याहू के सीईओ के लिए अरुण सरीन तगड़े दावेदार : रिपोर्ट
वाल स्ट्रीट जर्नल के हवाले से खबर है कि वोडाफोन समूह के सीईओ पद से सेवानिवृत्त हुए अरुण सरीन को प्रमुख इंटरनेट सेवाप्रदाता याहू इंक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाये जाने पर विचार-विमर्श हो रहा है। अखबार के मुताबिक निदेशक मंडल के सदस्यों द्वारा मुख्य अधिकारी की खोज बेसब्री से जारी है और जिसके लिए […]
शेरॉन बायो मेडिसिन को मिली कनाडा में मंजूरी
शेरॉन बायो मेडिसिन ने कहा है कि कोलंबियाई स्वास्थ्य नियामक ने उसके एक उत्पाद के अपने यहां विपणन को मंजूरी दे दी है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी की उत्तराखंड इकाई को यह मंजूरी दी गई है। कंपनी अब अपने उत्पाद को कोलंबिया में बेच सकेगी।
सुजुकी ने उतारी नई बाइक
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने 150सीसी क्षमता की नई मोटरसाइकिल जीएस150आर बाजार में उतारी है। कंपनी का कहना है कि यह बाइक दिल्ली बाजार के लिए है और चार रंगों में उपलब्ध होगी। सुजुकी जापान की सहयोगी सुजूकी इंडिया भारतीय बाजारों के लिए दुपहिया वाहन बनाती है।
स्पाइसजेट बढ़ाएगी उड़ानों की संख्या
बजट विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने कहा है कि वह अगले सप्ताह से 25 नई उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी की जयपुर, कोच्चि, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद एवं कोलकाता से नई उड़ानें शुरू करने की योजना है। इस तरह से कंपनी अपनी उड़ानों की संख्या में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी कर रही है।
मित्सुबिशी ने घटाए मॉडलों के दाम
हिंदुस्तान मोटर्स ने भारत में मित्सुबिशी वाहनों की कीमत 1.19 लाख रुपये तक घटा दी है। कंपनी ने सरकार द्वारा सेनवेट में कमी के मद्देनजर यह कदम उठाया है। कंपनी का जापान की मित्सुबिशी के साथ गठजोड़ है। बयान में कहा गया है कि यह कटौती मित्सुबिशी के लेंसर, केडिया, पेजारो, आउटलेंडर माडल के लिए […]
मैक्स इंडिया करेगी राइट्स इश्यू लाने पर विचार
मैक्स इंडिया लिमिटेड ने कहा कि वह राइट्स इश्यू समेत अन्य स्रोतों से फंड जुटाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा कर रही है। कंपनी ने बताया है कि 12 दिसंबर को फंड जुटाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए निदेशक मंडल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में शेयरधारकों को राइट्स आधार पर इक्विटी […]
बाटा ने लॉन्च की बाटा डायरेक्ट
उपभोक्ताओं को ब्रांडेड फुटवियर उपलब्ध कराने के लिए बाटा इंडिया ने अपना एक ताजातरीन वितरण चैनल लॉन्च किया, जिसका नाम बाटा डायरेक्ट है। इसके तहत पुरुषों और महिलाओं को कंसल्टेंट बनने का मौका मिलेगा और इससे वे अपनी अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।
ओवीएल-इंपीरियल एनर्जी अधिग्रहण को मिली मंजूरी
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने सरकारी स्वामित्व वाली ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) को ब्रिटेन में सूचीबध्द इंपीरियल एनर्जी की 100 फीसदी इक्विटी का 1.4 अरब पौंड में अधिग्रहण करने की मंजूरी दी है। इम्पीरियल के लिए ओवीएल की बोली पर विचार करने के लिए सीसीईए की विशेष बैठक आयोजित की गई। मालूम हो कि […]
उत्पादन में आ सकती है 10 से 50 फीसदी की गिरावट
फिक्की द्वारा जारी एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारतीय उद्योग अक्टूबर 2008 से मार्च 2009 के मध्य अपने उत्पादन में 10 से 50 फीसदी की कटौती की योजना बना रहा है। टेक्सटाइल, धातु और धात्विक उत्पाद, मशीनरी और उपकरण, चमड़ा, रसायन आदि क्षेत्र में यह कटौती सर्वाधिक संभावित है। इस सर्वेक्षण में यह […]
मणिपुर में असम के पोल्ट्री उत्पादों को नो एंट्री
मणिपुर सरकार ने असम से आयात होनेवाले पोल्ट्री उत्पादों- अंडे, खुराक और मांस पर पाबंदी लगा दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि असम के तीन जिलों से भोपाल भेजे गये नमूनों में बर्ड फ्लू के विषाणु पाये जाने के बाद मणिपुर सरकार ने यह फैसला लिया है। मणिपुर सरकार के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन […]
