जयंत पाटिल बने महाराष्ट्र के नए गृहमंत्री
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल को महाराष्ट्र का नया गृहमंत्री बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर जयंत पाटिल के जिम्मे रहा वित्त मंत्रालय का कामकाज अब ऊर्जा मंत्री दिलीप वलसे-पाटिल संभालेंगे। गौरतलब है कि इसके पूर्व गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी आर.आर.पाटिल संभाले हुए थे, जिन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के […]
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बनेगा कार्गो गांव
बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा देश का ऐसा पहला हवाईअड्डा बनने जा रहा है, जहां पहला कार्गो गांव बनेगा, जिसके तहत आयात और निर्यात की जाने वाली खेप का निपटान एयरपोर्ट से शीघ्र करने की व्यवस्था की जाएगी। यह सुविधा 10 महीने में तैयार हो जाएगी और इसे बनाने पर 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह काम […]
भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान ला रही है नया पाठयक्रम
प्रशिक्षित एकाउंटिंग प्रोफेशनल की मांग को पूरा करने और चार्टर्ड एकाउंटेंट को सहायता प्रदान करने के लिए भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) दूसरे दर्जे के एकाउंटेंट या एकाउंटिंग टेक्नीशियनों के लिए एक नया कोर्स लाने जा रही है। फिलहाल देश में प्रशिक्षित एकाउंटेंट की कमी है। आईसीएआई के उपाध्यक्ष उत्तम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि […]
इन्फोसिस-स्टर्लिंग कॉमर्स की साझेदारी में होगा विस्तार
मंगलवार को जारी एक वक्तव्य में इन्फोसिस टेक्नोलॉजिज ने एटी ऐंड टी कंपनी स्टर्लिंग कॉमर्स के साथ मिलाकर अपने विस्तार की योजना बनाई है। इस विस्तार के तहत इंफोसिस टेक्नोलॉजिज, वित्तीय सेवाओं और रिटेल उद्योग के उपभोक्ताओं को अपना लक्ष्य बनाएगी। इन्फोसिस ने कहा है कि दोनों कंपनियां बैंकिंग, निर्माण और खुदरा क्षेत्र में अपने […]
बदल सकता है कार्नेशन न्यूट्रा का नाम
जायडस कैडिला नाम से मशहूर अहमदाबाद की कैडिला हेल्थकेयर की सहयोगी कंपनी कार्नेशन न्यूट्रा एनालॉग फूड्स लिमिटेड अपना नाम जल्द ही बदल सकती है। उम्मीद है कि इस कंपनी का नया नाम जायडस वेलनेस लिमिटेड हो सकता है। इस बाबत 30 दिसंबर को होनेवाली बोर्ड बैठक में एक प्रस्ताव लाया जाएगा। हाल ही में जायडस […]
भारतीय बाजारों में आज काम-काज बंद
बकरी ईद के उपलक्ष्य पर आज सभी भारतीय वित्तीय बाजार बंद रहेंगे। सभी भारतीय बाजारों में कल यानी बुधवार को कामकाज फिर शुरु होगा।
ताज होटल में आग, कोई हताहत नहीं
आज सबेरे दक्षिण मुंबई स्थित होटल ताज की नई इमारत के 20 व 21वी मंजिल पर आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर आग लगी है वह 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले के कारण खाली पड़ा था। फलस्वरुप घटनास्थल कोई अनहोनी नहीं हुई, जबकि आग लगने के […]
बढ़त के साथ बंद हुआ वाल स्ट्रीट
सोमवार को अमरीकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। डाऊ जोंस 299 अंकों की तेजी के साथ 8934 के स्तर पर बंद हुआ। नैसडैक 62 अंक चढ़कर 1572 के स्तर पर बंद हुआ। अमरीकी शेयर बाजारों में सूचीबध्द भारतीय कंपनियों में भी उछाल दर्ज की गयी। टाटा कम्युनिकेशंस 16 फीसदी की जबरदस्त उछाल के साथ […]
आशियाने का सपना होगा सच!
जो लोग मकान खरीदना चाह रहे हैं, पर ऊंची ब्याज दरों के चलते ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें जल्द ही सरकार एक तोहफा दे सकती है। सरकार 20 लाख रुपये तक के मकान ऋण 7 से 8 फीसदी ब्याज दर पर उपलब्ध करा सकती है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के सत्ता में आने […]
छोटों को बचाने के लिए बड़ी राहत की दरकार
रविवार को सरकार के बूस्टर डोज से असंतुष्ट देश के 40 फीसदी औद्योगिक उत्पादन से जुड़ी अति लघु, लघु एवं मझोली औद्योगिक इकाइयों ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि तत्काल रूप से उनकी चुकौती पर रोक लगा दी जाए। यानी तेजी के दौरान अपनी इकाइयों के विस्तार के लिए उन्होंने जो कर्ज लिए थे, […]
