गरीबों को नवंबर तक मुफ्त अनाज
सरकार ने देश के गरीब लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न देने की योजना की अवधि नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है। मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों को अब नवंबर तक नि:शुल्क खाद्यान्न मुहैया कराया जाएगा। प्रधानमंत्री ने ‘एक देश एक राशन कार्ड’ […]
दो माह में 58 फीसदी राजकोषीय घाटा
केंद्र का राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2020-21 के पहले दो महीनों में 4.66 लाख करोड़ या पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य 7.96 लाख करोड़ रुपये का 58.6 फीसदी रहा है। इसकी मुख्य वजह कर एवं गैर-कर राजस्व और पूंजीगत प्राप्तियों की किल्लत रही है। पिछले साल की इसी अवधि में यह 52 फीसदी था। लेखा […]
बुनियादी क्षेत्रों में फिर गिरावट
कोविड-19 ने देश के प्रमुख उद्योगों की हालत बिगाड़ दी है। इस महामारी की वजह से श्रमिकों के पलायन और लॉकडाउन के कारण मई में आर्थिक गतिविधियां बंद रहीं, जिससे उस महीने में 8 प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में 23.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अप्रैल की 36 प्रतिशत गिरावट के कारण मई में […]
यूपी सरकार को कॉरपोरेट जगत से मिल रहा सहयोग
कोरोना महामारी से निपटने में उत्तर प्रदेश सरकार को कॉरपोरेट जगत से भरपूर सहयोग मिला है। उत्तर प्रदेश में सक्रिय एचसीएल टेक्नोलोजीज के 22 करोड़ रुपये सहित देश के कई अन्य कॉरपोरेट घरानों से उत्तर प्रदेश सरकार को पीपीई किट, टेस्टिंग किट और अन्य रूप में 40 करोड़ रुपये की मदद दी गई है। उत्तर […]
अर्थव्यवस्था सुस्त करने में जीएसटी व नोटबंदी अहम
बीएस बातचीत वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को पिछले 3 साल में जिस तरह से लागू किया गया है, उससे निराश पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने दिलाशा सेठ से बातचीत में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में पूरी तरह बदलाव पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि बदतर कर दरों के अलावा अनुपालन […]
मोस्पी को खत्म करना चाहिए जीडीपी की गणना संबंधी विवाद : रंगराजन
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन ने राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के मौके पर सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (मोस्पी) से अपील की कि राष्ट्रीय आमदनी से संबंधित सभी विवादों को खत्म करना चाहिए। उन्हें इस अवसर पर पहले पीसी महालनोबिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सांख्यिकी […]
मशीनीकरण पर कोल इंडिया ने बढ़ाया निवेश
कोल इंडिया ने शुरू से अंत तक संपर्क (एफएमसी) परियोजनाओं में अपने निवेश को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही इसका कुल निवेश 15,700 करोड़ रुपये हो जाएगा, जिसमें उसके पहले की 35 परियोजनाओं के अलावा 14 अतिरिक्त परियोजनाएं होंगी। कंपनी पहले से ही 19 परियोजनाओं से मशीनी प्रणाली के जरिये 15.1 करोड़ […]
14.3 प्रतिशत तक घट सकता है राज्यों का जीडीपी
कोरोनावायरस महामारी के प्रसार को थामने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का असर चालू वित्त वर्ष के दौरान राज्यों के सकल घरेलू उत्पाद में दिख सकता है। इस दौरान आर्थिक गतिविधियों के थमने की वजह से राज्यों के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 14.3 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। एक रिपोर्ट में […]
डीजल के बढ़े दाम से मालभाड़े में तेजी
मालभाड़े में कुछ महीनों की सुस्ती के बाद प्रमुख ट्रंक मार्गों पर ढुलाई की दरों में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसकी प्रमुख वजह पिछले कुछ दिनों में डीजल के दाम में तेज बढ़ोतरी है। इंडियन फाउंडेशन आफ ट्रांसपोर्ट रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग (आईएफटीआरटी) के मुताबिक इस बढ़ोतरी के साथ ढुलाई की दरें […]
बिगबास्केट रकम जुटाने की कर रही तैयारी
ऑनलाइन ग्रोसरी फर्म बिगबास्केट कारोबार माहौल में बदलाव के मद्देनजर जुलाई में रकम जुटाने की अपनी योजना पर नए सिरे से विचार कर रही है। हाल में मुनाफा दर्ज करने वाली इस कंपनी को लॉकडाउन में छूट के बाद मांग में जबरदस्त तेजी दिख रही है। बेंगलूरु की इस कंपनी ने जनवरी में मॉर्गन स्टैनली […]
