छोटे शहरों में प्रॉपर्टी की मांग 35 फीसदी घटी
दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में ऊंची लागत की वजह से प्रॉपर्टी की मांग में मौजूदा तिमाही में 35 फीसदी की कमी आई है। एसोचैम ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। प्रॉपर्टी की मांग में आयी कमी की वजह ऊंची ब्याज दरों और महंगाई को भी माना जा रहा है।
भूमिहीनों को जमीन देने के लिए मिला अनुदान
अंतरराष्ट्रीय नॉन-प्रॉफिट संस्थान (एनपीओ) रुरल डेवलपमेंट इंस्टीटयूट (आरडीआई) को बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से 67 लाख डॉलर का अनुदान मिला है। भारत की गरीब एवं भूमिहीन महिलाओं और परिवारों को खेती योग्य जमीन मुहैया करा कर, उन्हें गरीबी से निजात दिलाकर सशक्त बनाया जा सके, इस उद्देशय को ध्यान में रखते हुए इस राशि […]
फिर सुधरा सेंसेक्स; 34 अंक की उछाल
सेसेक्स के कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख बरकरार है। बहरहाल 12 बजकर 52 मिनट पर सेंसेक्स 34 अंकों की बढ़त के साथ 8729 अंकों पर पहुंच गया। गौरतलब है कि सेंसेक्स में कारोबार की शुरुआत उछाल के साथ हुई। मसलन सेंसेक्स 73 अंकों की बढ़त के साथ 8768 अंकों पर खुला। थोड़ी ही देर बाद […]
जर्मन कंपनियां भारत में कारोबार को इच्छुक
लगभग 20 से ज्यादा जर्मन कंपनियां भारत में कारोबारी साझेदार की तलाश में जुटी हैं। इस सिलसिले में जर्मनी के सूचना एवं संचार तकनीक, बुनियादी ढांचा और बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र के प्रतिनिध छह दिनों की यात्रा पर मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली आए हुए हैं। इस बात की जानकारी इंडो-जर्मन चेंबर ऑफ कॉमर्स (आईजीसीसी) के उप-महानिदेशक गुइडो […]
22 अंकों की गिरावट के साथ 8673 पर पहुंचा सेंसेक्स
12 बजकर 10 मिनट पर सेंसेक्स लाल निशाने पर पहुंच गया। सुबह से जारी तेजी का रुख गिरावट में परिवर्तित होकर सेंसेक्स 22 अंक लुढ़क कर 8673 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान गिरने वाले शेयरों में रिलायंस कम्युनिकेशंस सबसे आगे रहा। इसके शेयरों में 3.68 फीसदी की गिरावट आयी औऱ यह 188 रुपये […]
पार्श्वनाथ को मिली कॉरपोरेट टावर बनाने की पर्यावरणीय मंजूरी
प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमिटेड को नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास कॉरपोरेट टॉवर बनाने के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई है। यह परियोजना 19400 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली है। इस परियोजना से रिंग रोड पर मेट्रो या सड़कों के जरिये लोग शॉपिंग का आनंद उठा पाएंगे।
सेंसेक्स में मामूली बढ़त बरकरार
11 बजकर 20 मिनट तक सेंसेक्स 37 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8733 अंकों पर पहुंच गया। गौरतलब है कि सेंसेक्स में कारोबार की शुरुआत उछाल के साथ हुई। मसलन सेंसेक्स 73 अंकों की बढ़त के साथ 8768 अंकों पर खुला। थोड़ी ही देर बाद सेंसेक्स 8828 अंकों पर पहुंच कर कारोबारी दिन के […]
शुरुआती कारोबार में 87 अंक चढ़ा सेंसेक्स
सेंसेक्स का आगाज आज के कारोबारी दिन में 73 अंकों की उछाल के साथ हुआ, मसलन सेंसेक्स 8768 के स्तर पर खुला। थोड़ी ही देर बाद सेंसेक्स ने दिन के उच्चतम स्तर को छूते हुए 8828 अंकों पर छलांग लगाई। 10 बजकर 10 मिनट पर सेंसेक्स 87 अंकों की बढ़त के साथ 8782 अंकों पर […]
छोटों के लिए खुलेगा खजाना!
मंदी की मार से जूझ रहे छोटे और मझोले उद्योगों को कर्ज मुहैया कराने के लिए बैंक अलग से विंडो खोलने और गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों के लिए तय नियमों पर दोबारा से विचार करने की मांग कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इंडियन बैंक एसोसिएशन और एसएमई प्रतिनिधियों की बुधवार को होने वाली बैठक […]
मंदी से सूखा पंचनद प्रदेश
वैश्विक वित्तीय संकट से पंजाब का कपड़ा उद्योग भी तार-तार हो रहा है। मंदी की वजह से घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी मांग घट गई है। इसकी वजह से उद्योगों को नए ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं। नाहर इंडस्ट्रियल इंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ओसवाल बताते हैं कि कारोबार में करीब 25 फीसदी […]
