मंदी में छोटे मकानों का जलवा
मंदी के इस दौर में जहां रियल एस्टेट की कंपनियों के सामने मांग का संकट और नकदी की समस्या मुंह फैलाए सामने खड़ी है वहीं छोटे मकानों के लिए मांग का कोई संकट नही है। आज भी छोटे मकानों की मांग बाजार में बदस्तूर बनी हुई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अपनी गोमतीनगर योजना के […]
बाढ़ के बाद पटरी पर लौटने लगे बाजार
कोसी नदी में बाढ़ के बाद उस इलाके का कारोबार अब सामान्य होने को है। हालांकि अभी भी कुछ बाजारों से सड़क संपर्क टूट जाने की वजह से तमाम दिक्कतें आ रही हैं और कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं बाढ़ का पानी जमा होने से गांव से खरीदारों को बाजार पहुंचने में खासी मशक्कत करनी […]
फ्यूचर समूह को शॉपिंग फेस्टिवल से हैं बड़ी उम्मीदें
किशोर बियाणी के फ्यूचर समूह ने आज देश भर में अपने रिटेल स्टोरों में ‘द ग्रेट इंडियन शॉपिंग फेस्टिवल’ शुरू करने की घोषणा की। यह फेस्टिवल 13 दिसंबर से शुरू होगा। समूह को उम्मीद है कि तीन हफ्तों तक चलने वाले इस आयोजन के जरिये कंपनी 700 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब होगा। […]
कॉर्नरस्टोन का होगा विस्तार
हैदराबाद की जीरो स्टॉक रिटेल प्राइवेट लिमिटेड पुरुषों के परिधान के अपने प्रीमियम ब्रांड कॉर्नरस्टोन को गुजरात में बड़े पैमाने पर बेचने की योजना बना रही है। कंपनी ने वडोदरा शहर में पहला एक्सक्लूसिव स्टोर खोल भी दिया है। कॉर्नरस्टोन का विस्तार फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिये किया जाएगा। कार्नरस्टोन को इस साल फरवरी में लॉन्च […]
बीएचईएल और टीएनईबी साथ-साथ
बिजली उपकरण बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), तमिलनाडु इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (टीएनईबी) के साथ मिलकर तमिलनाडु में देश का पहला सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट लगाने जा रही है। इसके लिए बीएचईएल और टीएनईबी ने संयुक्त उपक्रम लगाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं।
अत्याधुनिक तरीके अपनाएगी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की ट्रैक्टर बनाने वाली इकाई को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। सूचना के मुताबिक कंपनी दिसंबर महीने में अपने कांदीवली, नागपुर और रुद्रपुर संयंत्रों को और आधुनिक बनाने जा रही है। कंपनी ने यह फैसला बाजार में ट्रैक्टरों की मांग कम होने और तैयार ट्रैक्टरों का भंडार बढ़ने के चलते लिया है।
सरकार ने आरआईएल और आरएनआरएल मामले में हलफनामा वापस लिया
रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस नैचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड मामले में नया मोड़ आ गया है। बंबई उच्च न्यायालय में सरकार ने इस मामले में हलफनामा वापस ले लिया है। इससे पहले सरकार इस बात पर कायम थी कि कृष्णा गोदावरी बेसिन में मौजूद गैस को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक तय फॉर्मूले पर बनी स्वीकृति के बगैर […]
जीवीके पावर के लिए कोयला ढोएगी रेलवे
जीवीके पावर लिमिटेड ने पंजाब के गोइंदवाल साहिब में बन रहे अपने 540 मेगावॉट के तापीय बिजली संयंत्र के लिए कोयला ढुलाई के लिए भारतीय रेलवे के साथ एक दीर्घ अवधि का अनुबंध किया है। इस सौदे के तहत भारतीय रेलवे झारखंड के दक्षिणी करनपुरा में मौजूद जीवीके के कोयला संयंत्र से हर साल 2.528 […]
एडेनवाला ने आईएनजी वैश्य को कहा गुडबाय
आईएनजी वैश्य लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट और निदेशक (शोध एवं निवेश) पारस एडेनवाला ने आईएनजी इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट इंडिया से इस्तीफा दे दिया है। वह वर्ष 2005 में बतौर सीआईओ-इक्विटीज कंपनी में शामिल हुए थे। आईएनजी वैश्य इनवेस्टमेंट के देश में म्युचुअल फंड के कारोबार की वृद्धि में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। कंपनी जल्द ही उनकी […]
पीएनबी लेगी इन्फोसिस की सेवा
पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) अपनी बैंकिंग सेवा को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनाने के लिए इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज के कोर बैंकिंग सॉफ्टवेयर फिनेकल की मदद लेगी। फिनेकल को पीएनबी के 6 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की 1,300 शाखाओं में लगाया जाएगा। फिनेकल की वजह से बैंक को परिचालन में कई तरह से फायदा होगा। पीएनबी का […]
