नहीं हटा नैनो पर लगा ब्रेक
सिंगुर मसले पर 15 दिनों से चल रहे गतिरोध के खत्म होने और ममता बनर्जी की ओर से आंदोलन वापस लेने के बाद टाटा मोटर्स ने कहा कि वह सिंगुर के अपनी नैनो कार संयंत्र में अभी काम शुरू नहीं करेगी। कंपनी का कहना है कि नैनो परियोजना के खिलाफ चल रहे विरोध को खत्म […]
बेचैन बाजार को मिल ही गया करार
परमाणु आपूर्तिकर्ता देशों की ओर से भारत को मिली छूट का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। इसके साथ ही एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से भी बाजार में तेजी देखी गई। सुबह 600 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ खुले बाजार में दिनभर लिवाली का दौर जारी रहा। हालांकि उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार […]
माया करने चलीं राज्य की कायापलट
उत्तरप्रदेश में सार्वजनिक-निजी साझेदारी के तहत विभिन्न क्षेत्रों में ठंडी प्रतिक्रिया की परवाह किए बगैर मायावती ने शहरों में आधारभूत-ढांचे के विकास के लिए निजीक्षेत्रों से पात्रता आवेदन की मांग की है। इसके तहत करीब 12,500 करोड़ की लागत से राज्य के 8 बड़े शहरों में आधारभूत विकास परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा। ‘समेकित शहरी नवीनीकरण […]
ओवीएल ने अंगोला के तेल पर धावा बोला
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) ने अंगोला में हाल ही में खोजे गए तेल ब्लॉक में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने इसके लिए बोली भी लगा दी है। ओवीएल के अलावा चीन की दो बड़ी कंपनियां भी पिछले महीने लगभग […]
ऐडलैब्स को मिला फैक्ट से प्रमाणपत्र
अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की कंपनी ऐडलैब्स को कॉपीराइट की चोरी के खिलाफ काम करने वाली अमेरिकी संस्था फैक्ट (फेडरेशन अगेन्स्ट कॉपीराइट थेफ्ट) की तरफ से प्रमाण पत्र मिल गया है। अब ऐडलैब्स भारत के साथ पूरे एशिया में इस प्रमाणप्रत्र को हासिल करने वाली इकलौती कंपनी बन गई है। कंपनी के एक बयान में […]
बढ़ती ब्याज दर से कम हुआ इन्फ्रा फर्मों का मुनाफा
बढ़ती ब्याज दर की मार से इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों का मुनाफा मार्जिन लगातार कम हो रहा है। सड़क, बिजली, बंदरगाह और हवाईअड्डों के निर्माण से जुड़ी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी), जीवीके ग्रुप जैसी दूसरी कं पनियों को कम मुनाफे से ही संतोष करना पड़ रहा है। बढ़ती ब्याज दर से बिल्ट, ऑपरेट और […]
अशोक लीलैंड-निसान को मिल गई जमीन
अशोक लीलैंड और निसान के संयुक्त उपक्रम ने तमिलनाडु सरकार के साथ चेन्नई के पिल्लैपक्कम में नया संयंत्र लगाने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। दोनों कंपनियों ने हल्के वाणिज्यिक वाहन बनाने के लिए यह साझा उपक्रम बनाया है। इस समझौते के तहत सरकार उपक्रम को लगभग 380 एकड़ भूमि उपलब्ध कराएगी। […]
इन्फोसिस को हो रही है जगह की किल्लत
परिसर निर्माण में देरी होने की वजह से सॉफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजिस को अपने 3,000 पेशेवरों को पुणे परिसर से चेन्नई भेजना पड़ा है। कंपनी हिंजेवाडी में अपने नए परिसर का निर्माण करा रही है जो निर्धारित समय से 6 महीने पीछे चल रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की ओर से […]
जीएम की नई कंपनी
जनरल मोटर्स कॉर्पोरेशन की भारतीय इकाई जनरल मोटर्स इंडिया ने बिक्री और वितरण के लिए एक नई कंपनी बनाई है। कंपनी ने इस नई कंपनी का नाम ‘जनरल मोटर्स (इंडिया) मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड’ रखा है।कॉर्पोरेट ढांचे की रीस्ट्रक्चरिंग क रने के तहत जीएम इंडिया ने बिक्री, मार्केटिंग और वितरण का काम करने के लिए यह […]
इमामी उतरेगी साबुन बाजार में
एफएमसीजी कारोबार की दिग्गज कंपनी इमामी लिमिटेड भी अब साबुन के बाजार में आने की तैयारी कर रही है। कंपनी इमामी प्योर स्किन नाम से ग्लिसरीन साबुन बाजार में उतारेगी। फिलहाल कंपनी इस उत्पाद का परीक्षण आंध्र प्रदेश में कर रही है। कंपनी इस परीक्षण के आधार पर ही इसे देशभर में लॉन्च करेगी। कंपनी […]
