आनंद संकर को मिला सीमा नेज़रेथ अवॉर्ड
प्रिंट पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला 10 वां बिजनेस स्टैंडर्ड-सीमा नेज़रेथ पुरस्कार बिजनेस स्टैंडर्ड के वरिष्ठ फीचर राइटर वी आनंद संकर को दिया गया। दिल्ली के उप राज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने शनिवार को नई दिल्ली में एक समारोह के दौरान उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार बिजनेस स्टैंडर्ड और नोरेथ परिवार […]
मप्र के कोष पर मंदी का कोप
मध्य प्रदेश सरकार भले ही कह रही हो कि कर्मचारियों को इन्सेंटिव देने, छठा वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं पर अधिक खर्च किए जाने के कारण राज्य की वित्तीय हालत बिगड़ी है, लेकिन हकीकत यह है कि दुनिया के मंदी की चपेट में आने से पहले ही राज्य […]
सूरत में मंदी बदल सकती है चुनाव की सूरत
हीरे के कारोबार से जुड़े गुजरात के सात जिलों में आगामी लोकसभा चुनावों में विभिन्न पार्टियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। कांग्रेस और कुछ छोटी विपक्षी पार्टियां इस दफा इन जिलों में छंटनी के मसले को जोर शोर से उठाएंगी। कांग्रेस इस बार सौराष्ट्र और उत्तरी गुजरात में अच्छी बढ़त मिलने की उम्मीद […]
गोयनका-अग्रवाल का जतन, सौंदर्य प्रसाधन में नवरत्न
अगर इमामी लिमिटेड के 62 वर्षीय अध्यक्ष आर एस अग्रवाल और इमामी के संयुक्त अध्यक्ष 61 वर्षीय आर एस गोयनका को कोई बात खास बनाती है तो वह है काम के प्रति उनका जज्बा और उनमें छिपी गजब की क्रियाशीलता। दोनों ही का परिवार काफी बड़ा है और जब इमामी ने झंडु फार्मास्यूटिक्ल्स का अधिग्रहण […]
चुनाव आयोग से मिली हरी झंडी, बढेग़ा वेतन
आखिरकार छत्तीसगढ़ में छठे वित्तीय आयोग की सिफारिशों को लागू करने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को अनुमति दे दी है कि वह 1 अप्रैल से राज्य कर्मचारियों के लिए वित्तीय आयोग की सिफारिशें लागू कर सके। इसके पहले चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के […]
रेनबैक्सी को मिला गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस का प्रमाण पत्र
भारत की सबसे बड़ी दवा बनाने वाली कंपनी रेनबैक्सी लेबोरेटरीज (रेनबैक्सी) को लंदन की मेडिसीन ऐंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेग्युलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) और ऑस्ट्रेलिया सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने पोंटा साहिब (भारत) की निर्माण इकाई के लिए गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस प्रमाण पत्र दिए हैं। एमएचआरए और ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य विभाग ने अक्टूबर 2008 में किए गए ऑडिट […]
जारी है तेजी… सेंसेक्स में 302 अंकों की उछाल; डीएलएफ 3% गिरा
सेंसेक्स का सूचकांक तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, और अब 01 बजकर 10 मिनट पर 302 अंकों की उछाल लेकर 9269 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेक्टरों की बात करें तो बीएसई का मेटल और तेल एवं गैस सूचकांक 4-4 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर क्रमशः 5477 व 6627 के […]
एच1 वीजा पर 2 साल की ही पाबंदी
अमेरिका में सरकार से आर्थिक मदद पाने वाली कंपनियों के लिए विदेशी पेशेवरों की नियुक्ति पर सिर्फ 2 साल के लिए पाबंदी लागू रहेगी। मंदी से निपटने के लिए सरकार ने विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने के मामले में इन कंपनियों हाथ बांध दिए हैं।
‘आउट’ हुआ आईपीएल
राजनीति की पिच पर केंद्र सरकार और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बीच चल रहे ‘मैच’ में आखिकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को हार माननी ही पड़ी। तमाम कोशिशें नाकाम होती देख आखिरकार बोर्ड ने यह टूर्नामेंट देश से बाहर कराने का फै सला कर लिया।?लोकसभा चुनाव की वजह से इस टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण […]
आज उतर आएगी नैनो
नैनो के इंतजार की घड़ियां खत्म होने को हैं क्योंकि कुछ घंटों बाद मुंबई में नैनो को बाजार में उतार दिया जाएगा। इसे रूबरू कराने के लिए टाटा मोटर्स ने तैयारियां भी जश्न की तरह की हैं। सूत्रों के मुताबिक इस पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। कैसी हैं लॉन्च की तैयारियां? टाटा मोटर्स मुंबई के […]
