दिवाली से पहले मिला ‘खुशियों’ का तोहफा
दीपावली के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने नई वेतन समिति की सिफारिशें लागू कर अपने कर्मचारियों को बेहतरीन तोहफा देने का निर्णय लिया है। इसके अनुसार कर्मचारियों के वेतन में 25 फीसदी और पेंशन की राशि में 40 फीसदी का इजाफा होगा। सुशील कुमार त्रिपाठी समिति की सिफारिशें सरकार 1 जनवरी 2007 से लागू करेगी। […]
मुंबई में ऑटो और टैक्सियों के पहिए जाम
25 साल पुरानी टैक्सियों को सड़क से हटाये जाने के विरोध में टैक्सी और ऑटोरिक्शा चालकों ने बुधवार रात 12 बजे से अपने वाहनों को सड़क पर नहीं उतारने का ऐलान किया है। मुंबई ऑटोरिक्शा एवं टैक्सी मेंस यूनियन द्वारा घोषित इस चक्का जाम की वजह से 1 लाख 10 हजार आटोरिक्शा और 55 हजार […]
ऑटो कंपनियों की खिलीं बांछें
मुंबई में चलने वाली काले और पीले रंग की पद्मिनी टैक्सियों के स्थान पर नई गाड़ियों को लाने की महाराष्ट्र सरकार की योजना ने मंदी की मार झेल रही ऑटोमोबाइल कंपनियों को खुश होने का मौका दे दिया है। मारुति उद्योग लिमिटेड (एमयूएल) ने अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए शहर की सबसे बड़ी टैक्सीमैन यूनियन […]
डाकघरों में भी मिलेगा अब सोने का सिक्का
भारतीय डाक विभाग ने अपने डाकघरों से 24 कैरेट सोने के सिक्कों की बिक्री की घोषणा की है। शुरुआत में डाक विभाग प्रयोग के रूप में दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात के 100 भारतीय डाक आउटलेटों में सोने के सिक्के उपलब्ध कराएगा। डाकघरों में सोने के सिक्के उपलब्ध कराने की पहल विश्व स्वर्ण परिषद और […]
बेहाल दिल्ली के केमिकल कारोबारी
चीन के ओलंपिक समाप्त होने के बाद भी यहां के केमिकल्स कारोबारियों का भय बरकरार है। रुपये की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और तैयार माल की मांग न होने के कारण दिल्ली और उत्तर प्रदेश के केमिकल्स कारोबारियों के होश उड़ गए हैं। दिल्ली की केमिकल मर्चेन्टाइल एसोसिएशन के अधिकारियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड […]
परिधान कंपनियों ने की ऑफर की भरमार
त्योहार का मौसम सज चुका है और लगभग सभी बड़ी परिधान कंपनियां इस मौसम का फायदा उठाने के लिए कई तरह की योजनाएं बना रही हैं। ये कंपनियां त्योहारी मौसम की संभावनाओं का पता लगा कर अपनी बिक्री बढ़ाना चाहती हैं। ग्लोबस के सेल्स एग्जीक्यूटिव ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘यह एक ऐसा समय होता […]
उत्तराखंड को मिलेगी एडीबी की मदद
उत्तराखंड सरकार ने घोषणा की है कि वह इस पहाड़ी राज्य में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 35 करोड़ डॉलर यानी लगभग 1600 करोड़ रुपये का ऋण हासिल करने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगी। यह घोषणा कैबिनेट बैठक के बाद की गई। इस बैठक में एडीबी […]
‘सोने की चिड़िया’ नहीं ई-कचरे का ‘घर’ कहिए जनाब
एक समय था जब भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था। लेकिन आज देश के पास कोई समुचित ढांचा और पर्याप्त पर्यावरण नियम नहीं होने की वजह से यह विकसित देशों का पसंदीदा इलेक्ट्रॉनिक कचरा घर बनता जा रहा है। यहां अमेरिका, यूरोप और कनाडा जैसे विकसित देशों से आने वाले सभी प्रकार के […]
बाजार को फिर सरकारी इंजेक्शन
सीआरआर में कटौती करके 60 हजार करोड़ रुपये की तगड़ी खुराक देने के बाद आरबीआई ने मंदी की मार झेल रहे बाजार को एक बार फिर 20 हजार करोड़ रुपये का एक और इंजेक्शन लगा दिया। इसके तहत, सरकार का इरादा अल्पकालिक ऋण के जरिए म्युचुअल फंडों में नकदी की जरूरत पूरी करने और उनका […]
…दिखा असर, लेकिन उम्मीद से कुछ कम
सरकार की ओर से बाजार को राहत देने की घोषणा और वैश्विक बाजारों में आई तेजी का असर भारतीय बाजारों में भी दिखा। तेजी के बीच सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन भारी बढ़त पर खुला, लेकिन बाद में मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया और अंत आशा के अनुरूप नहीं रहा। कारोबार समाप्ति पर बंबई स्टॉक […]
