छह देशों ने की ब्याज दरों में साझा कटौती
अर्थव्यवस्था पर छा रहे वित्तीय संकटों के बादलों को कुछ हद तक दूर करने के लिए छह देशों ने ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की। जिसमें अमेरिकी फेडरल रिजर्व, यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के अलावा चार और देशों के केंद्रीय बैंकों ने एक आपातकालीन निर्णय लेते हुए संयुक्त रूप से ब्याज दरों में कटौती […]
मंदी में तप कर सोना हो गया कुंदन
अमेरिकी वित्तीय संकट की वजह से दुनिया भर के गिरते शेयर बाजार में गनीमत है कि सोना बिल्कुल खरा है और कमोडिटी बाजार अपनी चमक बनाए हुए है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और रुपये में कमजोरी केचलते बुधवार को कारोबार के दौरान सोने की कीमत 14 हजार के स्तर को पार कर गई। दिल्ली के […]
रैनबैक्सी को मिली अमेरिका में राहत की दवा
अमेरिका में बेची जानी वाली अपनी जेनेरिक दवाओं के लिए दस्तावेजों को लेकर विवादों में घिरी रैनबैक्सी लैबोरेटरीज लिमिटेड ने आज राहत की सांस ली है। आज अमेरिकी सरकार ने कंपनी की जेनेरिक दवाओं के खिलाफ मामले को वापस ले लिया है। इस मामले में सरकार ने कंपनी से ऑडिट रिपोर्ट मांगी थी। इस मामले […]
टीसीएस ने खरीदी सिटीग्रुप ग्लोबल
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) 50.5 करोड़ डॉलर में सिटीग्रुप की भारतीय आउटसोर्सिंग कंपनी सिटीग्रुप ग्लोबल सर्विसेज लिमिटेड (सीजीसीएल) का अधिग्रहण करेगी। सिटीग्रुप ग्लोबल भारत स्थित कैप्टिव बिजनेस प्रोसेसिंग आउटसोर्सिंग फर्म है। टीसीएस ने सिटीग्रुप ग्लोबल के अधिग्रहण के लिए सिटीग्रुप के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह […]
एस्सार बंद कर सकती है विंड टरबाइन बनाने की परियोजना
रूईया समूह की कंपनी एस्सार समूह आरई पावर सिस्टम्स के साथ बनाया गया संयुक्त उपक्रम रद्द कर सकती है। कंपनी ने यह संयुक्त उपक्रम विंड टरबाइन बनाने के लिए बनाया था। इस मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार सुजलॉन द्वारा आरई पावर सिस्टम्स खरीदे जाने के बाद ही कंपनी ने यह फैसला किया है। सूत्रों […]
भारतीय फार्मा पर भरोसा है विदेशी दवा निर्माताओं को
मंदी की इस हालत में भारतीय फार्मा क्षेत्र दवाओं के लॉन्च में देरी से जूझ रहा है। लेकिन फिर भी इस बाजार राहत महसूस कर रहा है। इसका कारण एली लिली और मर्क ऐंड कंपनी जैसी अंतरराष्ट्रीय फार्मा कंपनियों की ओर से रैनबैक्सी लैबोरेट्रीज, निकोलस पीरामल, ऑर्किड, एडविनस थेरेपेटिक्स, जुबिलिएंट ओर्गेनोसिस, जीवीके बायो और सुवेन […]
भारत में ग्राम-ग्राम से लागत घटाने चल पड़ी सुजुकी
भारत में कारों की मांग में आ रही कमी को देखकर जापान की कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन भी परेशान है। कंपनी के लिए भारत हमेशा से ही सबसे बड़ा बाजार रहा है, लेकिन बिक्री में इजाफे की मंद रफ्तार देखते हुए उसने वहां निर्माण लागत में कटौती करने का फैसला किया है।सुजुकी की सहयोगी कंपनी […]
वाहन उद्योग बेजार
वाहन उद्योग की मुफलिसी का दौर इस साल बरकरार रहने वाला है। पिछले साल वाहनों की बिक्री में बमुश्किल 5 फीसद का इजाफा हुआ था। इस साल भी बिक्री का आंकड़ा 10 फीसद से कम रहने की आशंका है। भारतीय वाहन निर्माताओं के संगठन सियाम की मानें, तो चालू वित्त वर्ष के दौरान बिक्री में […]
राजकोट की पुर्जा कंपनियां भी नैनो के पीछे चलीं साणंद
टाटा मोटर्स की सस्ती कार नैनो के गुजरात में आने का ऐलान क्या हुआ, राजकोट में कारोबारियों की बांछें खिल गईं। खास तौर पर वाहनों के पुर्जे बनाने वाली कंपनियां इस खबर पर खासी खुशियां मना रही हैं। दरअसल राजकोट की कई कंपनियां नैनो के लिए पुर्जों की आपूर्ति करने वाली थीं। जैसे ही रतन […]
वोडाफोन पेश करेगी टच स्क्रीन ब्लैकबेरी
वोडाफोन ग्रुप दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल-फोन सेवाएं देने वाली कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) लिमिटेड के साथ एक विशेष करार के तहत ब्लैकबेरी के हैंडसेट के नए टच-स्क्रीन वर्जन को पेश करेगी। इंग्लैंड की कंपनी ने ई-मेल के जरिये दी गए वक्तव्य में कहा कि स्ट्रोम नाम वाले इस हैंडसेट में परंपरागत कीबोर्ड की […]
