ई नीलामी के जरिए कोयले की बिक्री में कमी
योजना आयोग ने कोयले के कुल उत्पादन का 20 प्रतिशत ई-नीलामी के जरिए बेचने जो प्रस्ताव रखा है वह बेहद असंभव लग रहा है। इस वक्त कोयले के कुल उत्पादन के 10 फीसदी हिस्से की नीलामी होती है। इस उद्योग के सूत्रों का कहना है कि योजना आयोग का यह लक्ष्य इसलिए भी बेहद महत्वकांक्षी […]
टमाटर की लाली हुई कम
आलू के बाद भारत के टमाटर में भी पाकिस्तान की दिलचस्पी कम होती जा रही है। लिहाजा घरेलू टमाटर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। पिछले चार दिनों में टमाटर की कीमत में 10 फीसदी से अधिक की कमी आई। हालांकि कारोबारियों को ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। एक सप्ताह पहले दिल्ली की […]
दुनिया मुट्ठी में करने चली अरबिंदो
दुनिया की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने अरबिंदो के साथ किए गए समझौते को जल्द ही एशिया और सीआईएस (सोवियत संघ से अलग हुए देशों का राष्ट्रमंडल) के 30 मुल्कों में भी लागू करने का फैसला किया है। फाइजर ने 3 मार्च को अरबिंदो के साथ अमेरिका और यूरोप में 50 से ज्यादा […]
उड़ीसा स्पंज के शेयरधारकों की चांदी
अरसे से नुकसान झेल रही उड़ीसा स्पंज आयरन ऐंड स्टील (ओएसआईएसएल) के शेयरों की इन दिनों चांदी हो गई है। इसके अधिग्रहण की प्रक्रिया जब से शुरू हुई है तब से अब तक इसके शेयरों में कई गुनी बढ़ोतरी हो चुकी है। कंपनी पर कब्जे को लेकर दिल्ली की तीन कंपनियों में जबरदस्त होड़ मची […]
बेरिंग ने बढ़ाई एम्फैसिस में अपनी हिस्सेदारी
बेरिंग प्राइवेट इक्विटी पार्टनर्स ने आईटी फर्म एम्फैसिस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 12.53 फीसदी कर ली है। मालूम हो कि पिछले हफ्ते पीई संस्थाओं ने कंपनी में 3.6 फीसदी हिस्सेदारी मेरिल लिंच से खरीद ली थी। उस समय एम्फैसिस के 76 लाख शेयरों को खरीदने के लिए इन पीई फर्मों को 129 करोड़ रुपये देने […]
होंडा और हीरो होंडा में हो सकती है तकरार!
जापानी कंपनी होंडा की सहायक इकाई होंडा मोटरसाइकिल ऐंड स्कूटर लिमिटेड (एचएमएसआईएल) और होंडा की भारतीय साझेदार हीरो होंडा के बीच ठन सकती है। इसकी वजह यह है कि एचएमएसआईएल भारतीय बाजार में 100 सीसी की बाइक उतारने की तैयारी कर रही है, जबकि इस सेगमेंट में हीरो होंडा की बाजार हिस्सेदारी सर्वाधिक है। एचएमएसआईएल […]
वाहनों की बिक्री पकड़ रही रफ्तार
मंदी की मार से वाहन निर्माता कंपनियों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि भारतीय बाजार में जनवरी और फिर फरवरी के आंकड़ों को देखें, तो पता चलता है कि वाहनों की बिक्री बढ़ी है और वाहन निर्माता कंपनियों को कुछ हद तक राहत मिली है। फरवरी माह में कार और मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री 12.66 […]
गोल्डमैन से खफा हुई ओएनजीसी
अमेरिकी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट जारी होने के बाद ओएनजीसी ने सोमवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी। देश की इस सबसे बड़ी तेल और प्राकृतिक गैस कंपनी ओएनजीसी ने कहा कि गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में बुनियादी तथ्यों को नजरअंदाज किया गया है। ओएनजीसी ने बीएसई को बताया कि यह रिपोर्ट गलत तथ्यों पर […]
सीबीआई की हिरासत में राजू
सत्यम फर्जीवाड़े की जांच कर रही सीबीआई को अदालत से राजू समेत चार आरोपियों को सात दिन के लिए रिमांड पर लेने की अनुमति मिल गई। स्थानीय अदालत ने सत्यम के पूर्व अध्यक्ष बी. रामालिंग राजू, उसके भाई रामा राजू और तीन अन्य को 10 मार्च से सात दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में […]
आरकॉम की नजर अब इंटरनेट बाजार पर
अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) मोबाइल फोन के बाद अब अपना फोकस इंटरनेट पर कर रही है। तभी तो कंपनी ने वायरलेस डेटा स्थानांतरण के लिए प्लग-ऐंड-प्ले यूएसबी मोडम बनाने के लिए चीन की दो उपकरण निर्माता कंपनियों को 300 करोड़ रुपये का ठेका दिया है। सूत्रों के मुताबिक, चीन की हुआवेई […]
