बजाज ऑटो ने गिरवी रखी हिस्सेदारी
बजाज ऑटो के एक प्रवर्तक बड़ौदा इंडस्ट्रीज ने अपनी 2.56 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रख दी है। कंपनी ने बीएसई से कहा कि उसके प्रवर्तक बड़ौदा इंडस्ट्रीज ने 27 फरवरी को अपने 1.81 लाख शेयर गिरवी रखा है। इसी तरह एक अन्य प्रवर्तक ने भी अपनी 2.43 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है। हालांकि बजाज ऑटो ने […]
दाल में छाया मंदी का आलम
गेहूं व चावल के बाद अब दाल के बाजार में भी मंदी का दौर शुरू हो गया है। दाल कारोबारी इसके लिए दाल की मांग में कमी व नयी फसल की आवक को जिम्मेदार मान रहे हैं। सबसे अधिक मसूर दाल में 8-10 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गयी है। चना दाल में […]
खली का निर्यात 42 प्रतिशत गिरा
भारत से खली का निर्यात फरवरी माह में 42 प्रतिशत गिर गया है। इसकी प्रमुख वजह यह है कि पशुधन क्षेत्र से इसकी मांग में कमी आई है। इस क्षेत्र में ही खली की मांग ज्यादा होती है। साल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) तैयार किए गए आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2009 में खली का कुल निर्यात […]
भाग्यलक्ष्मी पर लगा 1 साल का प्रतिबंध
भाग्यलक्ष्मी टी कंपनी (बीटीसी) को गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर (जीटीएसी) में फर्जीवाड़े के आरोप में एक लाख रुपये का जुर्माना और एक साल तक जीटीएसी में हिस्सेदारी करने से मना कर दिया गया है। इस धांधली की जांच करने के लिए एक विशेष जांच टीम बनाई गई थी। जीटीएसी के प्रमुख अधिकारियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड […]
बीटीसी ने किया था फर्जी तरीके से लेन-देन
चाय कंपनी बीटीसी ने गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर के नियमों की अवहेलना की और फर्जी तरीके से लेन-देन का काम किया। भाग्यलक्ष्मी के पास नाहौरगुरी और काजीरंगा दो बागान हैं। जीटीएसी ने एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की जिसकी एक रिपोर्ट के जरिए ही यह खुलासा हुआ। यह कंपनी फर्जी कामों में लिप्त रही […]
राहत का पिटारा खोल सकती है सरकार
सीमेंट और स्टील जैसे जिंसों पर उत्पाद शुल्क कम किए जाने की घोषणा के बाद अब सरकार केमिकल्स और पेट्रोकेमिकल्स उद्योग को राहत देने की तैयारी की भूमिका बना रही है। यह राहत सीमा और उत्पाद शुल्क में बदलाव करके दिया जाएगा, जिसकी मांग उद्योग जगत कर रहा है। नैप्था पर सीमा शुल्क खत्म किए […]
आलू बीज उत्पादक क्षेत्र घोषित हो पंजाब
पंजाब में बड़े पैमाने पर आलू बीज की खेती की जाती है। बीज के लिए बेहतर कृषि भूमि होने का दावा करते हुए जालंधर आलू उत्पादक संघ ने मांग की है पंजाब को आलू बीज उत्पादक क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। एसोसिएशन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह सांघा ने कहा कि वर्तमान में केंद्रीय आलू शोध […]
बारिश की राह देख रहे हैं इलायची उत्पादक
केरल के इलायची उत्पादक, खासकर इडुक्की जिले के, इन दिनों बारिश की राह देख रहे हैं। पिछले 90 दिनों से पूरे केरल में बूंदाबांदी भी नहीं हुई है, जिससे इलायची की फसल पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अगर 10-15 दिनों में तेज बारिश नहीं हुई तो इडुक्की जिले की इलायची की पूरी फसल बर्बाद […]
कृषि में ढाई प्रतिशत विकास दर पाना भी मुश्किल
केंद्र सरकार द्वारा जारी दूसरे अग्रिम अनुमान में चालू रबी सीजन में अनाज, दलहन, तिलहन, कपास और चीनी का उत्पादन पिछले साल के उत्पादन से भी कम होने की बात कही गई है। इस साल के सरकारी लक्ष्य से काफी कम उत्पादन होने की आशंका से कृषि की अनुमानित विकास दर 2.6 फीसदी को प्राप्त […]
…लेकिन गेहूं रहेगा स्थिर
गेहूं के उत्पादन में 6 प्रतिशत की कमी के अनुमानों के बावजूद वैश्विक रूप से इसकी कीमतें लगभग स्थिर रहेंगी। इसकी प्रमुख वजह यह है कि 2009 में पहले के सीजन का अग्रिम स्टॉक समर्थन देगा। रोबोबैंक की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में गेहूं के उत्पादन 2009-10 के दौरान गिरकर 6400 लाख टन […]
