एमएसएमई क्षेत्र को मिल सकती है आरबीआई की मदद!
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) को वित्तीय पैकेज देने की संभावना जताई जा रही है। एमएसएमई मंत्रालय के सचिव दिनेश राय ने कहा है कि मौजूदा आर्थिक संकट की वजह से बैंकों ने इन क्षेत्रों को वित्तीय सहायता देना बंद कर दिया है। इससे एमएसएमई क्षेत्र के सामने वित्तीय संकट […]
गलियों के ढाबों पर मिलेगा साफ सुथरा खाना!
गली नुक्कड़ों में दिखाई देने वाले ढाबों में उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को सुनिश्चित करने के लिए खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने एक योजना का खाका तैयार किया है। इस योजना के दो पहलू होंगे- सुरक्षित भोजन टाउन और फूड स्ट्रीट। सुरक्षित भोजन टाउन के तहत नौ शहरों के 1000 फूड वेंडरों को प्रशिक्षण […]
ऊर्जा सेवा कंपनियों पर रिपोर्ट जारी
ऊर्जा मंत्रालय ने ऊर्जा सेवा कंपनियों के पैनल पर एक रिपोर्ट जारी किया है, जिसका उद्देश्य बड़े स्तर पर ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा दक्षता को सुनिश्चित करना है। रिपोर्ट जारी करते हुए ऊर्जा सचिव अनिल राजदान ने कहा कि वाणिज्यिक क्षेत्रों में देश की कुल बिजली खपत का 8 फीसदी खर्च होता है। यह 11 […]
177 अंक लुढ़का सेंसेक्स
सेंसेक्स के कारोबारी दिन में सुबह से जारी उठा-पटक के बीच आखिरकार सेंसेक्स 2 बजकर 45 मिनट पर 177 अंक लुढ़क कर 8725 अंकों पर फिसल गया। इस दौरान महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर 6.5 फीसदी से ऊपर लुढ़क कर 279 रुपये पर खिसक गये। इसके अलावा एसबीआई के शेयर भी 5 फीसदी से ऊपर […]
सरकार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें 24 दिसंबर के बाद घटाएगी
पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने कहा कि सरकार 24 दिसंबर को विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करेगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हो गई हैं, इसलिए घरेलू बाजार में भी इसकी कीमतें घटाना आवश्यक हो गया है। ताजा आंकड़ों के […]
मंदी के बावजूद एशिया-प्रशांत बाजार में खूब बिका मोबाइल हैंडसेट
मौजूदा आर्थिक मंदी के बावजूद एशिया-प्रशांत बाजार में मोबाइल हैंडसेट की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। शोध कंपनी गार्टनर द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों में कहा गया है कि 2008 की तीसरी तिमाही में एपीएसी क्षेत्र में कुल 11 करोड़ 67 लाख मोबाइल हैंडसेट की बिक्री हुई है। इस तरह सालाना आधार पर मोबाइल हैंडसेट की […]
21 अंक चढ़कर सेंसेक्स पहुंचा 8924 पर
सेंसेक्स में सुबह से जारी तेजी का रुख थमता नजर आ रहा है, मसलन दोपहर 2 बजकर 06 मिनट पर सेंसेक्स 21 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8924 अंकों पर पहुंचा। गौरतलब है कि सेंसेक्स 258 अंकों की उछाल के साथ 9160 अंकों पर खुला और थोड़ी ही देर बाद 9182 के स्तर पर […]
सत्यम कंप्यूटर ने मिलाया आईआईटी-हैदराबाद से हाथ
देश की चौथी सबसे बड़ी सूचना और तकनीकी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद (आईआईटी-एच) से विभिन्न शोध परियोजनाओं के लिए समझौता किया है। इस समझौते के तहत डाटा माइनिंग और ओपेन सोर्स से जुड़े शोध और विकास पर ध्यान दिया जाएगा। इससे आईआईटी के विशेषज्ञों को […]
सीआईआई का एनएसआईसी के साथ समझौता
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) तक अपनी पहुंच बनाने के लिए राष्ट्रीय लघु उद्योग कॉरपोरेशन (एनएसआईसी) से एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत सीआईआई और एनएसआईसी इन छोटी और मझोली इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए मदद करेगी।
9000 से नीचे आया सेंसेक्स
सेंसेक्स के कारोबार में सुबह से जारी उठा-पटक के बीच बीएसई सूचकांक 12 बजकर 55 मिनट तक 45 अंकों की बढ़त के साथ 8948 अंकों पर पहुंच गया। गौरतलब है कि सेंसेक्स 258 अंकों की उछाल के साथ 9160 अंकों पर खुला और थोड़ी ही देर बाद 9182 के स्तर पर पहुंच कर दिन के […]
