रूस के कोविड-19 टीके की होगी वैश्विक जांच
रूस के सेचनोव यूनिवर्सिटी ने नोवल कोरोनावायरस के इलाज के लिए अपने वैक्सीन का इंसान पर परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय अब दुनियाभर के देशों द्वारा इस्तेमाल किए जाने से पहले इस वैक्सीन की प्रभावकारिता को परखेगा। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इसे वैश्विक रूप […]
बायोकॉन: कोविड दवा पर जोर
प्रमुख औषधि कंपनी बायोकॉन को उसकी नई बायोलॉजिक दवा इटोलिजुमैब का इस्तेमाल भारत में कोविड-19 से हल्के एवं गंभीर रूप से संक्रमित रोगियों के उपचार में करने के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही उसके साझेदार इक्विलियम अमेरिका में इस दवा का क्लीनिकल परीक्षण करने की योजना […]
वैश्विक नकदी से सौदों में मिल रही मदद
बीएस बातचीत कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद 2020 की पहली छमाही इक्विटी पूंजी बाजारों (ईसीएम) के लिए शानदार रही। बैंक ऑफ अमेरिका में इंडिया इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के प्रमुख राज बालकृष्णन का मानना है कि पूंजी उगाही की रफ्तार बरकरार रहेगी। समी मोडक के साथ साक्षात्कार में उन्होंने ईसीएम गतिविधि के […]
एमएफ की इक्विटी योजनाओं का फीका पड़ा आकर्षण
म्युचुअल फंड (एमएफ) उद्योग ने इक्विटी योजनाओं के ताजा निवेश प्रवाह में भारी गिरावट दर्ज की है जिससे उद्योग के अधिकारियों और सलाहकारों में चिंता पैदा हो गई है। इससे उद्योग की कंपनियों का राजस्व प्रभावित होने की आशंका गहरा गई है। उद्योग के आंकड़े के अनुसार इक्विटी योजनाओं ने जून में 13,760 करोड़ रुपये […]
कोविड प्रावधान से येस बैंक की पूंजी पर मामूली चोट
निजी क्षेत्र के येस बैंक ने आज कहा कि कोविड-19 महामारी के असर की खातिर हुआ प्रावधान उसकी अधिकतम एक फीसदी पूंजी चट कर सकता है। बैंक अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम के जरिये 15,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार में है। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) प्रशांत कुमार ने कहा, एफपीओ […]
अल्पावधि में टिकाऊ नहीं रहेगा स्टील का ज्यादा निर्यात : इक्रा
देश में कमजोर मांग से भारतीय स्टील उत्पादक इस जिंस के निर्यात के लिए प्रोत्साहित हुए, लेकिन रेटिंग एजेंसी का मानना है कि भारत से स्टील का इतना ज्यादा निर्यात अल्पावधि में टिकाऊ नहीं रहेगा। अप्रैल-मई 2020 में तैयार स्टील का निर्यात 76 फीसदी बढ़कर 17.1 लाख टन रहा जबकि इस अवधि में देसी मांग […]
पेप्सिको के भारतीय कारोबार पर कोविड की चोट
स्नैक्स एवं बेवरिजेज कंपनी पेप्सिको ने अप्रैल और जून के बीच भारत में अपने राजस्व में दो अंक में गिरावट दर्ज की। कंपनी ने नैसडैक को दी जानकारी में कहा है कि कोविड-19 महामारी की वजह से उपभोक्ता मांग में आई कमी से इस अवधि के दौरान उसके स्नैक्स एवं बेवरिजेज पोर्टफोलियो की बिक्री प्रभावित […]
एशियन कलर्स के दिवालिया मामले पर बढ़ा कानूनी संघर्ष
भारत के दिवालिया कानून पर एक और कानूनी लड़ाई शुरू होने वाली है क्योंकि एशियन कलर्स कोटेड इस्पात (एसीसीआईएल) के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल ने कंपनी के लिए नया अभिरुचि पत्र ठुकरा दिया जब जेएसडब्ल्यू कोटेड पिछले साल जून में बाजी जीतने के बाद भी भुगतान में नाकाम रही। नई बोलीदाता अमेरिका की इंटरप्स इंक की योजना […]
लॉकडाउन में करदाताओं को दी गई राहत खत्म
वित्त वर्ष की शुरुआत में लॉकडाउन के कारण राजस्व संग्रह बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब आयकर विभाग ने लंबित कर आकलन के मामलों, खासकर महानगरों में प्रक्रिया तेज कर दी है। राष्ट्रीय ई आकलन केंद्र ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के सभी मुख्य आयुक्तों को सोमवार को भेजे संदेश में कहा है, ‘करदाताओं […]
आसान नियम व नीतियां लागू करना अहम
प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए अधिक से अधिक क्षेत्रों को खोलने की सरकार की योजनाओं की खबरें जोर पकड़ रही हैं लेकिन विशेषज्ञों ने चेताया है कि जमीन पर निवेश को आसान बनाने के लिए सक्रिय सुधार और जटिलताओं का सरलीकरण, लचीले नियम समय की जरूरत है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने […]
