जीडीपी दर 7 फीसदी रहेगी
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा है कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की दर 7 फीसदी रहेगी। वैसे भारतीय रिजर्व बैंक ने जीडीपी की दर 7.5 से 8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।
मूवी मार्ट करेगी 400 करोड़ रुपये निवेश
ऑनलाइन डीवीडी रेंटल कंपनी मूवी मार्ट ने अगले पांच साल में 400 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसी अवधि में कंपनी ने 10 लाख सब्सक्राइबर जोड़ने का लक्ष्य बनाया है। कंपनी इसी अवधि में डीवीडी बाजार की कुल बिक्री के 10 फीसदी हिस्से पर भी काबिज होने की योजना बना रही है।
विधान सभा चुनाव के बाद घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने कहा है कि विधान सभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए जाएंगे। मालूम हो कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट हो रही है।
नॉर्टेल करेगी छत्तीसगढ़ में संचार आधुनिकीकरण
यूनिफाइड कम्युनिकेशन प्रदान करने वाली कंपनी नॉर्टेल ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत राज्य की संचार व्यवस्था को आधुनिकीकृत किया जाएगा। यह आधुनिकीकरण उच्च तकनीक स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (एसडब्ल्यूएएन यानी स्वान) के जरिये किया जाएगा। इससे राज्य के सारे विभागों को आपस में जोड़ने में मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ स्वान […]
सेंसेक्स में बढ़त कायम
11 बजकर 05 मिनट तक सेंसेक्स 145 अंकों की बढ़त के साथ 9048 अंकों पर पहुंच गया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी और आईसीआईसीआई बैंक करीबन 4.5 फीसदी उछाल के साथ क्रमशः 870 रुपये, 710 रुपये व 337 रुपये पर पहुंच गये। वहीं जयप्रकाश एसोसिएट्स और स्टरलाइट के शेयर भी 4 फीसदी की उछाल के […]
शुरुआती कारोबार में 189 अंक चढ़ा सेंसेक्स
सेंसेक्स में कारोबार की शुरुआत उछाल के साथ हुई। मसलन सेंसेक्स 258 अंकों की उछाल के साथ 9161 के स्तर पर खुला। लेकिन थोड़ी ही देर बाद बढ़त में और भी उछाल आया, जिसके चलते सेंसेक्स 9183 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, इसके अलावा सेंसेक्स 9096 के निम्नतम स्तर पर भी पहुंचा। बहरहाल, 10 […]
शहर में हर शख्स परेशां, गांव गुलजार
महंगाई और आर्थिक संकट के दौर में शहरी क्षेत्रों के नामी-गिरामी रिटेल स्टोरों को जहां नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में मौजूद हरियाली किसान बाजार और आधार रिटेलिंग जैसे स्टोर अच्छा कारोबार कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों के रिटेल स्टोर के कारोबार में इन दिनों जोरदार इजाफा हुआ है।दरअसल, बढ़िया उपज और […]
डूबते सिटी को सरकारी सहारा
वैश्विक वित्तीय संकट की वजह से दिवालिया होने के कगार पर खड़े अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े बैंक सिटी ग्रुप को उबारने के लिए आखिरकार सरकार को आगे आना पड़ा। अमेरिकी वित्त विभाग ने संकट में फंसे सिटी ग्रुप की मदद के लिए 40 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज की घोषणा की है। इसके साथ […]
कमाई का कार्फू का नशा काफूर
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रिटेल कंपनी कार्फू ने भारत में अपनी विस्तार योजना को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। कार्फू ने यह क दम वैश्विक मंदी के कारण उपजे वित्तीय संकट और भारत में अपने भावी साझेदारों की गिरती बिक्री को देखकर उठाया है। फ्रांस की यह रिटेल कंपनी भारत में अपनी […]
चल उड़ जा रे परदेसी कि जेट…
सरकारी दबाव में छंटनी न कर पाने के बाद से ही सिर पर लटक रही बर्बादी की तलवार से बचने के लिए जेट एयरवेज तरह-तरह की जुगत बिठाने में लगी हुई है। कर्मचारियों के वेतन में कटौती की कवायद के साथ-साथ अब उसने मोटी तनख्वाह वाले विदेशी पायलटों की छुट्टी करने का मन बनाया है। […]
