भंवर में फंसे बैंक को सहारा
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) में पुणे के श्री स्वर्ण सहकारी बैंक के विलय को मंजूरी दे दी है। बैंक सूत्रों का कहना है कि इस प्रस्ताव के तहत आईओबी 37 साल पुराने सहकारी बैंक की 722 करोड़ रुपये की जमा राशि और अन्य राजस्व पर काबिज हो जाएगा। इस सहकारी […]
आंदोलन का हथियार बना गन्ना
उत्तर प्रदेश में राज्य समर्थित गन्ने की कीमत के विरूद्ध चीनी मिलों की ओर से दायर याचिका भले ही अदालत में लंबित हो, लेकिन राज्य भर में गन्ना किसानों के विरोध का स्वर सुनाई देने लगा है। यही नहीं, यह विरोध अब उग्र रूप लेने लगा है। मुजफ्फनगर के खतौली में स्थानीय गन्ना खरीद समिति […]
उत्तर प्रदेश में फिर उलटा कृषि समीकरण
अब से ठीक छह महीने पहले भंडारण शुल्क बढ़ाकर मुनाफा कमाने का इरादा पाले बैठे उत्तर प्रदेश के कोल्ड स्टोरेज मालिकों को आलू के चलते तगड़ी चपत लगी है। औंधे मुंह गिरे बाजार के न सुधरने से उत्तर प्रदेश के कोल्ड स्टोरेजों में करीब दस लाख टन आलू फंसा रह गया है। किसानों के आलू […]
‘ठंडे’ तेल पर भी पकने लगे पकवान
सरकार ने डाला चुनावी चारा… पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने कहा कि सरकार 24 दिसंबर को विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करेगी। देवड़ा ने कहा- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घट गई हैं और उम्मीद की जा रही है कि घरेलू बाजार में कीमतें […]
तेल कंपनियों को है ऑयल बॉन्ड की दरकार
महंगाई के समय में भी सब्सिडी पर तेल बेचने के कारण लगातार तीन तिमाहियों से जबरदस्त नुकसान झेल रही तेल मार्केटिंग कंपनियों को सरकार से अधिक तेल बॉन्ड्स की दरकार है। अधिकारियों ने बताया कि सब्सिडी पर पेट्रोल और डीजल बेचने के कारण इन कंपनियों को लगभग 110,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। अगर […]
आईओसी ने घटाए अपने ब्रांडेड डीजल के दाम
घाटे की दुहाई देकर भले ही तेल कंपनियां साधारण तेल के दाम नहीं घटा रही हैं। लेकिन कंपनियां ब्रांडेड डीजल के दाम घटाने की योजना बना रही है। देश की सबसे बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने देश भर में अपने ब्रांडेड डीजल ‘एक्सट्रामाइल’ के दाम घटा दिए हैं। माना जा रहा […]
मोबाइल-इंटरनेट से निक करेगी कमाई
एमटीवी नेटवर्क की बच्चों के चैनल की कंपनी निक इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ऑनलाइन और मोबाइल प्लेटफार्म जैसे साधनों के जरिए कमाई करने की योजना बना रही है। निक इंडिया के चैनल पर 4-9 साल के बच्चों के लिए कार्यक्रम बनाए जाते है। निक इंडिया की शुरुआत भारत में 2006 में हुई थी। कंपनी ऑनलाइन विज्ञापनों […]
रूठे ग्राहकों को बुलाने के लिए रिटेल कंपनियों ने चलीर् नई चाल
मंदी की वजह से कम होते कारोबार को फिर पटरी पर लाने के लिए रिटेल कंपनियां खरीदारों को लुभाने के लिए रणनीति बना रही हैं। मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में मौजूद पेंटालून नई पेशकश लेकर आई है। इसमें खरीदार पुराना कपड़ा लेकर स्टोर्स में आते हैं तो उन्हें खरीदारी पर 250 रुपये की […]
मंदी और आईटी की मार से खस्ता बीपीओ उद्योग
बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) कंपनियां इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। वैश्विक आर्थिक मंदी के साथ-साथ अब उन्हें इस बात की भी चिंता सताने लगी है कि कारोबार के सिलसिले में प्रमुख भारतीय और वैश्विक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों को अधिक तरजीह मिल रही है। इसकी अहम वजह यह भी है कि बीपीओ […]
आउटसोर्सिंग का अड्डा है भारत
भारत अब भी आउटसोर्सिंग के लिए मुख्य पसंद है। डन ऐंड ब्रैडस्ट्रीट अध्ययन के अनुसार भारत को पसंद करने की वजह सिर्फ यही नहीं है कि वेतन खर्च के मामले में यहां आपकी लागत काफी बच जाती है, बल्कि इसलिए क्योंकि भारत की ज्यादातर आउटसोर्सिंग कंपनियां अब सही मायनों में वैश्विक कंपनियों के रूप में […]
