मंदी की मार से आईआईएम की नींद हराम
मंदी की मार से तो अब प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) की भी नींद हराम होने लगी है। इसलिए वह अपनी प्लेसमेंट रणनीति में बदलाव कर रही है। इसके लिए डे-जीरो (प्लेसमेंट शुरू होने वाले दिन) को लेकर मौजूद चिंता को खत्म करने और प्लेसमेंट फीस में कटौती की सोची जा रही है। डे-जीरो की […]
फिनएयर मई-अक्तूबर मध्य तक मुम्बई उड़ान बंद रखेगी
फिनलैंड की विमानन कंपनी फिनएयर पीएलसी ने कहा कि उसने मई से अक्तूबर मध्य के दौरान हैल्सिंकी से मुम्बई के बीच विमान सेवाएं बंद करने का निर्णय किया है। कंपनी ने कहा है कि आर्थिक स्थिति के नकारात्मक प्रभावों की वजह से वह अपनी विमान सेवाओं को बंद रखेगी। कंपनी की वेबसाइट पर जारी विज्ञप्ति […]
टाटा मोटर्स ने यूनियन बैंक से हाथ मिलाया
टाटा मोटर्स के यात्री वाहन खरीदना अब सरल हो जाएगा। कंपनी ने ग्राहकों को ऋण सुविधा दिलाने के लिए यूनियन बैंक आफ इंडिया के साथ भी गठजोड़ किया है। टाटा मोटर्स की विज्ञप्ति के अनुसार यूबीआई पांच साल तक की अवधि वाले कार ऋण पर 11-11.25 फीसदी की ब्याज दर लागू करेगा और वाहन मूल्य […]
इंड बैंक खोलेगा 14 नई शाखाएं
सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक की सहायक इकाई इंडबैंक मर्चेन्ट बैकिंग सर्विस लिमिटेड देश भर में 14 नई शाखाएं खोलेगी। बैंक के कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष ए सुब्रमण्यम ने यहां बैंक की 16वीं शाखा के उद्धाटन के अवसर पर पत्रकारों को बताया कि कि इंडबैंक चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद, कोयंबटूर, तिरुनेलवेली और मदुरै में अपनी शाखाओं […]
बिरला नूवो ने अपोलो सिंदूरी का अधिग्रहण किया
आदित्य बिरला नूवो ने रिटेल ब्रोकिंग कंपनी अपोलो सिंदूरी कैपिटल इंनवेस्टमेंट की 76 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। आदित्य बिरला समूह ने 56 फीसदी शेयर सिंदूरी के प्रवर्तकों से और 20 प्रतिशत बाजार से खुले प्रस्ताव के तहत खरीदे हैं। बिरला नूवो ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि उसके समूह के पास अधिग्रहीत कंपनी के […]
फाईजर अब सिगरेट छुड़ाने में करेगी मदद
सिगरेट छोड़ने की इच्छा रखने वालों की मदद के लिए दवा बनाने वाली प्रमुख कंपनी फाईजर ने 2010 तक देश में 600 धूम्रपान मुक्ति क्लिनिक खोलने की योजना की घोषणा की। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि फाईजर ने मैक्स हेल्थकेयर के साथ समझौता किया जिसके तहत अस्पताल श्रृंखला के दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र […]
एयरटेल सीईओ ने 3.13 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड के मुख्य कार्याधिकारी और संयुक्त प्रबंध निदेशक मनोज कुमार कोहली ने अपने पास के कंपनी के 53,000 करोड़ शेयर खुले बाजार में बेच दिए हैं। ये शेयर 3.13 करोड़ रुपए में बेचे गए। एयरटेल ने बंबई स्टाक एक्सचेंज से कहा कि सौदे के बाद कोहली की कंपनी […]
बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने होम एप्लाइंसेस की प्रीमियम रेंज पेश की
बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने प्रीमियम लाइफस्टाइल श्रेणी में बजाज प्लेटिर्नां नाम से होम एप्लाइंसेस की नई रेंज पेश की है। कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार उसकी नई पेशकश में वाटर हीटर फूड प्रोसेसर जेएमजी ओटीजी टोस्टरर्स आदि शामिल है। बजाज ने कहा कि आधुनिक भारतीय रसोईघरों के लिए प्रमुख माने जाने वाले अन्य उपकरणों जैसे रूम […]
केशरी पावर ग्रिड बोर्ड में सरकार के प्रतिनिधि
सरकार ने आई सी पी केशरी को पावर ग्रिड कार्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सार्वजनिक क्षेत्र की इस सूचीबध्द कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि मंत्रालय ने केशरी की नियुक्ति 6 मार्च के एक आदेश के तहत की गई। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने पहले अतिरिक्त […]
विशाल के निदेशक शुक्ला ने पद छोड़ा
खुदरा कारोबार करने वाली विशाल रिटेल कंपनी के स्वतंत्र निदेशक जय प्रकाश शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि उन्होंने 28 फरवरी को इस्तीफा दिया।
