सीबीआई को अब मिलेंगे राजू के हस्ताक्षर के नमूने
शहर की स्थानीय अदालत ने सीबीआई को सत्यम घोटाला मामले में कंपनी के पूर्व चेयरमैन बी. रामलिंग राजू और चार अन्य आरोपियों का नमूना हस्ताक्षर लेने की इजाजत दे दी है। चार अन्य आरोपियों में सत्यम के पूर्व प्रबंध निदेशक राम राजू, पूर्व सीएफओ वाडलामणि श्रीनिवास तथा प्राइस वाटरहाउस के दो पूर्व ऑडिटर्स एस.गोपालकृष्णन और […]
टाटा बेचेंगे पतलून इंग्लिस्तानी
यूरोप की सबसे बड़ी कपड़ा रिटेलर इंडिटेक्स की योजना देश में 25 स्टोर खोलने की है। अधिकारियों के मुताबिक, एशियाई बाजार में विस्तार की अपनी योजना के तहत कंपनी अगले 3 साल में मुख्य ब्रांड ज़ारा के 25 स्टोर खोलेगी। उल्लेखनीय है कि इंडिटेक्स स्पेन की कंपनी है। कंपनी के मुताबिक, भारतीय बाजार में उतरने […]
विदेशी तन पर सजेगा चिकन!
लखनऊ की मशहूर चिकन की कढ़ाई को देश विदेश में पहचान दिलाने के लिए इन दिनों इसकी ब्रांडिंग पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। युवाओं के बीच नवाबों के शहर की इस कला को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रचार प्रसार के आधुनिक तरीकों को अपनाने की योजना तैयार की जा रही है। बहुत जल्द […]
रीडिजाइन कर बढ़ाएगी कारोबार
मंदी की मार से जूझ रही इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने अपना कारोबारी लक्ष्य पूरा करने के लिए नई नीति बनाई है। इसके लिए कंपनी ने अपनी भोपाल इकाई का फिर से रीडिजाइन किया है। कंपनी की भोपाल इकाई में अधिक क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर और जेनरेटरों का निर्माण किया […]
दिखा सुधार तो भाने लगा पुराना कारोबार
लुधियाना की टेक्सटाइल कंपनियां मंदी की तपिश को दूर करने के लिए अब अपने मुख्य कारोबार पर फिर ध्यान देने की तैयारी में हैं। कुछ समय पहले जब हालात ठीक ठाक थे तो कंपनियों ने टेक्सटाइल कारोबार से इतर यार्न और निटवियर उत्पादन में कदम रखना भी शुरू कर दिया था। पर अब वे मंदी […]
खनिज विकास निगम झारखंड में लगाएगी संयुक्त उपक्रम
निजी क्षेत्र की खनिज संसाधन कंपनी एनडीएमसी झारखंड में राज्य खनिज विकास निगम की सहायता से संयुक्त उपक्रम लगाएगी। इस संयुक्त उपक्रम पर काम अगले 15 दिनों में शुरू हो जाएगा। एनडीएमसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राणा सोम ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘इस संयुक्त उपक्रम को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है […]
नेताजी आइए, पहले इस घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कर जाइए
राजस्थान की एक लोकसभा संसदीय सीट से ताल्लुक रखने वाले ग्रामीण अब अपने अधिकारों को लेकर काफी सचेत नजर आ रहे हैं। हर बार भले ही मतदाता अपनी अपनी मांगों और अपेक्षाओं को चुनाव उम्मीदवारों के सामने रखते आए हों, पर इस दफा उन्होंने एक अधिक दमदार और ठोस रास्ता निकाला है। इस दफा वे […]
मिल्कफेड: बेचेगा जमीन दुहेगा डेवलपरों को
मिल्क फेड के नाम से मशहूर पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोडयूसर्स फेडरेशन लिमिटेड सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल अपनाकर कमाई में बढ़ोतरी की योजना बना रही है। मिल्कफेड ने भटिंडा और अमृतसर में मौजूद अपनी खाली जमीन को निजी डेवलपरों को लीज पर देने का फैसला किया है। मिल्कफेड अपनी जमीन को पीपीपी मॉडल के तहत […]
एसबीआई-मैक्वारी का इन्फ्रा फंड
भारत के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और आस्ट्रेलिया के मैक्वारी ग्रुप लिमिटेड ने मैक्वारी-एसबीआई इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (एमएसआईएफ) की शुरुआत की है। एसबीआई और मैक्वारी का यह उद्यम विभिन्न बुनियादी परियोजनाओं में निवेश करेगा। एक ओर जहां अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने एमएसआईएफ को 88.7 करोड़ डॉलर देने का वादा किया है वहीं एसबीआई ने […]
हीरो होंडा: पकड़ रही रफ्तार
वित्त वर्ष 2008-09 दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो होंडा के लिए खासा बढ़िया रहा है। साल के अंत में कंपनी की दोपहिया वाहन बाजार में हिस्सेदारी 57 फीसदी रही और 2007-08 में कारोबार की मात्रा में 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी की विकास दर बाजार की विकास दर से भी अधिक […]
