उतार-चढ़ाव के खेल में 9 अंक लुढ़का सेंसेक्स
आज सेंसेक्स 24 अंकों की तेजी के साथ 9679 के स्तर पर खुला। आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स उच्चतम स्तर में 9746 अंकों पर पहुंचा, लेकिन थोड़ी ही देर बाद सूचकांक लाल निशान पर पहुंच गया। टेक्नोलॉजी सूचकांक में आई कमजोरी के चलते सेंसेक्स 304 अंकों की गिरावट के साथ दिन के निम्नतम स्तर […]
3 जी पर प्रशासनिक शुल्क मामले में 19 दिसंबर को होगा फैसला
3 जी स्पेक्ट्रम पाने वाली कंपनियों पर 2 फीसदी का प्रशासनिक शुल्क लगाने पर फैसला 19 दिसंबर को होने वाली दूरसंचार आयोग की बैठक में लिया जाएगा। इस बात की जानकारी दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरिया ने दी। बेहुरिया फिक्की टेलकॉम सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सरकार उठाएगी और कारगर कदम: कमलनाथ
वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने कहा है कि अर्थव्यवस्था की विकास दर को और तेज करने के लिए सरकार अगले हफ्ते कुछ और कदम उठा सकती है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में जिन सेक्टरों के लिए राहत की घोषणा नहीं हो पाई थी अगले हफ्ते उन्हें कुछ और राहत मिल सकती है। उनके मुताबिक सरकार […]
टीसीएस को मिला सुपरपार्टनर्स से काम
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज(टीसीएस) ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी रिटायरमेंट फंड एडमिनिस्ट्रेटर सुपरपार्टनर्स ने अपने नये मुख्य एडमिनिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म के लिए टीसीएस को ही मुख्य सेवा प्रदाता के तौर पर चुना है। कंपनी अगले डेढ़ साल में इस अनुबंध को पूरा कर लेगी। इस अनुबंध के तहत टीसीएस को सुपरपार्टनर्स के लिए कन्फीग्रेशन […]
पीएफसी को मिला अवॉर्ड
ऊर्जा क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी फाइनैंस कंपनी पावर फाइनैंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी) को वर्ष 2008 के लिए ‘मोस्ट एडमायर्ड कंपनी-पावर इनेबल्ड अवॉर्ड’ से नवाजा गया है। कंपनी को यह पुरस्कार योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने प्रदान किया है। गौरतलब है कि वैश्विक मंदी और देसी अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बावजूद भी […]
महंगाई का मीटर और नीचे
थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर मापी जानी वाले महंगाई की दर में फिर से कमी आई है। 29 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में महंगाई दर 8 फीसदी पर आ गई है। पिछले सप्ताह में महंगाई दर 8.4 फीसदी पर थी। जबकि इसी दौरान पिछले साल महंगाई दर 3.89 फीसदी थी। एक ओर जहां […]
स्टील स्ट्रिप्स लिमिटेड को मिला बड़ा ऑर्डर
ऑटो पुर्जे बनाने वाली कंपनी स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड को इटली की वाहन निर्माता कंपनी पियाजियो से निर्यात के लिए 2.4 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। स्टील स्ट्रिप्स लिमिटेड को पियाजियो को हल्के व्यावसायिक वाहन के लिए 46,000 व्हील रिम्स की आपूर्ति करनी है।
हाजमोला के विस्तार में जुटी डाबर
रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले उत्पादों का उत्पादन करने वाली कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड अपने हाजमोला ब्रांड का विस्तार करने की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत कंपनी ने पुदीना स्वाद में भी हाजमोला को बाजार में पेश किया है। इसके अलावा कंपनी हाइवे पर मौजूद ढाबों पर भी हाजमोला का प्रचार अभियान शुरू […]
दिन के निम्नतम स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स
सेंसेक्स में गिरावट का रुख जारी है औऱ इस दौरान सूचकांक कारोबारी दिन के निम्नतम स्तर 9442 अंकों पर पहुंच गया। बहरहाल, 2 बजकर 50 मिनट पर सेंसेक्स 125 अंकों की गिरावट के साथ 9530 के स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि सेंसेक्स आज 24 अंकों की मामूली तेजी के साथ 9679 के स्तर […]
सेंसेक्स में गिरावट का रुख; टीसीएस 6 फीसदी लुढ़का
सेंसेक्स में जारी मामूली गिरावट में तेजी आ गयी और सूचकांक 1 बजकर 57 मिनट पर 151 अंक लुढ़क कर 9504 के स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि सेंसेक्स आज 24 अंकों की मामूली तेजी के साथ 9679 के स्तर पर खुला और थोड़ी ही देर बाद सेंसेक्स कारोबारी दिन के उच्चतम स्तर 9679 अंकों […]
