित करेगी जिसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। सीएएसई का मतलब कनेक्टेड, ऑटोनोमस, शेयर्ड और इलेक्ट्रिक व्हीकल से है। कंपनी ने […]
