विशाल के लिए किराए हुए कम
इस मंदी के दौर में जहां दूसरी रिटेल कंपनियां शोरूम के किराए को लेकर मोलभाव में जुटी हैं, वहीं सुपरमार्केट की श्रृंखला चलाने वाली विशाल रिटेल ने देश भर में मौजूद अपने शोरूम का किराया कम करवाने के लिए स्टोर मालिकों के साथ समझौता कर लिया है। विशाल को देश भर में करीब 50 स्टोर […]
फोर्टिस जुटाएगी 1800 करोड़ रुपये
स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फोर्टिस हेल्थकेयर ने शेयर और वारंट जारी कर 1800 करोड़ रुपये जुटाए जाने का फैसला किया है। इसके तहत 1000 रुपये इक्विटी शेयरों के राइट इश्यू के जरिये जुटाए जाएंगे। राइट इश्यू का अनुपात क्या होगा और शेयरों की कीमत क्या होगी इस बारे में कंपनी ने अभी कोई फैसला […]
मायटास इन्फ्रा की दौड़ेगी मेट्रो!
मायटास इन्फ्रा की अग्रणी भूमिका वाले समूह ने 12,000 करोड़ रुपये वाली हैदराबाद मेट्रो रेल (एचएमआर) परियोजना के लिए वित्त मुहैया कराने की मियाद मार्च 2009 रखी थी जो कि काफी नजदीक है । उसे उम्मीद है कि परियोजना के लिए आवश्यक फंड इस समय सीमा के भीतर ही जुटा लिए जाएंगे। एचएमआर कॉर्पोरेशन के […]
कोग्निजेंट में नियुक्तियों का इंतजार
मंदी का असर दूसरे उद्योगों के साथ साथ आईटी क्षेत्र में भर्तियों पर भी पड़ा है। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी कोग्निजेंट ने इस साल जिन छात्रों को कैंपस नियुक्ति में नौकरी का प्रस्ताव दिया था, उन्हें अब 2009 में नियुक्त करने की योजना है।कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, ‘हमनें इस साल के लिए जितनी […]
मोटे पैकेज के दिन गए!
मंदी के असर से नई नौकरी में कदम रखने वालों का प्लेसमेंट पैकेज भी अछूता नहीं रहा है। देश के प्रमुख बिजनेस स्कूल इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (आईआईएफटी) ने तकरीबन एक पखवाड़ा पहले खत्म हुए अपने प्लेसमेंट में पैकेजों में औसतन 30 से 40 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। संस्थान को जनवरी में […]
प्रिकॉल का भी यही हाल
ऑटो पुर्जे बनाने वाली प्रमुख कंपनी प्रिकॉल लिमिटेड अपने संयंत्रों को 25 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी, 2009 तक के लिए बंद रखेगी। कंपनी की ओर से बम्बई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कंपनी ने बताया कि वह बड़ी मात्रा में स्टॉक इकट्ठा होने से बचने के लिए कंपनी के संयंत्रों को पूर्ण […]
विज्ञापन एजेंसियों पर भी मंदी का साया
मौजूदा आर्थिक मंदी के तूफान से उबरने के लिए कंपनियां खर्च कटौती जैसे उपाय अपना रही हैं। इस आर्थिक मंदी की मार विज्ञापन एजेंसियों के कारोबार पर भी स्पष्ट दिख रही है। भुवनेश्वर की कई प्रमुख विज्ञापन एजेंसियों ने पिछले दो महीनों में अपने राजस्व में 30 से 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की […]
निजी कंपनियों को महंगी पड़ेगी सीआईएसएफ
मुंबई में हमलों के बाद काउंटर-टेरोरिज्म बिजनेस में अवसरों को देखते हुए सरकार निजी व्यवसायों के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की ओर से मुहैया कराई गई सिक्युरिटी कंसल्टेंसी सेवा दरों को चौगुना करने पर विचार कर रही है। निजी क्षेत्र के व्यवसाय को भुगतान आधारित सुरक्षा सेवा की संपूर्ण रेंज मुहैया कराने के […]
चार हजार करोड़ रु के उर्वरक बॉन्ड
सरकार ने आज 16 उर्वरक कंपनियों को 4, 000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए ताकि किसानों को कम कीमत पर उर्वरक मुहैया कराने से कंपनियों को होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके। 14 साल के विशेष बॉन्ड पर 6.20 फीसदी की कूपन दर है। बॉन्ड का सबसे बड़ा हिस्सा इंडियन फार्मर्स फर्टिलाईजर कोआपरेटिव […]
मंदी का असर गहनों और आभूषणों के निर्यात पर
वैश्विक आर्थिक मंदी और अमेरिका, यूरोप और जापान की ओर से मांग में हुई कमी के चलते 2008-09 के दौरान देश से गहने और आभूषणों के निर्यात में भारी कमी हो सकती है। यह आकलन मौजूदा वित्त वर्ष की मध्यावधि आर्थिक समीक्षा के हैं। इस समीक्षा में कहा गया है कि निर्यात प्रधान निर्माण उद्योग […]
