कलर्स बन गया मनोरंजन चैनलों का ‘बिग बॉस’
शनिवार को कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले बहुचर्चित कार्यक्रम बिग बॉस-2 के फाइनल एपिसोड को देखने के लिए करीब 57 लाख लोग पिछले शनिवार को बुद्धू बक्से से चिपके रहे। नोक-झोंक और तकरार-मनुहार वाले इस रियलिटी शो के विजेता और एक करोड़ रुपये के हकदार बने सहारनपुर में ढाबा चलाने वाले आशुतोष कौशिक। सही […]
बिना गियर के दौड़ाएगी यामाहा अपनी गाड़ी
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा मोटर इंडिया बिना गियर वाले दोपहिया वाहनों में उतरने की योजना बना रही है। जापान की यामहा मोटर की भारतीय इकाई फिलहाल भारतीय बाजारों में इस तरह के दोपहिया वाहनों की मांग पर अध्ययन कर रही है और साथ में इस बारे में भी अध्ययन कर रही है कि यूरोपीय […]
इंडसइंड ने थामा टीवीएस का हाथ
मौजूदा दौर में नकदी की कमी से जूझ रही टीवीएस मोटर्स का साथ देने के लिए इंडसइंड बैंक सामने आया है। टीवीएस मोटर्स और इंडसइंड ने एक करार किया है, जिसके तहत बैंक टीवीएस मोटर्स के डीलरों को कंपनी से वाहन खरीदने के लिए पैसा मुहैया कराएगा। इंडसइंड बैंक के बैंकिंग कारोबार प्रमुख रमेश गणेशन […]
बिग टीवी हुआ 10 लाख के पार
रिलायंस एडीए समूह की बिग टीवी डीटीएच सेवा ने अपने लॉन्च के महज 90 दिनों के अंदर 10 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही बिग टीवी ने तेजी से बढ़ रहे भारतीय डीटीएच क्षेत्र में सिर्फ तीन महीने में 15 फीसदी की बाजार भागीदारी हासिल कर ली है। इस उद्योग […]
जीएफए का स्पेंसर्स से करार
रिटेल ब्रांडों की फ्रेंचाइजी कंपनी ग्लोबल फ्रेंचाइजी आर्किटेक्ट्स (जीएफए) ने ब्रांड पिझा कॉर्नर और कॉफी वर्ल्ड एक्सप्रेस के लिए रिटेल शृंखला स्पेंसर्स के साथ करार किया है। जीएफए के प्रबंध निदेशक जोसेफ चेरियन ने बताया कि इस फ्रेंचाइजी समझौते के तहत स्पेंसर अगले 18 महीनों में अपने स्टोरों में 60 पिझा कॉर्नर और कॉफी वर्ल्ड […]
अक्टूबर में बने एक करोड़ मोबाइल ग्राहक
देश में दूरसंचार कंपनियों ने अक्टूबर में 1.04 करोड़ नए मोबाइल फोन ग्राहक बनाए हैं। अक्टूबर में मोबाइल फोन ग्राहकों की कुल तादाद बढ़कर 32.5 करोड़ से अधिक हो गई। दूरसंचार नियामक ट्राई की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर, 2008 के दौरान जीएसएम, सीडीएमए और डब्ल्यूएलएल तीनों को मिलाकर कुल 1.04 करोड़ ग्राहक […]
अपनों के सहारे खर्च बचाने चलीं आईटी कंपनियां
अपने खर्च पर लगाम लगाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) कंपनियां अब नियुक्तियों के लिए आंतरिक जानकारियों या दोस्तों की मदद ले रही हैं। कंपनियों की इस नई कवायद से वे सलाहकारों को नियुक्तियों के वक्त दी जाने वाली एक मोटी रकम तो बचा ही रही हैं, साथ ही नियुक्तियों […]
मंदी ने रोके जेके सीमेंट्स के कदम
दुनिया भर में छाई आर्थिक मंदी और बाजार में पूंजी की कमी के कारण जेके सीमेंट्स ने सऊदी अरब अमीरात (यूएई) में लगने वाली अपनी पहली विदेशी परियोजना को तीन तिमाहियों के लिए टाल दिया है। कंपनी पहले इस परियोजना का काम जून 2010 से शुरू करने वाली थी। लेकिन अब कंपनी ने इस परियोजना […]
फर्स्टसोर्स के मुनाफे पर चोट
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बीपीओ कंपनी फर्स्टसोर्स के शुद्ध लाभ में 38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान कंपनी की कुल कमाई भी 28.2 करोड़ रुपये ही रही जो पिछले साल की इसी समयावधि में 45.59 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने इस दौरान अकाउंटिंग मानक 30 के अनुसार कारोबार […]
पेप्सी को आपूर्ति की दरकार
शीतल पेय और स्नैक्स बनाने वाली कंपनी पेप्सिको मार्जिन कमाने के चलते दबाव और अपने स्नैक्स खाद्य ब्रांड की आपूर्ति के मामले में मुश्किलों का सामना कर रही है। चिप्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले आलुओं की कमी के कारण कंपनी को देशभर में अपने स्टोरों तक स्नैक्स की आपूर्ति करने में मुश्किल हो रही […]
