डीजीसीए ने डिलिवरी परीक्षण के लिए दे दी है मंजूरी
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बिलो विजुअल लाइन ऑफ साइट (बीवीएलओएस) संचालन के लिए ड्रोन कंपनियों और डिलिवरी स्टार्टअप को मंजूरी दे दी है जिसके बाद वे अपने कंसोर्टिया भागीदारों के साथ परीक्षण की तैयारी में जुट गई हैं। इसकी पात्रता के लिए 13 साझेदार संघों में से प्रत्येक को 100 घंटे तक लंबी दूरी […]
ड्रोन को वैध बनाने की दिशा में पहला कदम
वर्ष 2014 में मुंबई के एक पिज्जा रेस्टोरेंट फ्रांसेस्कोज ने अपने ग्राहक को ड्रोन से पिज्जा पहुंचाकर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश की। ड्रोन की यह उड़ान 20 मिनट की थी मगर एक घंटे के भीतर पुलिस पिज्जा रेस्टोरेंट में पहुंच गई और कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्होंने ऐसा करने की कोई मंजूरी नहीं […]
कोरोना संबंधित खुलासे पर सतर्क घरेलू उद्योग जगत
कारोबारी जगत कोविड संबंधित खुलासे के मसले पर तेजी नहीं दिखा रही है। हालांकि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 20 मई के अपने परिपत्र में अनिवार्य तौर पर इसका खुलासा करने को कहा है। विभिन्न क्षेत्रों की करीब 25 से 30 कंपनियों ने अब तक ऐसे खुलासे किए हैं और स्टॉक एक्सचेंजों को […]
एसबीआई का मुनाफा चार गुना बढ़ा
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का कर पूर्व मुनाफा (पीबीटी) वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में कई गुना बढ़ गया। आलोच्य अवधि में बैंक का कर पूर्व मुनाफा 4,970.04 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 431.20 करोड़ रुपये से कई गुना अधिक है। विभिन्न मदों के लिए प्रावधान एवं आपात […]
छह हफ्ते में जुटाए 1 लाख करोड़ रुपये
रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने पिछले छह हफ्तों के दौरान 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रकम जुटाई है। कंपनी अपने दूरसंचार कारोबार में हिस्सेदारी बिक्री और राइट्स निर्गम की पहली खेप से ही इतनी भारी भरकम रकम जुटाने में कामयाब हो गई है। इनमें दो दिन पहले जियो प्लेटफॉम्र्स में उसकी 1.85 फीसदी हिस्सेदारी मुबाडाला […]
राजकोषीय घाटे में होगा इजाफा
मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से आज कहा कि जिस तरह के हालात हैं, उनमें 2020-21 में केंद्र का राजकोषीय घाटा बजट लक्ष्य से 1.7 से 1.8 फीसदी अधिक रह सकता है। बजट में राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.5 फीसदी तक समेटने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने […]
निसर्ग : मुख्यमंत्री ने किया तूफान प्रभावित इलाके का दौरा
कोरोनावायरस की उलझनों के बीच महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान निसर्ग भी कहर बरपा के चला गया। निसर्ग से राज्य के 14 जिले प्रभावित हुए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा क्षति रायगढ़ जिले में हुई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रायगड जिले का दौरा करके निसर्ग से हुए नुकसान का जायजा लिया और फौरी तौर पर 100 […]
फिल्म सिटी के लिए रियायती दरों पर जमीन देगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की कवायद एक बार फिर शुरू की गई है। लखनऊ और कानपुर के बीच प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए योगी सरकार रियायती दरों पर जमीन देगी। कोरोना संकट के दौर में औद्योगिक गतिविधियां तेज करने और नयी परियोजनाओं की शुरुआत में जुटी प्रदेश सरकार ने फिल्म सिटी का काम […]
बिजली का उपभोक्तावाद अब बनेगी वास्तविकता
बीएस बातचीत भारत के दो बिजली एक्सचेंजों इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) और पावर एक्सचेंज इंडिया (पीएक्सआईएल) ने रियल-टाइम मार्केट (आरटीएम) के आधार पर बिजली की ट्रेडिंग शुरू कर दी। आईईएक्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने ज्योति मुकुल और श्रेया जय के साथ बातचीत में कहा कि अगला चरण परंपरागत और अक्षय […]
‘कम दाम का मतलब ज्यादा मकानों की बिक्री नहीं’
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के बयान ने रियल एस्टेट क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी है। गोयल ने सुझाव दिया था कि डेवलपरों को सरकार की सहायता या बाजार का मुंह नहीं देखना चाहिए बल्कि कीमतें कम करनी चाहिए और खराब कारोबारी फैसलों के कारण किए गए निवेश को जरूरत पडऩे पर भूल जाने […]
