इन्फोटेक खरीदेगी जर्मन कंपनी
इंजीनियरिंग डिजाइन सेवा और तकनीकी सॉल्युशंस मुहैया कराने वाली कंपनी इन्फोटेक इंटरप्राइजेज लिमिटेड जर्मनी की ऑटो इंजीनियरिंग कंपनी का अधिग्रहण करेगी। आईईएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बी वी आर मोहन रेड्डी ने बताया, ‘इस बारे में कंपनी से बातचीत चल रही है। हमें उम्मीद है कि इस साल अंत तक अधिग्रहण की सभी औपचारिकताएं […]
भारत में आई मित्सुबिशी आउटलैंडर
स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) कारों के बड़े बाजार के रूप में भारत में काफी संभावनाएं देखते हुए हिन्दुस्तान मोटर्स लिमिटेड ने आज देश में अपनी तीसरी एसयूवी मित्सुबिशी आउटलैंडर पेश की है। कंपनी ने भारत में अपनी इस एसयूवी की कीमत 20.20 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है। ईंधन की कम खपत और पर्यावरण अनुकूल […]
रियल्टि उद्योग अधिग्रहण से दूर
बाजार में छाई आर्थिक मंदी के कारण भारतीय रियल एस्टेट कंपनियों की कीमत काफी गिरी है। हालांकि कंपनी के लगभग 70-80 फीसदी से भी ज्यादा शेयर कंपनी के प्रमोटरों के पास ही होने के कारण इन कंपनियों का अधिग्रहण किए जाने का कोई खतरा नहीं है। लेकिन बाजार में कंपनी के शेयरों की कीमत लगातार […]
बंगाल ने खोया रतन
पश्चिम बंगाल के सिंगुर में अब टाटा की लखटकिया नैनो कार नहीं बनेगी। राज्य के मुख्यमंत्री बुद्घदेब भट्टाचार्य के साथ शुक्रवार को यहां टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा की मुलाकात के बाद यह बात साफ हो गई। टाटा ने मुख्यमंत्री से कहा कि सिंगुर में तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी और उनके सहयोगियों […]
फिर भीगी बिल्ली बन गए शे(य)र बाजार
अमेरिकी सीनेट से वित्तीय राहत पैकेज को हरी झंडी मिलने और भारत–अमेरिका परमाणु करार के बावजूद बाजार खुश नहीं हुआ। वैश्विक बाजारों से मिले गिरावट के संकेतों के बीच बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी, दोनों में भारी बिकवाली का दौर रहा, जिससे बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार […]
दीवाली में भी दाम वही, तो कुछ मीठा हो जाए..
चीनी, मेवा, खोया, गुड़ आदि की कीमतों में इजाफा होने के बावजूद मिठाई विक्रेताओं ने यह फैसला किया है कि वे दीवाली तक मिठाइयों के दाम में कोई इजाफा नहीं करने जा रहे हैं। त्योहारी मौसम के मद्देनजर वे अपना मार्जिन काफी कम रखकर कीमत को स्थिर बनाए रखना चाहते हैं। लोग आजकल चॉकलेट, सोनपापरी […]
…मगर यूपी में त्योहारी रंग में ‘वैट’का भंग
वैट की बढ़ी दरों की अधिसूचना जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश में महंगाई की पहली मार दशहरा और नवरात्र की खरीदारी करने वालों पर पड़ रही है। किराना व्यापारियों ने मेवे सहित अन्य रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ा दिए हैं। वैट की दरों में संशोधन का सबसे ज्यादा असर पान मसाला उद्योग पर […]
क्रीमी लेयर सीमा बढ़ी
ओबीसी के बड़े वर्ग को आरक्षण दायरे में लाने के मकसद से सरकार ने क्रीमी लेयर के लिए आय की अधिकतम सीमा को 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष से बढ़ाकर 4.5 लाख रुपये प्रतिवर्ष करने का निर्णय किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। रैनबैक्सी […]
बीस खरब हुए स्वाहा, पर नहीं थम रही आग
अमेरिका में हुए सब प्राइम संकट की आग काफी दूर तक फैल चुकी है और इस आग में इस साल निवेशकों का 20 खरब डॉलर फुंक जाने के बावजूद फिलहाल इसकी आंच में कोई कमी आने की संभावना नहीं दिख रही है। इस दशक में यह दूसरी बार हुआ है कि इक्विटी में निवेश करने […]
रियल्टी और बैंकों पर पड़ी सबसे कड़ी मार
आ ठ जनवरी से लेकर 30 सितंबर, 2008 तक रियालिटी, मेटल और टिकाउ उपभोक्ता सामान के क्षेत्र सबसे अधिक कमजोर हुए। इनके शेयर इस अवधि में 50 फीसदी से अधिक नीचे गिरे। क्षेत्रवार सूचकांक की बात की जाए तो इस दौरान बीएसई में कैपिटल गुड्स और बैंकिंग सूचकांक सबसे अधिक फिसले। ये दोनों सूचकांक 47 […]
