दस हजारी हुआ सेंसेक्स; 335 अंकों की उछाल लेकर बंद
सेंसेक्स आखिरकार 10,000 के मनोवैज्ञानिक आंकड़े को पार करने में आज कामयाब हो गया, इस महीने के तीन सप्ताह के कारोबार में सेंसेक्स में 24 फीसदी ऊपर चढ़ा है। वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद सेंसेक्स आज 72 अंकों की बढ़त लेकर 9740 के स्तर पर खुला। पूरे कारोबारी दिन के तहत पूंजीगत […]
सरकार के सिर पर चढ़ेगा कर्ज का बोझ
सरकार अपने बढ़ते सार्वजनिक व्यय को पूरा करने के लिए अगले वित्त वर्ष की पहली छमाही में 40,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त उधारी लेगी। ऋण जुटाने के कार्यक्रम के तौर-तरीकों पर विचार करने के लिए रिजर्व बैंक में बैठक के बाद आर्थिक मामलों के सचिव अशोक चावला ने आज कहा कि सकल उधारी 2,41,000 करोड़ […]
एचसीसी की आर्डर बुक में हुआ इजाफा
मुंबई स्थित हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कहा है कि मार्च 2008 से मार्च 2009 के अवधि के बीच उसकी आर्डर बुक 17000 करोड़ रुपए हो गई है जो इससे पूर्व वर्षो की इसी अवधि से 17 फीसदी ज्यादा है। एचसीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजित गुलाबचंद बताया कि मार्च 2008 से मार्च 2009 के […]
कार्पोरेशन बैंक ने हुंडई मोटर से मिलाया हाथ
कोर्पोरेशन बैंक ने हुंडई मोटर इंडिया के वाहनों पर ऋण मुहैया कराने के लिए उसके साथ गठजोड़ किया है। बैंक एवं हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की संयुक्त विज्ञप्ति में कहा गया है कि कार्पोरेशन बैंक कोर्प मोबी स्कीम के अंतर्गत हुंडई की विभिन्न कारों का वित्तपोषण करेगी। कार्पोरेशन बैंक के महाप्रबंधक एम पी कुंजू और […]
बीएसएनएल ने उड़ीसा में 3जी सेवा शुरू की
सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने उड़ीसा में भी 3 जी मोबाइल सेवाएं शुरू कर दी है। बीएसएनएल की इस सेवा से ग्राहकों को अधिक गति की मल्टीमीडिया एवं ब्राडबैंड का लाभ मिलेगा। कंपनी के उड़ीसा सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक ए एन राय ने 3 जी सेवा शुरू करने के अवसर पर बताया कि 3 जी […]
एनएसई के सदस्यों को सौंपनी होगी हर छमाही ऑडिट रिपोर्ट
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने अपने कारोबारी सदस्य (स्टॉक ब्रोकरों) और क्लियरिंग सदस्यों को आंतरिक ऑडिटर नियुक्त करने और छमाही आधार पर इसकी रिपोर्ट सौंपने के लिए बाध्य किया है। इस बाबत पहली छमाही अवधि 1 अक्टूबर 2008 से शुरू मानी जाएगी। ऑडिट का मुख्य उद्देश्य खातों, रिकॉर्ड और दस्तावेजों में किसी प्रकार की अनियमितता […]
निकल गई महंगाई की हवा, पहुंची शून्य के करीब
मार्च के दूसरे सप्ताह में महंगाई दर गिरकर 0.27 फीसदी रह गई है। वैसे इस अवधि में अनाज और सब्जियों जैसी प्रमुख जिंसों की कीमत में इजाफा हुआ। महंगाई दर नीचे आने से रिजर्व बैंक द्वारा कर्ज को और अधिक आसान बनाने में मदद मिलेगी। इससे पहले सात मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में महंगाई […]
सेंसेक्स में 216 अंकों की उछाल; टीसीएस 6% चढ़ा
01 बजकर 50 मिनट पर सेंसेक्स 216 अंकों की उछाल लेकर 9884 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान टीसीएस 5.6 फीसदी की मजबूती लेकर 556 रुपये पर कारोबार कर रहा है, और लार्सन ऐंड टुब्रो 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर 656 रुपये पर कारोबार कर रहा […]
269 अंकों की बढ़त लेकर सेंसेक्स 9937 पर बंद
वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद सेंसेक्स आज 72 अंकों की बढ़त लेकर 9740 के स्तर पर खुला। पूरे कारोबारी दिन के तहत पूंजीगत वस्तूओं के शेयरों में हुई जबर्दस्त लिवाली के चलते सेंसेक्स में तेजी का रुख बना रहा। हालांकि, रियल्टी शेयरों में मुनाफावसूली का माहौल रहा। सेंसेक्स में वायदा निपटान का […]
शहरी स्लमडॉग को एनआईआईटी देगी व्यवसायिक प्रशिक्षण
कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने वाली एनआईआईटी ने नई दिल्ली के जहांगीरपुरी में एनआईआईटी युवा स्टार नाम से एक कैरियर डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किया है। यह सेंटर किरन बेदी की गैर सरकारी संगठन नवज्योति इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से चलाई जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी भागों के झुग्गी झोपड़ी में रह रहे युवाओं को कंप्यूटर […]
