सत्यम की बिक्री में अड़चन!
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज की बोली प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी की आशंका नजर आने लगी है। हालांकि हालात के स्पष्ट होने के लिए बोली लगाने वाली कंपनियों को अप्रैल के पहले सप्ताह तक इंतजार तो करना ही पड़ेगा। मिसाल के तौर पर स्पाइस ग्रुप के अध्यक्ष बी. के. मोदी ने कहा कि अगर बोली की […]
मौजूदा समय कंपनी के विस्तार के लिए उपयुक्त
अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की वित्तीय स्थिति काफी सुदृढ़ है। कंपनी के पास करीब 10,000 करोड़ रुपये की नकदी है, जबकि कर्ज 5,000 करोड़ रुपये का है। मंदी के समय में भी कंपनी के पास 21,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर है, बावजूद इसके कंपनी निवेशकों को प्रभावित करने में सफल नहीं हो […]
एफएमसीजी में खप गई मंदी
शीतल पेय बनाने वाली कंपनी कोका कोला को मंदी से शिकवा नहीं है। इसकी वजह चालू कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही का कारोबार है। एफएमसीजी कंपनियों को इस तिमाही के दौरान कारोबार में 25 फीसदी इजाफे की उम्मीद है, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में कारोबार केवल 10 फीसदी बढ़ा था। भारत में कोक के […]
होटल एलबीडब्ल्यू, एयरलाइंस सुपरहिट
मंदी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की गुगली ट्रैवल और होटल कारोबार को चित कर सकती है। इस ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट का आयोजन भारत के बजाय दक्षिण अफ्रीका में कराए जाने से देसी ट्रैवल कंपनियों और होटल कारोबार को 50-55 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। लेकिन विदेश तक हवाई सफर कराने वाली विमानन कंपनियों […]
नोवार्तिस एजी बढ़ाएगी खुराक
दवा बनाने वाली स्विट्जरलैंड की नामी कंपनी नोवार्तिस एजी अपनी भारतीय सहयोगी कंपनी नोवार्तिस इंडिया की 39 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने वाली है। इससे कंपनी के 90 फीसदी शेयरों पर उसका कब्जा हो जाएगा। अनुमान यह है कि इसके बाद भारतीय कंपनी को गैर सूचीबध्द किया जा सकता है। इस खबर के आने के बाद […]
ग्राहक मस्त पर बैंक पस्त
भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर 1 अप्रैल से एटीएम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को सहूलियत मिलने वाली है। किसी भी बैंक के ग्राहक अब किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। इससे ग्राहक तो खुश हैं, बड़े बैंकों की बांछें खिली हैं, लेकिन छोटे बैंकों की नींद हराम हो गई है। नामी […]
अंगूठी देसी,मोती चीनी
भारतीय बाजार में सस्ते उत्पाद उतारकर भट्ठा बिठाने की तोहमत झेल रहे चीन से कम से कम कानपुर तो बहुत खुश है क्योंकि यहां होने वाले मोती के कारोबार को चीन से जबरदस्त चमक मिल रही है। तकरीबन 2 साल पहले यहां चीनी मोती का नामोनिशान नहीं था, लेकिन अब यहां के मोती बाजार में […]
रिटेल दिग्गजों की चाल सुस्त
किशोर बियाणी का फ्यूचर समूह, मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल, वीडियोकॉन, वाधवन ग्रुप जैसे भारतीय रिटेलर कैश ऐंड कैरी को प्राथमिकता दे रहे हैं, लेकिन वाल मार्ट और कार्फू जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अभी तक इसका परिचालन शुरू नहीं कर पाई हैं। शुरू में लगा था कि कैश ऐंड कैरी परिचालन में काफी अवसर हैं और […]
सेंसेक्स में 127 अंकों की बढ़त; रैनबैक्सी 2% लुढ़का
सेंसेक्स आज 72 अंकों की उछाल लेकर 9740 के स्तर पर खुला, और शुरुआती कारोबार में 9834 अंकों के ऊपरी स्तर पर पहुंचने में कामयाब हुआ। बहरहाल, अब 11 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स 127 अंकों की उछाल लेकर 9795 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान बीएचईएल 4.6 […]
रुपया सुधरा, डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की तेजी
आज के शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में 10 पैसे की तेजी दर्ज की गई है। भारतीय शेयर बाजारों में तेजी की आशंका के बीच विदेशी फंडों की पूंजी प्रवाह में उछाल आने और अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर में गिरावट के चलते रुपये में तेजी देखी […]
