आखिर कैसे मजबूत हो भारत की व्यापार नीति?
विदेश मंत्री ने पिछले दिनों बहुपक्षीयता को लेकर दिए अपने वक्तव्य में कहा कि वह महामारी की चुनौती के समक्ष अपेक्षित प्रभाव नहीं डाल पाया है। यह बात अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी लागू होती है। महामारी से निपटने के क्रम में करीब 80 देशों ने अप्रैल में अनिवार्य जिंस सामग्री मसलन खाद्य पदार्थ, चिकित्सा आपूर्ति […]
सौदे से जुड़े सवाल
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि नागरिक उड्डयन क्षेत्र में देश की परिसंपत्तियों की बिक्री का मामला विवादास्पद हो रहा है। सरकार को इस क्षेत्र में उठाए गए ताजा कदमों की समीक्षा अवश्य करनी चाहिए। क्योंकि यदि ऐसा नहीं किया गया तो इस क्षेत्र में विकसित हो रहा एकाधिकार आने वाले वर्षों […]
कोरोना : घटनाक्रम
► पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले ढाई करोड़ के आंकड़े को पार कर गए हैं। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई तालिका के अनुसार अमेरिका में संक्रमण के 59 लाख मामले हैं। इसके बाद ब्राजील में 38 लाख और भारत में 35 लाख मामले हैं ► भारत में कोरोना संक्रमण में वृद्धि […]
खरीदारों से सीधे संपर्क कर रहे हैं ब्रांड
कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन की वजह से वस्तुओं एवं सेवाओं के वितरण की श्रेणी में बड़ा बदलाव आया है। अब आलम यह है कि खुदरा से लेकर एफएमसीजी तक की कंपनियों को पिछले कुछ महीनों में अपनी रणनीतियों में फिर से बदलाव लाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्हें अपने लक्ष्य तक सीधे पहुंचने […]
जनधन से बैंक जमाएं और सेवाएं बढ़ीं
देश में सभी लोगों को वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने की नरेंद्र मोदी सरकार की एक महत्त्वपूर्ण योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) को छह साल पूरे हो चुके हैं। वित्त मंत्रालय के अनुसार इस योजना का लाभ करीब 40 करोड़ लाभार्थी ले रहे हैं। साल 2018 में भारत में करीब 19 करोड़ लोगों का बैंक खाता […]
पेटीएम मॉल में डेटा सेंध फिरौती की मांग: रिपोर्ट
साइबर सुरक्षा इंटेलिजेंस कंपनी साइबल की एक रिपोर्ट के मुताबिक 1 अरब डॉलर से अधिक की हैसियत रखने वाली कंपनी पेटीएम की ई-कॉमर्स इकाई पेटीएम मॉल के डेटा में सेंध लग गई और साइबर अपराध समूह ने इसके लिए फिरौती की मांग की है क्योंकि उसने इस प्लेटफॉर्म के पूरे डेटाबेस तक बिना किसी बाधा […]
उम्र 50 पार तो लटक जाएगी सेवानिवृत्ति की तलवार!
अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और उम्र 50 वर्ष या इससे अधिक है तो खबरदार हो जाएं। सरकार अब उन कर्मचारियों के प्रदर्शन पर कड़ी निगरानी रखने जा रही है, जिनकी काम करने की क्षमता कम हो गई है। इस कवायद के तहत सरकार ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों को उम्र के हिसाब […]
बीपीसीएल ग्राहकों को मिलती रहेगी सब्सिडी
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसीएल) के निजीकरण के बाद भी सरकार की ओर से रसोई गैस (एलपीजी) के ग्राहकों को सब्सिडी मिलती रहेगी। घटनाक्रम के जानकार सूत्रों के अनुसार अगर निजी कंपनी द्वारा बीपीसीएल का अधिग्रहण किया जाता है तब भी पेट्रोलियम मंत्रालय ने सब्सिडी पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्णय किया है। सरकार के ताजा […]
…और ढह गया बियाणी का रिटेल साम्राज्य!
फ्यूचर समूह के संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी किशोर बियाणी ने शनिवार को वीडियो कॉलिंग ऐप जूम पर अपने शीर्ष प्रबंधकों और करीब 300 वरिष्ठ पेशेवरों से बीती बातें भूलकर भविष्य की ओर ध्यान देने की अपील की। रिलायंस रिटेल को अपना खुदरा कारोबार, लॉजिस्टिक और थोक संपत्तियां बेचने से कुछ घंटे पहले बियाणी ने अपने […]
विपक्षी राज्यों को नहीं भाए प्रस्ताव
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) मुआवजे में कमी की भरपाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित दोनों विकल्पों को पश्चिम बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़ और केरल सहित विपक्ष शासित राज्यों ने खारिज कर दिया। इन राज्यों के प्रमुख अब सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक कर आगे की योजना तैयार करेंगे। आगे की रणनीति के […]
