कर में कटौती के फायदे पर कोविड की मार
कोविड संकट के कारण कंपनियों की उस आय को तगड़ा झटका लग सकता है जो सितंबर 2019 में कॉरपोरेट आयकर में हुई कटौती के कारण अर्जित हुई थी। बेंचमार्क निफ्टी 50 सूचकांक की प्रति शेयर आय (ईपीएस) जनवरी 2020 में 453 रुपये प्रति इकाई थी जो अब घटकर 428 रुपये प्रति इकाई रह गई है। […]
गोएयर, इंडिगो को मिली इंजन बदलने में मोहलत
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनी गोएयर और इंडिगो को अपने एयरबस ए320नियो विमानों में पुराने इंजन को बदलने के लिए समय-सीमा में तीन महीने का विस्तार दिया है। दोनों विमानन कंपनियों को अब इंजन बदलने के लिए 31 अगस्त तक का समय मिल गया है। डीजीसीए ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण उत्पादन […]
आरइन्फ्रा ने केपीएमजी को हटाया
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (आरइन्फ्रा) ने नई दिल्ली में अपनी दो बिजली वितरण कंपनियों में 51 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए केपीएमजी को नियुक्त किया है। लेकिन अब आरइन्फ्रा ने हितों के टकराव का हवाला देते हुए केपीएमजी को बिक्री प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। केपीएमजी को इन दोनों बिजली वितरण कंपनियों के लिए किसी […]
श्रमिकों के लौटने के बाद रोजगार और उत्पादन का धुंधला भविष्य
हमारी दुनिया में घटनाएं बड़ी तेजी से घट रही हैं। महज दो हफ्ते पहले मैंने लिखा था कि कोविड महामारी की वजह से आर्थिक गतिविधियां थम जाने से वे लोग भी किस तरह नजर आने लगे हैं जो अदृश्य थे? मैंने काम की तलाश में शहरों की ओर जाने वाले लेकिन मौजूदा संकट के समय […]
नए सुधारों की कमी से कमजोर हो रही छवि
बीते तीन महीनों के दौरान भारत का प्रदर्शन उभरते बाजारों के समकक्षों से काफी कमजोर रहा है। भारतीय बाजारों मेंं डॉलर के संदर्भ में करीब 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। व्यापक एमएससीआई ईएम सूचकांक में 15 फीसदी की गिरावट आई। मेरी नजर में कमजोर प्रदर्शन के लिए कड़ा और लंबा चला लॉकडाउन […]
28 फरवरी की वापसी
सरकार ने गत शुक्रवार को वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान सरकारी राजस्व के प्रारंभिक वास्तविक आंकड़े जारी किए। ये आंकड़े वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते समय उद्धृत अनुमान से बहुत ज्यादा अलग हैं। प्रारंभिक वास्तविक आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 का राजकोषीय घाटा जीडीपी के 4.6 फीसदी के बराबर […]
सूरत का करघा हताश, हीरा उद्योग निराश
अरुण तिवारी पावर लूम (विद्युत करघा) श्रमिक हैं जो उस डिजाइनर नक्काशी के बारे में कुछ नहीं जानते जिसका निर्माण कपड़े, साड़ी और वस्त्रों पर कशीदाकारी के लिए किया जाता है। लेकिन सूरत से श्रमिकों के पलायन की वजह से नियोक्ता तिवारी जैसे अकुशल श्रमिकों को काम पर रख रहे हैं जो बदले में प्रतिदिन […]
8 जून के बाद शॉपिंग मॉल कैसे करेंगे काम
शॉपिंग मॉल को 8 जून से खोलने की अनुमति दी गई है लेकिन संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए एक-दूसरे से दूरी बरतने और साफ-सफाई के नियमों का पालन करना जरूरी होगा केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में ढील देने के साथ ही शॉपिंग मॉल को 8 जून से खोलने की इजाजत दे दी है। […]
दिल्ली की सीमा एक और हफ्ते तक सील रहेगी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होने से पड़ोसी राज्यों से मरीजों की आवक बढऩे की आशंका को देखते हुए दिल्ली सरकार ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगी अपनी सीमाओं को अगले हफ्ते तक बंद रखने की घोषणा की है। दिल्ली सरकार के सीमाएं सील करने के फैसले से नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम […]
सामुदायिक स्तर पर प्रसार शुरू
देश में कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमण के 8,392 मामले सामने आए हैं और देश में कुल संक्रमितों की तादाद अब बढ़कर 1,90,000 के पार हो गई है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के संयुक्त कोविड कार्यबल ने कहा है कि जब महामारी की शुरुआत में ही जब संक्रमण के मामले कम थे उस […]
