एनएमडीसी के बोर्ड ने इस्पात संयंत्र को अलग करने की मंजूरी दी
सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएमडीसी ने आज कहा कि उसके बोर्ड ने एनएमडीसी आयरन ऐंड स्टील प्लांट को अलग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी के बोर्ड की गुरुवार को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ के नगरनार में स्थापित एनआईएसपी को अलग करने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। कंपनी स्टॉक […]
टाटा ने दूरसंचार के लिए 16,439 करोड़ रुपये रखे
टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने फिलहाल बंद हो चुके दूरसंचार कारोबार के लिए 16,439 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। मार्च 2020 में समाप्त वित्त वर्ष के लिए कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। इसके साथ ही अपने दूरसंचार कारोबार के लिए टाटा संस द्वारा बट्टेखाते में डाली गई […]
विस्तारा का घाटा बढ़कर 1,814 करोड़ रुपये हुआ
वित्त वर्ष 2020 में विस्तारा का शुद्घ नुकसान बढ़कर 1,814 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2019 में 831 करोड़ रुपये था। ऊंची परिचालन लागत की वजह से एयरलाइन को दबाव का सामना करना पड़ा है। समान वर्ष में राजस्व 58 प्रतिशत बढ़कर 4,738 करोड़ रुपये पर रहा, क्योंकि एयरलाइन ने कई विमान […]
विमान कंपनियां फिर शुरू कर सकती हैं खान-पान सेवा
केंद्र ने एयरलाइनों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, दोनों के लिए ऑन-बोर्ड मील्स मुहैया कराने की अनुमति दे दी है। विमानों में खाने-पीने के पदार्थ बेचना सस्ती एयरलाइनों के सहायक राजस्व के लिए प्रमुख स्रोत है। 25 मई से उड़ानों के पुन: संचालन के वक्त सरकार द्वारा भोजन और बेवरेज सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया […]
दिनेश खारा एसबीआई के नए चेयरमैन होंगे
बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन पद के लिए दिनेश कुमार खारा का नाम सुझाया है। एसबीआई चेयरमैन की नियुक्ति पर सरकार निर्णायक फैसला लेगी। यदि खारा को चुना जाता है तो वह रजनीश कुमार की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल अक्टूबर 2020 में समाप्त हो रहा है। बीबीबी ने एक […]
आईटी: सुधार को यूरोप से रफ्तार
सितंबर तिमाही के दौरान आईटी सेवा प्रदाताओं की वृद्धि को यूरोपीय बाजार से रफ्तार मिलने की उम्मीद है। यूरोप में आईटी सेवाओं की मांग में सुधार होने और आसपास के केंद्रों में आईटी सेवा प्रदाताओं द्वारा निवेश बढ़ाने से वृद्धि को सहारा मिलेगा। वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही के दौरान यूरोपीय बाजारों में सुधार […]
खरीफ में रिकॉर्ड बुआई
खरीफ फसलों की बुआई 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह में अब तक के रिकॉर्ड स्तर 1,082.2 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गई है। इससे इस सीजन के दौरान अनाज उत्पादन ज्यादा होने की उम्मीद बढ़ी है। खरीफ की बुआई का पिछला रिकॉर्ड 2016 का है, जब 1075.7 लाख हेक्टेयर रकबे में बुआई हुई थी। खरीफ की […]
प्रमुख देशों से भारत का व्यापार घटा
जनवरी के अंत में वैश्विक महामारी पूरी दुनिया में नजर आने लगी, जिसके कारण वैश्विक कारोबार सुस्त पड़ गया। हाल के आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि इसका असर भारत के हर बड़े निर्यात बाजार पर पड़ा है। 2019-20 में दक्षिण एशिया, आसियान, खाड़ी देशों, चीन और उत्तर अमेरिका के साथ भारत का कारोबार […]
वित्त वर्ष 21 में नहीं बदलीं दिल्ली में बिजली दरें
दिल्ली में किसी भी श्रेणी की बिजली दरों में एक और साल कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी) ने वित्त वर्ष 2020-21 में अपनी शुल्क अधिसूचना में सभी खपत ढांचे पिछले साल के बराबर ही रखा है। यह पहला मौका है जब आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में बिजली की दरें नहीं […]
मामला न्यायालय गया तो संघीय ढांचे पर असर
बीएस बातचीत जीएसटी मुआवजा जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए एफआरबीएम सीमा में आधे प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया है, जिससे ज्यादा उधारी ली जा सके। केरल का तर्क है कि इसे 0.75 प्रतिशत बढ़ाया जाना चाहिए, वर्ना राज्यों को नुकसान होगा। केरल के वित्त मंत्री थॉमस आइजक ने […]
