डिज्नी-हॉटस्टार ने मूवी प्रीमियर व्यवसाय में दस्तक दी
नई बॉलीवुड फिल्मों के लिए कमजोर पड़ चुकी मांग को फिर से बढ़ाने के लिए ओवर-द-टॉप (ओटीटी) मल्टी-स्क्रीन प्लेटफॉर्म डिज्नी-हॉटस्टार ने मूवी प्रीमियर खंड में प्रवेश किया है। इस सेगमेंट पर करीब एक दशक से थिएटर स्क्रीन का दबदबा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने साल की कई बॉलीवुड रिलीज की तैयारी की है जो कुछ […]
सन फार्मा जापान में उतारेगी नई दवा
प्रमुख औषधि कंपनी सन फार्मास्युटिकल्स को जापान के बाजार में अपनी सोरायसिस की दवा इलुम्या की बिक्री के लिए मंजूरी मिल गई है। यह दवा कंपनी की विशेष दवाओं के पोर्टफोलियो का हिस्सा है। इससे जापान में सन फार्मा के डरमैटोलॉजी पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी लेकिन विश्लेषकों ने चेताया है कि इस श्रेणी में हाल […]
निर्यात के लिए वाहन कंपनियों को प्रोत्साहन!
सरकार वाहन क्षेत्र के लिए एक प्रोत्साहन योजना तैयार कर रही है ताकि अगले पांच वर्षों के दौरान वाहनों और वाहन कलपुर्जे के निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके। इस मामले से अवगत चार सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भारी वाहन विभाग (डीएचआई) ने शुरुआती प्रस्ताव पर वाहन उद्योग समूहों की […]
टाटा स्टील को कर पूर्व नुकसान
इस्पात उत्पादन करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा स्टील ने मार्च तिमाही में 1,499.45 करोड़ रुपये का कर पूर्व एकीकृत नुकसान दर्ज किया है जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 4,252.50 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कमजोर राजस्व और कुछ असाधारण खर्च के कारण कंपनी की आय प्रभावित हुई। […]
फरवरी में 41.5 लाख ग्राहक जुड़े
दूरसंचार नियामक ट्राई ने सोमवार को कहा कि देश में फरवरी में कंपनियों ने 41.5 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े। रिलायंस जियो ने 62.5 लाख ग्राहक जोड़े जबकि वोडाफोन आइडिया ने 35 लाख ग्राहक गंवा दिए। उधर, भारती एयरटेल ने 9,22,946 ग्राहक जोड़े जबकि बीएसएनएल ने 4,39,318 ग्राहक जोड़े। जनवरी में देश की दूरसंचार कंपनियों के […]
रिलायंस नेवल इंजी. को मिली 5 पेशकश
रिलायंस नेवल ऐंड इंजीनियरिंग की ऋण समाधान प्रक्रिया को संभावित निवेशकों से पांच अभिरुचि पत्र (ईओआई) प्राप्त हुए हैं। इसके लिए अभिरुचि पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि शनिवार को खत्म हो गई। पूर्व में अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली इस कंपनी को इसी साल जनवरी में भारतीय लेनदारों ने ऋण समाधान के लिए भेजा […]
8 जुलाई को खुलेगा आदित्य बिड़ला फैशन का राइट्स इश्यू
आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल (एबीएफआरएल) ने सोमवार को अपने 995 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू की घोषणा की। यह निर्गम 8 जुलाई को खुलेगा और 22 जुलाई को बंद होगा। राइट्स इश्यू के लिए एक्स-डेट 1 जुलाई तय की गई है। रिकॉर्ड तारीख को मौजूदा शेयरधारक प्रत्येक 77 शेयरों के लिए 9 शेयर हासिल […]
जून में ज्यादातर शेयर चढ़े, निवेशकों के चेहरे खिले
इस साल व्यापक बाजार के लिए जून का महीना सबसे अच्छा रहने वाला है। शुक्रवार तक अग्रणी 500 शेयरों के 90 फीसदी हिस्से में इस महीने बढ़त दर्ज हुई। निफ्टी-50 में शामिल करीब 85 फीसदी शेयरों की चाल सकारात्मक रही। कई अवरोध मसलन कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले, भारत व चीन के बीच बढ़ते तनाव […]
कोविड काल के कदम तय करेंगे हमारे भविष्य की सूरत
यह दौर हमारी जिंदगी का शायद सबसे अटपटा एवं उथलपुथल भरा समय है और सबसे ज्यादा उलझन वाला भी है। कोरोनावायरस हमारी दुनिया में सबसे अच्छे और सबसे बुरे दोनों को उजागर करता दिख रहा है। एक तरफ दिल्ली समेत दुनिया के तमाम हिस्सों में हवा पहले से काफी साफ होने की खबरें हैं। ग्रीनहाउस […]
विश्वास और विश्वसनीयता का संकट कैसे हो दूर?
रूस का एक सूत्र वाक्य है कि यकीन करो लेकिन पुष्टि भी करो। मिखाइल गोर्बाचेफ को चिढ़ाने के लिए रोनाल्ड रीगन प्राय: दोनों देशों की बैठकों में इसे दोहराते रहते थे। विश्वास करना और पुष्टि करना निस्संदेह नागरिकों और सरकार के बीच सफल रिश्ते के बुनियादी तत्त्व हैं। इसी तरह भारत को अपनी सीमाओं की […]
