जिम खुलेंगे; सिनेमाघर, स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 के लिए आज नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनमें पहले से ज्यादा गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी गई है। नए दिशानिर्देश के मुताबिक 5 अगस्त से योग संस्थान और जिम खोलने की अनुमति होगी। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय मानक परिचालन प्रक्रियाएं जारी करेगा। 31 अगस्त तक स्कूल, कॉलेज बंद […]
चीनी ऐप ने लगाई राहत की गुहार
भारत सरकार चीन पर लगातार डिजिटल स्ट्राइक कर रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा के उल्लंघन का हवाला देकर चीन के ऐप पर पाबंदी लगा रही है। इन पाबंदियों से घबराई चीनी मोबाइल ऐप्लिकेशन कंपनियां अब सरकार के सामने प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने की गुहार लगाने लगी हैं। लोकप्रिय ऐप चलाने वाली कुछ कंपनियों ने इस […]
जियो से खुदरा की भरपाई में मदद
महामारी के असर का सामना कर रही रिलायंस इंडस्ट्रीज के खुदरा व ऊर्जा कारोबारों की आय पर जून तिमाही में झटका लगने की आशंका है, लेकिन दूरसंचार कारोबार की आय में सुधार से उसे आंशिक राहत मिल सकती है। आरआईएल अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय प्रदर्शन की जानकारी गुरुवार को देगी, जो कोविड-19 के कारण हुए […]
उत्तर प्रदेश में पीएमएवाई के तहत 4,500 से ज्यादा मकान
रियल एस्टेट में मंदी के इस दौर में सस्ते मकानों के भरोसे कारोबार को चमकाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कमर कसी है। प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट के इस समय 4,500 से ज्यादा मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाने का एलान किया है। योजना के मकान लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाएगा और इसी […]
आरआईएल का ‘फांग जैसा मूल्यांकन’ उचित नहीं
रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का शेयर पिछले कुछ महीनों से तेजी से बढ़ा है। इससे शेयर का मूल्यांकन बढ़ गया है। इन ऊंचे मूल्यांकन को उचित ठहराने के लिए दलाल पथ पर कई विश्लेषकों ने आरआईएल को कथित तौर पर एफएएएनजी यानी फांग (फेसबुक, एमेजॉन, ऐपल, नेटफ्लिक्स और अल्फाबेट-पूर्व में गूगल) शेयर कहना शुरू कर दिया […]
मित्सुबिशी मोटर्स का शेयर लुढ़का
जापान की प्रमुख वाहन कंपनी मित्सुबिशी मोटर्स कॉर्प का शेयर मंगलवार को 10 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ सर्वकालिक निचले स्तर तक लुढ़क गया। कंपनी ने अपने प्रमुख दक्षिण पूर्व एशियाई बाजार में निराशाजनक बिक्री दर्ज करने के साथ-साथ चालू वित्त वर्ष में भारी नुकसान होने की आशंका जताई है। इससे निवेशक धारणा प्रभावित […]
अल्ट्राटेक सीमेंट का लाभ घटा
आदित्य बिड़ला समूह की अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि जून 2020 को समाप्त पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 37.84 फीसदी घटकर 796.31 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 1,281.27 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय […]
इंडसइंड बैंक का कर पूर्व लाभ 72 फीसदी घटा
निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का कर पूर्व लाभ जून तिमाही में 72 फीसदी की गिरावट के साथ 602.45 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,160.34 करोड़ रुपये रहा था। इसकी वजह कोविड के लिए हुआ अतिरिक्त प्रावधान है क्योंंकि बैंक की शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 16.4 फीसदी […]
जेएलआर की कमान थिएरी बोलोर के हाथ
पिछले करीब छह महीने की खोज के बाद टाटा मोटर्स ने अंतत: थिएरी बोलोर को जगुआर लैंड रोवर का मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया है। 57 वर्षीय बोलोर अक्टूबर 2019 तक रेनो ग्रुप के सीईओ थे और वह 10 सितंबर अपनी नई पारी का कार्यभार संभालेंगे। वह राल्फ स्पेथ की जगह लेंगे जो पिछले एक दशक […]
आईटीसी की हुई सनराइज
आईटीसी ने सनराइज की 100 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी का 2,150 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है, जो उसका अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। 2,150 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान नकदी मुक्त, कर्ज मुक्त आधार पर होना है। इसके अतिरिक्त विक्रेता 150 करोड़ रुपये और पाने की हकदार होंगे, जो सनराइज की तरफ से […]
