जून माह में घटी थोक महंगाई दर, खाद्य उत्पादों में तेजी
थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर में लगातार तीसरे महीने में गिरावट आई है और यह जून में 1.81 प्रतिशत रह गई। खाद्य वस्तुओं खासकर आलू, फलों और प्रसंस्कृत उत्पादों की महंगाई दर में कुछ बढ़ोतरी के बावजूद ऐसा हुआ है। आम धारणा के विपरीत जून महीने में टमाटर के दाम कम रहे, […]
भारत को देसी व विदेशी तकनीक से जुडऩा होगा : पीयूष गोयल
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर सॉफ्टवेयर निर्यात संवद्र्धन परिषद (ईसीएस इंडिया) के साथ बैठक में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जहां एक ओर घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माताओं को प्रौद्योगिकी में स्वदेशी अनुसंधान बढ़ाने की आवश्यकता है, वहीं दूसरी ओर भारत को निवेश के रूप में विदेशों से भी प्रौद्योगिकी आमंत्रित करनी होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स पर […]
उप मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए बागी पायलट
कांग्रेस ने आखिरकार बगावत पर उतरे सचिन पायलट को आज उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया। उनके खेमे के दो मंत्रियों विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को भी पद से हटा दिया गया है। पायलट व उनके समर्थकों ने कांग्रेस विधायी दल की बैठक में शामिल होने के व्हिप का पालन नहीं किया, […]
जल्द लाभ वाला समझौता चाहता है भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को यूरोपियन कमीशन के अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन के सात जब पहली बार बैठक करेंगे तो उसमें यूरोप के साथ जल्द से जल्द कारोबारी वार्ता बहाल करने पर जोर दिए जाने की संभावना है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने कहा कि ऐसे समय में जब यूरोपीय संघ और भारत दोनों को […]
विश्वविद्यालयों की प्रयोगशालाओं से निकली नई खोजों का सम्मान
विश्वविद्यालयों की प्रयोगशालाओं में होने वाली खोजों के वाणिज्यिक इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए ‘द स्पिनॉफ प्राइज’ के रूप में एक नई कोशिश की गई है। प्रतिष्ठित पत्रिका ‘नेचर’ की देखरेख में इसका संचालन हो रहा है। इस प्रक्रिया की शुरुआत नवंबर 2019 में हुई थी जिसमें करीब 150 आवेदन किए गए थे। अर्हता […]
पारंपरिक भारतीय कंपनियों का प्रदर्शन रहेगा बेहतर
एक परिष्कृत अर्थव्यवस्था वह होती है जिसमें कारोबारी रिश्ते औपचारिक विधिक अनुबंधों के माध्यम से परिभाषित होते हैं। जब कोविड-19 जैसी भीषण प्रभाव वाली परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं तब अर्थव्यवस्था में भी उथलपुथल होती है। भारत में अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा पारिवारिक रिश्तों या मित्रताओं तथा बेहतर व्यवहार से तय होता है। अधूरे अनुबंध की […]
दूर करें विरोधाभास
कोविड-19 महामारी को देखते हुए विश्व भर के देश अपनी व्यापारिक और औद्योगिक नीतियों पर पुनर्विचार कर रहे हैं। भारत भी इसका अपवाद नहीं है। दिक्कत केवल इतनी है कि भारत का रुख दोहरावभरा और कुछ हद तक विरोधाभासी है। एक ओर आत्मनिर्भर राहत पैकेज कुछ ऐसा संदेश देता है मानो हम वैश्वीकरण से मिलने […]
बाजार में मौजूदा स्तरों से तेजी का अनुमान है कठिन
बीएस बातचीत मार्च 2020 के निचले स्तरों से बाजारों के लिए काफी हद राह एकतरफा रही है। इनवेस्को म्युचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी ताहिर बादशाह ने पुनीत वाधवा के साथ बातचीत में बताया कि सभी क्षेत्रों में भारी सुधार से अर्थव्यवस्था के पुन: पटरी पर लौटने और मांग बहाल होने का संकेत मिलता है। […]
भारतीय उद्योग जगत का कर्ज बढ़ा
वित्तीय जरूरतें पूरी करने के लिए ऋण पर भारतीय उद्योग की निर्भरता वित्त वर्ष 2019-20 में भी बरकरार रही। बीएसई-500 में शामिल कंपनियों (बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनियों को छोड़कर) ने अपने ऋणों में सालाना आधार पर 3.7 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया। शेष 307 बीएसई-500 कंपनियों की संयुक्त उधारी इस साल मार्च के अंत […]
जांच से बैंक को नुकसान नहीं : एचडीएफसी
एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को कहा कि वाहन ऋण देने की कार्य प्रणाली की जांच से बैंक के ऋण खातों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और ना ही इससे बैंक को कोई नुकसान होगा। बैंक के प्रवक्ता ने कहा, ‘इस बात को स्पष्ट करना अहम है कि इसका (जांच) किसी भी सूरत में बैंक के […]
