सक्रियता दिखाता कांग्रेस नेतृत्व
हाल में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि वह उस पत्र से बेहद आहत हुई हैं जिसे कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं ने नेतृत्व की ‘निष्क्रियता’ की शिकायत करते हुए लिखा था लेकिन इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि इन 23 […]
ग्राहकों को जोडऩे के लिए उपहारों की पेशकश कर रहीं ब्रोकरेज फर्म
हर महीने करीब 10 लाख खाते खुलने से ब्रोकरों को अपने प्लेटफॉर्म पर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इसके लिए ब्रोकर एमेजॉन के गिफ्ट वाउचर, ट्रेडिंग क्रेडिट एवं एकमुश्त पेशकश जैसे तरीके अपना रहे हैं। इसके अलावा कई ब्रोकरेज फर्मों ने अपने रेफरल कार्यक्रम भी शुरू किए हैं […]
करियर सलाहकार और छात्रों में महामारी से अनिश्चितता
करियर की सलाह देने वालों के लिए एक वक्त ऐसा था जब वे छात्रों को इस बात की जानकारी बड़ी आसानी से दे पाते थे कि उन्हें कौन सा कोर्स करना चाहिए, किस कॉलेज को चुनना चाहिए और वे छात्र वीजा नियमों में हुए बदलाव का ब्योरा भी दिया करते थे लेकिन अब यह सब […]
कोविड: दो लाख आईटी नौकरियां संकट में
आईटी उद्योग में प्रदर्शन से संबंधित छंटनी हमेशा होती रही है, लेकिन इस समय आईटी और आईटी एनेबल्ड सर्विसेज (आईटीईएस) में कर्मचारियों की हो रही छंटनियों के लिए कोविड-19 सबसे बड़ा कारण है। उद्योग से जुड़े लोगों और विश्लेषकों के मुताबिक कोविड-19 के कारोबार पर असर के कारण अगली कुछ तिमाहियों में कम से कम […]
कंपनियों से किनारा कर रहे ऑडिटर
कोरोना महामारी के बीच भारतीय कंपनी जगत और ऑडिटरों के बीच पारिश्रमिक एक विवादास्पद मुद्दा बन गया है। इस साल अब तक करीब एक दर्जन कंपनियों ने फीस पर असहमति के कारण ऑडिटरों के इस्तीफों की घोषणा की है। कुछ मामलों में कंपनियों ने अपने ऑडिटरों से वह फीस कम करने को कहा है, जो […]
अनिल अंबानी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया पर रोक
दिल्ली उच्च न्यायालय ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ दिवालिया समाधान प्रक्रिया (आईआरपी) पर रोक लगा दी है। इस मामले का तार अंबानी की उन दो कंपनियों से जुड़ा है, जिससे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 1,200 करोड़ रुपये ऋण दिए थे। अंबानी ने इन दोनों कंपनियों को आवंटित ऋण पर […]
उधारी जुटाएं राज्य, सुझाए दो विकल्प
केंद्र ने आज राज्यों से कहा कि चालू वित्त वर्ष में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत मुआवजे में आई कमी की भरपाई के लिए वे बाजार से 2.35 लाख करोड़ रुपये तक उधार ले सकते हैं और इसे चुकाने की जिम्मेदारी राज्यों की नहीं होगी। इसके लिए हानिकारक एवं विलासितापूर्ण वस्तुओं पर 30 […]
दो अग्रणी बैंकरों ने गुजरेे दिनों को किया याद
रजनीश कुमार और आदित्य पुरी देश के दो बड़े बैंकों के प्रमुख हैं। पुरी अक्टूबर में एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक पद से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, वहीं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार का कार्यकाल (अगर सेवा विस्तार नहीं मिला तो) नवंबर में खत्म हो रहा है। बैंकिंग क्षेत्र के इन […]
जोखिम से डरे तो होगा नुकसान
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास मानते हैं कि चुनौती भरे इस समय में बैंकों को जोखिम से ज्यादा डरने की अपनी आदत छोड़ देनी चाहिए और इस वित्तीय माहौल में डटे रहने के लिए जोखिम से निपटने तथा बेहतर निर्णय लेने पर खास ध्यान देना चाहिए। दास ने बिजनेस स्टैंडर्ड के वेबिनार […]
उत्तर प्रदेश में छह महीने टलेंगे पंचायत चुनाव
उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के चलते पंचायत चुनाव छह महीने के लिए टाले जाएंगे। प्रदेश की करीब 60,000 ग्राम पंचायतों में चुनाव इसी साल अक्टूबर में होने थे। अब इन चुनावों को अगले साल संपन्न कराया जाएगा और तब तक के लिए पंचायतों में प्रशासक बैठाए जा सकते हैं। कोरोना महामारी की वजह से […]
