भारत में कब आएगा कोविड का टीका?
विश्लेषकों का अनुमान है कि भारत में 2021 की पहली तिमाही तक कोविड का टीका आएगा जिसे मंजूरी मिल चुकी होगी। दुनिया भर में कोविड के चार टीकों को कैलेंडर वर्ष 2020 या फिर 2021 के अंत तक मंजूरी मिल सकती है जिनमें ऑक्सफर्ड-एस्ट्राजेनेका वायरल वेक्टर टीका, मॉडर्ना का एमआरएनए, फ ाइजर-बायोएनटेक का एमआरएनए और […]
अक्षय ऊर्जा पर बढ़ रहा बिजली कंपनियों का जोर
देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी निवेशकों के लिए तैयार प्रस्तुतिकरण (इन्वेस्टर प्रजेंटेशन) के पहले पृष्ठ पर वर्षों से बड़े तापीय विद्युत संयंत्रों की तस्वीरों के जरिये अपनी उपलब्धियों का बखान करती थी। लेकिन अगस्त में कंपनी के इस दस्तावेज का चोला बदल गया। अगस्त 2020 में निवेशकों के लिए तैयार प्रस्तुतिकरण में […]
फर्मों को कोविड से 27,000 करोड़ रुपये की चपत
कंपनियों ने कोविड संबंधी अड़चनों की वजह से करीब 27,312 करोड़ रुपये के संभावित नुकसान का हिसाब लगाया है। इनमें ऋणदाताओं का बकाया और साथ ही कंपनियों द्वारा व्यापारियों से मिलने वाली देनदारियां शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने ग्राहकों को वस्तु एवं सेवा कर मुहैया कराए हैं लेकिन उसका भुगतान उन्हें अब तक नहीं मिला […]
बीमा उपक्रमों में जल्द हिस्सेदारी बेचे फ्यूचर
फ्यूचर एंटरप्राइजेज का बोर्ड अपना पूरा खुदरा कारोबार रिलायंस इंडस्ट्रीज को बेचने का सौदा करने के लिए शनिवार को बैठक करेगा। लेकिन भारतीय ऋणदाताओं ने कंपनी को दोनों बीमा उपक्रमों में अपनी हिस्सेदारी जल्द बेचने को कहा है ताकि समूह अपने ऊपर कर्ज का बोझ कम कर सके। फ्यूचर एंटरप्राइजेज की सामान्य बीमा कारोबार में […]
रुपया 6 महीने के उच्च स्तर पर
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज पूरी तरह साफ कर दिया कि वह सहज दायरे से ज्यादा बाजार दरों को बढऩे देने के पक्ष में नहीं हैं। यही वजह रही कि उसने 10 वर्षीय बेंचमार्क बॉन्ड के तकरीबन पूरे स्टॉक को बेचने से इनकार कर दिया क्योंकि उसके लिए ज्यादा ब्याज दरों की मांग की […]
कोवर्क्स को खरीदेगी ब्रुकफील्ड
कनाडा की निवेश फर्म ब्रुकफील्ड ऐसेट मैनेजमेंट इंक साथ मिलकर काम करने के लिए समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी कोवर्क्स के अधिग्रहण के लिए बेंगलूरु के ऑफिस स्पेस डेवलपर आरएमजेड कॉर्प के साथ बातचीत कर रही है। इस मामले से अवगत सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रुकफील्ड बेंगलूरु, चेन्नई, मुंबई एवं अन्य […]
ओडीआई मानकों में बदलाव लाएगा भारतीय रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ओवरसीज डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (ओडीआई) को आसान बनाने के लिए इनमें बदलाव लाएगा। 2020-21 के लिए रणनीति उन सभी पहलों को समेकित करने और आगे बढ़ाने की है जो पूर्ववर्ती वर्ष में शुरू की गई थीं। इसके अलावा मुख्य जोर यह सुनिश्चित करने पर भी रहेगा कि फेमा परिचालन ढांचा तेजी से […]
अगली गर्मी तक कारोबार कोविड पूर्व स्थिति में आएगा
बीएस बातचीत यात्रा कंपनियों के लिए जून तिमाही बिल्कुल बेकार रही। तिमाही के दौरान मेकमाईट्रिप ने प्रमुख श्रेणियों के राजस्व में 90 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की। कंपनी को लागत में कटौती और छंटनी के जरिये अपने परिचालन को सुचारु करने की जरूरत थी। मेकमाईट्रिप के ग्रुप सीईओ राजेश मैगो ने अनीश फडणीस से […]
सीमेंस ने बेचा मेकेनिकल ड्राइव कारोबार
सीमेंस इंडिया के निदेशक मंडल ने कंपनी के मेकेनिकल ड्राइव (एमडी) कारोबार को 440 करोड़ रुपये में सीमेंस एजी ग्रुप कंपनी को बेचने और हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी ने कहा कि यह निर्णय इस बात को ध्यान में रखते हुए लिया गया है कि इस इकाई का कंपनी के मौजूदा […]
सितंबर से दाम बढ़ाने की तैयारी में इस्पात कंपनियां
बढ़ती लागत और ऊंची अंतरराष्ट्रीय कीमतों को ध्यान में रखते हुए इस्पात कंपनियां सितंबर से कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। जेएसडब्ल्यू स्टील के निदेशक (विपणन, वाणिज्यिक एवं कॉरपोरेट रणनीति) जयंत आचार्य ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कीमतों के बीच अंतर मौजूदा समय में लगभग 8 प्रतिशत का है। उन्होंने कहा, ‘सितंबर से […]
