पटनी कंप्यूटर के निदेशक ने हिस्सेदारी बढ़ाई
आईटी सेवा प्रदाता पटनी कंप्यूटर सिस्टम्ज के निदेशक ए के पटनी ने खुले बाजार सौदे से इक्विटी शेयरों को खरीदते हुए अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 7.23 फीसदी की है। कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसके निदेशक ने 2.01 करोड़ रुपए में 1.66 लाख शेयर खरीदे हैं। इस अधिग्रहण से पहले पटनी की कंपनी में 7.10 […]
आई प्रू और पीएनबी का गठजोड़
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी)के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी के जरिए ग्राहकों को बैंक में अपने प्रीमियम को सीधे जमा कराने का मौका मिलेगा।
सेबी ने मुद्रा में निवेश की सीमा बढ़ाई
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा एक्सचेंज ट्रेडेड करेंसी डेरिवेटिव में ओपन पोजीशन की सीमा बढ़ा कर दोगुना करने के कदम से छोटी और मझोली कंपनियां भी इन उपकरणों के कारोबार के लिए आगे आएंगी। सेबी ने सभी अनुबंधों में ग्राहकों (बैंकों) की ओपन पोजीशन बढ़ा कर कुल ओपन इंट्रेस्ट्र का छह प्रतिशत या […]
केनरा बैंक जुटाएगा 150 करोड रुपये
बेंगलुरु स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने बुधवार को कहा कि वह पूंजी बढ़ाने के खयाल से पहले दर्जे का बॉन्ड जारी कर 150 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। ये बॉन्ड निजी आधार पर वितरित किए जा रहे हैं। बैंक सूत्रों के मुताबिक, बैंक के लिए 400 करोड़ रुपये तक जुटाने की गुंजाइश […]
सामाजिक स्वास्थ्य बीमा योजना पर इरडा की निगाह
बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) सामाजिक स्वास्थ्य बीमा योजना को नियामक की निगरानी में लाने के लिए राज्य सरकार से बातचीत कर रही है। आंध्र प्रदेश, हरियाणा और तमिलनाडु की राज्य सरकारों ने इस योजना पर अमल करके इसे लागू किया है। इरडा के सदस्य आर कानन का कहना है कि राज्य की योजनाओं […]
इरडा देगा विलय और अधिग्रहण के नए दिशानिर्देश
बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) विलय और अधिग्रहण (एम ऐंड ए) के दिशानिर्देशों को अंतिम रुप देने की कवायद में जुटा है। उम्मीद की जा रही है कि आईआरडीए यह आदेश दे सकती है कि कोई कंपनी जो दूसरे बीमा कंपनी का अधिग्रहण कर रही है, उसे अधिकृत कंपनी या संस्था की संपत्तियों को […]
पुरानी बोतल में यूपी की शराब
उत्तर प्रदेश मे शराब के ठेकों पर पांच सालों के अंतराल के बाद एक बार फिर एक ही सिंडीकेट का कब्जा हो गया है। प्रदेश के 70 जिलों में इसी महीने उठाए गए शराब के ठेकों में ज्यादातर पुराने कारोबारी बदरी प्रसाद, हर प्रसाद जायसवाल और फोंटी चढ्ढा के सिंडीकेट के हाथों में चले गए […]
साइबर में बसु को लाल सलाम
भले ही ज्योति बसु को उनकी सेहत रैलियों और जन बैठकों में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं देती है फिर भी आज की तारीख में वह साइबर कम्युनिस्टों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। बसु ने हाल ही में पार्टी कैडरों और वोटरों से आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक अपील की […]
पैसे की जुगत में शोभा डेवलपर्स
रियल एस्टेट कंपनी शोभा डेवलपर्स ने करीब 350 करोड़ रुपये के कर्ज को पुनर्गठित करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि इसके लिए तीन म्युचुअल फंड कंपनियों से अनुमति मिल चुकी है। कर्ज की इस रकम का भुगतान 12 महीनों में किया जाएगा, जो अप्रैल 2010 से शुरू होगा। इसके साथ ही […]
आज होगी मायटास पर माथापच्ची
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज लिमिटेड के संस्थापक बी. रामालिंग राजू के बेटों की प्रवर्तित कंपनी मायटास इन्फ्रा लिमिटेड की नवगठित बोर्ड के सदस्य कॉर्पोरेट कर्ज पुरर्संरचना और विभिन्न परियोजनाओं के बाबत गुरुवार को एक बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं को सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाले कदम पर भी चर्चा होगी। इस मसले पर […]
