बिजली बिना कैसे चमके महाराष्ट्र की तकदीर
देश के विकसित राज्यों में शुमार महाराष्ट्र में बिजली का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हर साल 10 फीसदी की रफ्तार से बढ़ती बिजली की मांग आने वाले समय में राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा बन सकती है। राज्य को चमकने के लिए 14,192 मेगावाट बिजली की जरूरत होती […]
इस्पात पैकेजिंग उद्योग ने की आयात शुल्क हटाने की मांग
इस्पात पैकेजिंग उद्योग ने टिन प्लेट और इससे जुड़ी धातुओं पर लगाए जाने वाले 5 फीसदी आयात शुल्क को वापस करने की मांग की है। उद्योग का कहना है कि अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो इससे जुड़ी इकाइयों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है और उसका अस्तित्व भी खत्म हो सकता है।
सेंट्रम अमेरिका और ब्रिटेन में करेगी विस्तार
वित्तीय सेवा प्रदान करने वाली कंपनी सेंट्रम फाइनैंशियल सर्विसेज न्यूयॉर्क और लंदन में अपना कार्यालय खोलेगी। इस बाबत कई तरह की नियुक्तियां भी की गई है। सेंट्रम कैपिटल होल्डिंग एलएलसी और सेंट्रम सिक्योरिटीज एलएलसी दोनों कंपनियां अमेरिका में पंजीकृत है।
बढ़त पर बंद हुए बाजार
उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। जानकारों का कहना है कि अमेरिकी सरकार की ओर से 800 अरब डॉलर का एक और राहत पैकेज और चीन में ब्याज दर में कटौती की घोषणा से बाजार में लिवाली का माहौल बना। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 331.19 अंकों की […]
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला देगा एसएमई क्षेत्र के लिए सस्ते ऋण!
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला ने कहा कि वह अपनी एसएमई बोनांजा ऋण योजना के तहत छोटे और मझोले उपक्रमों (एसएमई) के लिए 1000 करोड़ रुपये का कर्ज देगी। जिसके तहत बैंक, एसएमई कंपनियों द्वारा लिए जाने वाले ऋण पर 0.5 फीसदी कम ब्याज दर लागू करेगी। और तो और, बैंक इन ऋणों पर प्रोसेसिंग और […]
एफडीआई में तेजी बरकरार, भारत को मंदी में भी करार
अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकट के बावजूद भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित होता रहा, जो एक सकारात्मक संकेत है। औद्योगिक नीति और संवर्द्धन विभाग के सचिव अजय शंकर ने कहा कि सितंबर तक जो आंकड़े मिले हैं, उसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि भारत में एफडीआई का अंतर्प्रवाह तेजी से हुआ है। […]
सीसीआई के लिए 15,000 करोड़ की सावेरेन गारंटी बढ़ेगी!
भारत कपास निगम (सीसीआई) के लिए 15,000 करोड़ रुपये के एक सावेरेन गारंटी बढ़ाने पर सरकार सोच रही है। इससे कंपनी को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कपास खरीदने के फंड इकट्ठा करने में मदद मिलेगी। अगर हाल के आंकड़े देखें, तो कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बाजार मूल्य की तुलना में काफी अधिक […]
पुडुचेरी में एयरसेल के लिए स्पर्श बीपीओ ने खोला उपभोक्ता सेंटर
इंटेलनेट ग्लोबल सर्विसेज (इंटेलनेट) की घरेलू सहयोगी बीपीओ कंपनी स्पर्श बीपीओ सर्विसेज ने एयरसेल के लिए एक सेंटर का श्रीगणेश किया है। यह सेंटर तमिलनाडु और चेन्नई सर्किल में एयरसेल के ऑपरेशन को लेकर उपभोक्ताओं को सहायता प्रदान करेगी। इसके जरिये पोस्ट पेड और प्री-पेड दोनों तरह के उपभोक्ताओं की मदद की जाएगी।
अंतिम क्षणों में हुई खरीददारी से खिल उठा सेंसेक्स
सेंसेक्स का आगाज 73 अंकों की उछाल के साथ 8768 अंको पर हुआ। जिसके बाद शुरुआती दौर में सेंसेक्स ने बढ़त बनाये रखी, हालांकि थोड़ी ही देर बाद बीएसई सूचकांक कारोबारी दिन के निम्मतम स्तर 8659 पर पहुंच गया था और इसके बाद सेंसेक्स में गिरावट का रुख जारी रहा। कारोबारी दिन के अंतिम क्षणों […]
मुरली देवड़ा को मिली चुनाव आयोग की नोटिस
पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा को पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने संबंधी बयान पर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने इस वक्तव्य को चुनाव की आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए शिकायत दर्ज की थी।
