सस्ता कर्ज तो ठीक…मगर इस मंदी में भला लेगा कौन?
आर्थिक मंदी के खिलाफ मैच जीतने के लिए, चुनावी पिच पर उतरी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार (संप्रग) ने पिछले कुछ अर्से से राहतें तो दी हैं, लेकिन लगता है कि ये राहतें नाकाफी हैं। बिज़नेस स्टैंडर्ड की साप्ताहिक प्रस्तुति व्यापार गोष्ठी में इस बार का विषय था ‘क्या दरों से छूट से मिलेगी राहत? ‘ […]
विलय पर फैसला आज
निजी क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट और उसकी सहयोगी कंपनी रिलायंस पेट्रोलियम के आपस में विलय के मसले पर मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाला समूह सोमवार को बैठक करेगा। दोनों कंपनियों का बोर्ड इस बैठक में इसी मुद्दे पर विचार करेगा। सूत्रों का कहना है कि मौजूदा शेयर कीमतों के […]
210 अंक लुढ़का सेंसेक्स; ऑटो शेयरों में तेजी
सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव के कारोबार का रुख दिखाई दे रहा है और अब 11 बजकर 37 मिनट पर सूचकांक 209 अंकों की गिरावट के साथ 8682 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स आज 129 अंकों की गिरावट लेकर 8763 के स्तर पर खुला, और थोड़ी ही देर बाद 8644 अंकों के निचले स्तर […]
सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट; आईसीआईसीआई बैंक 4% गिरा
वैश्विक बाजारों से मिले खराब संकेतों के बाद सेंसेक्स आज 129 अंकों की गिरावट लेकर 8763 के स्तर पर खुला। थोड़ी ही देर बाद सेंसेक्स 8644 अंकों के निचले स्तर पर आ गया, और अब 10 बजकर 40 मिनट पर 198 अंकों की गिरावट के साथ 8693 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स […]
बड़े पेशेवर भी कर्ज डिफॉल्टर
मंदी के दौर में शिक्षण संस्थानों में प्लेसमेंट घट रहा है और ऐसे छात्र जिनकी कुछ समय पहले नौकरी लगी थी उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। इससे शिक्षण संस्थान और छात्र तो परेशान हैं ही, साथ ही इसका दर्द बैंकों को भी हो रहा है। दरअसल, नौकरी न लगने या फिर नौकरी […]
पांच साल का सबसे बुरा दौर
दुनियाभर में चल रही मंदी की गर्म हवा से भारत की विकास दर भी झुलस गई है। इसकी पुष्टि तब हुई, जब शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों से खुलासा हुआ कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान यह पांच साल के निम्नतम 5.3 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। जबकि पिछले साल की […]
रुपया न्यूनतम स्तर पर पहुंचा
शुक्रवार को रुपये ने गिरावट के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ तोड़ दिए और 50 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए एक डॉलर के मुकाबले 51 रुपये तक पहुंच गया । दरअसल, डॉलर की बढ़ी मांग की वजह से रुपये और दूसरे मुल्कों की करेंसी की कीमतो पर असर पड़ा है। शुक्रवार […]
बड़े मियां ने भरा एक और बड़ा डग
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने समूह की कंपनी रिलायंस पेट्रोलियम को अपने में मिलाने के प्रस्ताव की घोषणा की है। दोनों कंपनियों ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि कंपनी का बोर्ड सोमवार यानी 2 मार्च को इस मुद्दे पर विचार करेगा। यदि इन […]
तौबा यह मिशन शिलान्यास
अगर शिलान्यास वाले पत्थर स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध होते, तब निश्चित रूप से उनके भाव इन दिनों आसमान छू रहे होते। वजह, आम चुनावों से पहले तमाम केंद्रीय मंत्री थोक के भाव नई परियोजनाओं का शिलान्यास करने में मशगूल हैं। एक बार जब निर्वाचन आयोग आम चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर देगा,तब आचार संहिता लागू […]
चुनावी जय के लिए बने ‘राम’
जयराम रमेश ने 25 फरवरी 2009 को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2009 की रणनीतियों और चुनाव अभियानों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में रमेश द्वारा दिया गया ब्रह्म वाक्य ‘क्षेत्रीय सोचो, राष्ट्रीय करो’ (थिंक […]
