और सस्ता होगा कर्ज!
सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों की ओर से अगले माह एक बार फिर ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद है। सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार की ओर से अभी बैंकों से ब्याज दरों में कटौती करने को नहीं कहा जा रहा है। फिलहाल सरकार पहले चरण में की गई कटौती का असर […]
सन के प्रस्ताव से टारो नाखुश
इजरायली दवा निर्माता कंपनी टारो फार्मास्यूटिकल्स को खरीदने के लिए भारतीय दवा कंपनी सन फार्मा की संशोधित पेशकश को टारो ने मंगलवार को खारिज कर दिया। उल्लेखनीय है कि सन फार्मा ने टारो के 64 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए दो विकल्प सुझाए थे। पहले विकल्प के तहत सन ने टारो के शेयर अपनी पहले […]
लौट के सरकारी कंपनी आए…
पहले जहां सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को छोड़कर लोग अच्छे करियर विकल्प के तौर पर निजी क्षेत्रों में जा रहे थे, वहीं अब स्थिति उलट चुकी है। देशभर में चल रही छंटनी की बयार के बीच निजी क्षेत्रों से लोग सार्वजनिक क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं। सरकारी स्वामित्व वाली देश की दो प्रमुख तेल […]
…ताकि दूर हो सके विवाद
दूरसंचार मंत्रालय ने 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में वित्त मंत्रालय के सुझाव के बाद उठे विवाद को दूर करने के लिए एक नया रास्ता सुझाया है। दूरसंचार मंत्रालय का कहना है कि वह वित्त मंत्रालय के साथ सलाह- मशविरा के बाद ऐसे सर्किलों में नीलामी प्रक्रिया को रद्द करने के लिए अपने अधिकारों का उपयोग […]
अब छात्रों ने की पैकेज की मांग
वैश्विक मंदी की वजह से प्रतिष्ठित तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों से डिग्री हासिल करने के बावजूद छात्रों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। मंदी की वजह से हालात इस कदर बिगड़ चुके है कि पिछले दिनों आईआईटी कानपुर के एक छात्र ने आत्महत्या तक कर ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने बिजनेस […]
अब फोन पर वेब से कर सकेंगे बात!
कभी सोचा है कि आपने एक फोन घुमाया और दूसरे छोर से आपसे ‘वेब’ बात कर रहा है। क्यों चकरा गए? जी हां हम यहां वर्ल्ड वाइड वेब की ही बात कर रहे हैं, जिसे आप आमतौर पर अपने कंप्यूटर पर इस्तेमाल करते हैं। अगर आईटी दिग्गज आईबीएम की मानें तो अगले पांच सालों में […]
सत्यम में बिकवाली से घटा प्रवर्तकों का हिस्सा
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी घटकर 3.6 प्रतिशत रह गई। कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि संस्थागत कर्जदाता की ओर से आज लगभग 2.45 करोड़ शेयर बेचे जाने के बाद एक ही दिन में कंपनी में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 5.13 प्रतिशत […]
कंपनी में ग्राहकों का भरोसा कायम है: सत्यम
सत्यम कम्प्यूटर सर्विसेज लिमिटेड ने कहा है कि उसके ग्राहकों का कंपनी में विश्वास अभी भी पूरी तरह से बना हुआ है। प्रौद्योगिकी एवं बाजार शोध फर्म फॉरेस्टर रिसर्च की ओर से की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सत्यम के प्रवक्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘सत्यम का अपने ग्राहकों से संबंध काफी […]
इंजीनियरिंग, निर्माण कंपनियों की ऑर्डर बुक में उछाल
इंजीनियरिंग, निर्माण और पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों की ऑर्डर बुक के लिए तीसरी तिमाही ठीक-ठाक रही। इस दौरान कंपनियों की ऑर्डर बुक में लगभग 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनियों की ऑर्डर बुक में रिकॉर्ड 36 फीसदी की गिरावट आई है। साल की पहली तिमाही में इन कंपनियों […]
विप्रो करेगी पुलिस की मदद
पुलिसवालों की मदद अब सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से जुड़ी कंपनी विप्रो की भारतीय और पश्चिम एशिया में आईटी इकाई विप्रो इन्फोटेक करेगी। कंपनी ने पुलिस विभाग के लिए एक सॉफ्टवेयर विकसित किया है। इस ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से विभाग की तमाम जानकारी इकट्ठा करने और उसे स्टोर करने में मदद मिलेगी। इस सॉफ्टवेयर का नाम कंपनी […]
