व्हाट्सऐप का क्यूआर कोड आया
सोशल मेसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के कारोबारी संस्करण व्हाट्सऐप बिजनेस में अब कारोबारियों से जुडऩे के दो नए तरीके उपलब्ध होंगे। पहला, क्यूआर कोड तथा दूसरा कैटलॉग साझा करने का विकल्प। पिछले कुछ महीनों में व्हाट्सऐप बिजनेस के ग्राहकों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज हुई है और अब इसके प्रत्येक माह 1.5 करोड़ उपयोगकर्ता जुड़ […]
कोरोना के 80 फीसदी मामले 49 जिलों में
स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत में 80 प्रतिशत से अधिक कोविड मामले 49 जिले में केंद्रित रहे हैं। देश में एक दिन में रिकॉर्ड स्तर पर संक्रमण के 24,000 मामलों की पुष्टि होने और देश में कुल संक्रमितों की तादाद 767,000 हो जाने के बावजूद स्वास्थ्य मंत्रालय ने महामारी के सामुदायिक स्तर […]
कामगारों की सेहत की बड़ी चुनौती
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी की पेंट शॉप पर काम करने वाले पवन सिंह की पूरी नियमित दिनचर्या में बदलाव आ गया है। उन्हें अपनी सुबह 8 बजे की पाली के लिए अब 15-20 मिनट जल्दी पहुंचना होता है ताकि शरीर के तापमान की जांच के साथ पूरे शरीर के सैनिटाइजेशन […]
कानपुर के चमड़े पर कोरोना के छाले, टैनरी पर ताले
कानपुर में टैनरियों का गढ़ कहलाने वाले जाजमऊ में मकदूम टैनरी में अब मुर्गियां पल रही हैं। पूरे इलाके में हमेशा पसरी रहने वाली चमड़े की बदबू गायब है। इलाके की गलियों में न तो पहले की तरह गाडिय़ों की भीड़ है और ही टैनरियों के बाहर बीड़ी फूंकते मजदूर दिख रहे हैं। इरफान अली […]
अर्थव्यवथा में दिखने लगा है सुधार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार दिखना शुरू हो गया है। ‘इंडिया ग्लोबल वीक, 2020’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच भारत बड़े संरचनात्मक सुधार कर रहा है और अपनी अर्थव्यवस्था को निवेश के अनुकूल एवं अधिक प्रतिस्पद्र्घी बना रहा है। […]
वोडा-आइडिया नहीं दे पाई टावर का किराया
वोडाफोन समूह और आदित्य बिड़ला समूह के साझे उपक्रम वाली कंपनी वोडाफोन आइडिया दूरसंचार टावर कंपनियों का जून महीने का किराया और बिजली बिल चुकाने में नाकाम रही हैं। एक टावर कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि भारत सरकार को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) का बकाया चुकाने की […]
टीसीएस पर कोविड का असर
देश की प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अपने नतीजों से दलाल पथ को निराश किया है। कोविड-19 महामारी के कारण कंपनी के राजस्व और परिचालन मार्जिन दोनों पर असर पड़ा है। हालांकि पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में महामारी के प्रभाव के बावजूद कंपनी ने अच्छे […]
उत्तर प्रदेश में 10,000 स्टार्टअप की योजना
उत्तर प्रदेश में विभिन्न उद्योगों में 10,000 स्टार्टअप शुरू किए जाएंगे। इन स्टार्टअप से 50,000 लोगों को प्रत्यक्ष और एक लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। प्रदेश में इन्क्यूबेटर्स और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। प्रदेश में तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवकों को इंटर्नशिप पर रखने […]
बीपीएसएल: कानून की अगली परीक्षा
भूषण पावर ऐंड स्टील (बीपीएसएल) मामले की सुनवाई शुरू होने के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के लिए दिवालिया संहिता (आईबीसी) के अन्य विवादास्पद पहलू को निपटाने की चुनौती होगी। हालांकि एस्सार स्टील के फैसले ने पात्रता और धारा 29ए को लेकर कुछ स्पष्टता प्रदान की है, लेकिन बीपीएसएल मामला नई धारा 32ए की प्रासंगिकता का […]
मारुति ने बढ़ाई रेलवे से आपूर्ति
कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजूकी (एमएसआईएल) ने इस साल भारतीय रेलवे के जरिये 1,78,000 कारों की आपूर्ति की जो कंपनी की कुल बिक्री का करीब 12 फीसदी है। रेलवे के जरिये मारुति की कारों की ढुलाई में पिछले साल के मुकाबले इस साल 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। गुडग़ांव […]
