विनिर्माण गतिविधियों में मई में भी गिरावट, गईं नौकरियां
मई महीने में फैक्टरियां धीरे धीरे खुलनी शुरू हो गईं, लेकिन कमजोर मांग और लॉजिस्टिक्स की समस्याओं की वजह से विनिर्माण गतिविधियों में गिरावट जारी है। आईएचएस मार्किट इंडिया मैनुफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई)की ओर से आज जारी मासिक सर्वे में यह जानकारी दी गई है। बहरहाल अप्रैल महीने की ऐतिहासिक गिरावट की तुलना में […]
सरकारी संस्थान उठाएंगे डिस्कॉम का बोझ!
आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को 90,000 करोड़ रुपये कर्ज देने के लिए केंद्र सरकार घरेलू बॉन्ड बाजार में संभावनाएं तलाश रही है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और कुछ सरकारी बैंकों को इन बॉन्डों को सबस्क्राइब करने को कहा जा सकता है, जिससे वितरण कंपनियों […]
अमेरिका-चीन व्यापारिक टकराव पर ट्रंप की नरमी से धातुओं में चमक
वैश्विक अर्थव्यवस्था को धीरे धीरे पुन: खोले जाने और चीन से मजबूत निर्माण आंकड़े सामने आने के बाद सोमवार को धातु और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। कारोबारियों और स्टाकिस्टों से मांग बढऩे की वजह से तीन महीने की डिलिवरी के लिए तांबे की कीमत लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) पर 0.7 […]
पावर एक्सचेंजों का रियल-टाइम इलेक्ट्रिसिटी मार्केट
देश में दो पावर एक्सचेंजों – इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) और पावर एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (पीएक्सआईएल) ने अपने प्लेटफॉर्मों पर रियल-टाइम इलेक्ट्रिसिटी मार्केट (आरटीएम) शुरू किया है। आरटीएम से खरीदारों को एक घंटे पहले ही बिजली खरीदने में मदद मिलेगी। आरटीएम पर एक दिन में 48 नीलामी सत्र होंगे जिनमें अतिरिक्त क्षमता वाले विद्युत उत्पादक […]
सोशल स्टॉक एक्सचेंज के लिए कर प्रोत्साहन की सिफारिश
बाजार नियामक सेबी की तरफ से गठित विशेषज्ञ समिति ने भारत में सोशल स्टॉक एक्सचेंज के लिए कर प्रोत्साहन मसलन प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) और पूंजीगत लाभ कर से छूट देने की सिफारिश की है। टाटा समूह के दिग्गज इशात हुसैन की अझ्यक्षता वाली 15 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन सेबी ने पिछले साल सितंबर […]
दो महीने में बहुराष्ट्रीय फर्मों के शेयर 100 फीसदी तक चढ़े
पिछले दो महीने में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के शेयरों ने 100 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज कर व्यापक बाजार के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन का दमखम प्रदर्शित किया है। निफ्टी एमएनसी इंडेक्स मार्च के निचले स्तर से 31 फीसदी चढ़ा है जबकि निफ्टी-50 इंडेक्स में 29 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस साल अब तक के […]
लॉकडाउन में नरमी, एफपीआई की खरीदारी से बाजार में दम
सरकार द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन में नरमी देने के लिए घोषणाएं किए जाने के बाद सोमवार को प्रमुख सूचकांकों में करीब 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। वैश्विक निवेशकों द्वारा लगातार खरीदारी और अनुकूल मॉनसून की भविष्यवाणी से भी बाजार धारणा को मजबूती मिली है। लगातार चौथे दिन तेजी को बरकरार रखते हुए सेंसेक्स 879 […]
एनसीडी की सूचीबद्धता के नियम पर सेबी-केंद्र की राय जुदा
सूचीबद्ध गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्रों के लिए खुलासा नियमों में नरमी के प्रस्ताव पर पूंजी बाजार नियामक सेबी और केंद्र सरकार की राय अलग-अलग है। सूत्रों ने कहा कि इसका क्रियान्वयन आसान नहीं है क्योंकि जब कंपनी अपने ऋणपत्र एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध कराएगी तब न्यूनतम खुलासे की दरकार होगी। बाजार नियामक का मानना है कि खुलासा की […]
कोविड प्रावधान से निजी बैंकों के मुनाफे पर चोट
निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों – एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, और इंडसइंड बैंक के मार्च 2020 तिमाही के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि कोविड-19 से संबंधित प्रावधान खर्च से इनके मुनाफे पर दबाव पड़ा है। कुल मिलाकर, कोविड संबंधित प्रावधान राशि 8,678 करोड़ रुपये पर रही […]
अब बढऩे लगी उपभोक्ता वस्तुओं की मांग
यदि देशव्यापी लॉकडाउन के पहले तीन चरणों के दौरान गैर विवेकाधीन उत्पादों की बिक्री को झटका लगा तो चौथे चरण में उपभोक्ता वस्तु उत्पादों की बिक्री में सुधार दिखा। चौथे चरण के लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों की धारणा में सुधार होने के कारण फास्ट फूड से लेकर एयर कंडीशनर (एसी) तक विभिन्न गैर विवेकाधीन उत्पादों […]
