अब लगेगी सत्यम की बोली
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज की बिक्री का रास्ता साफ हो गया है। कंपनी का दावा है कि उसे 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। इसके तहत 31 फीसदी हिस्सेदारी तरजीही आवंटन और 20 फीसदी हिस्सेदारी खुली पेशकश के जरिये बेची जाएगी। अगर खरीदार दोनों तरीकों […]
माल्या की बोली से बची बापू की धरोहर
यूबी समूह के मुखिया और राज्यसभा सदस्य विजय माल्या ने एक बार फिर देश की लाज बचा ली। लंदन में नीलाम हो रही टीपू सुल्तान की तलवार लौटा लाए माल्या ने महात्मा गांधी का निजी सामान भी किसी विदेशी के हाथ में नहीं जाने दिया। माल्या ने गांधी जी का चश्मा, घड़ी, चप्पल, थाली और […]
और मजबूत हुई घर की बुनियाद
घर बनाना अब और आसान हो जाएगा। दरअसल देश के सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने आवास ऋण की ब्याज दरों में 25 से 50 आधार अंकों की कटौती की है। यह रिजर्व बैंक द्वारा रेपो और रिवर्स रेपो दरों में इसी हफ्ते की गई कटौती का ही असर है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक […]
चरमरा गया बुनियादी ढांचा
मंदी का असर बुनियादी ढांचा क्षेत्र को भी पटरी से उतार रहा हे। इस क्षेत्र में 6 प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर इस साल जनवरी में घटकर महज 1.4 फीसदी रह गई है। इसकी वजह सीमेंट के अलावा सभी मुख्य क्षेत्रों में प्रदर्शन बिगड़ना रही है। जनवरी 2008 में बुनियादी ढांचा क्षेत्र के 6 प्रमुख […]
ड्रॉ हुआ सरकार-आईपीएल मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजकों और सरकार के बीच सुलह हो गई है, जिसके मुताबिक लोकसभा चुनावों के दौरान ही इस ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच भी खेले जाएंगे। लेकिन सरकार ने साफ कहा है कि मैचों की तारीख और आयोजन स्थल में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को तब्दीली करनी होगी। आईपीएल के मैच […]
सोने की चमक से घर में अंधेरा
सोने की दिनोंदिन बढ़ती चमक ने पुराना सोना रखने वालों की तो चांदी कर दी है, लेकिन सोने के गहने बनाने वाले कारीगरों के लिए फाके की नौबत आ गई है। दरअसल तपते हुए सोने को छूने की हिम्मत खरीदार नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से सोने के हजारों कारीगर बेरोजगार हो रहे हैं। […]
विमानन क्षेत्र पर आयकर विभाग हुआ सख्त
आयकर विभाग विमानों के रखरखाव वाले प्रबंधन कोष को भी आयकर दायरे में लाने का नोटिस एयरलाइंस कंपनियों को देगा। सूत्रों के मुताबिक, विभाग ने इससे संबंधित नियमों को स्पष्ट करते हुए एयरलाइंस कंपनियों से आयकर मांगने की पूरी तैयारी कर ली है। उल्लेखनीय है कि विदशों से लीज पर लिए गए विमानों का प्रबंधन […]
टाटा स्टील में दिखी फौलादी मजबूती
फरवरी में टाटा स्टील की बिक्री में 47 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया और यह बढ़कर 5.84 लाख टन हो गया। जनवरी की तुलना में इस महीने कंपनी की बिक्री 26 फीसदी ऊपर रही। कंपनी के मुताबिक, लॉन्ग प्रोडक्ट (जो निर्माण क्षेत्र में इस्तेमाल होता है) की बिक्री में जहां 65 फीसदी की वृद्धि […]
जेएलआर कर्मियों के वेतन पर लगी रोक
टाटा समूह की कार बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के कामगार 2010 तक वेतन पर रोक लगाने के कंपनी के प्रस्ताव पर सहमत हो गए है। कंपनी के लगभग 70 फसदी कामगार, जो पिछले दो हफ्ते से ज्यादा इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे, अब नए करार पर सहमत हैं। इससे जेएलआर […]
फास्टट्रैक विस्तार की राह पर
टाइटन इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चर्चित ब्रांड फास्टट्रैक अपना कारोबार बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके तहत कंपनी देशभर में 50 फास्टट्रैक स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही कंपनी अपने स्टोरों में नए उत्पादों को भी जगह देने की योजना बना रही है। दिसंबर 2008 तक कंपनी का कारोबार 300 करोड़ […]
