कर्नाटक के तंबाकू किसान हुए मालामाल
कर्नाटक के तंबाकू उत्पादकों को वर्तमान सीजन में फ्ल्यू क्योर्ड वर्जीनिया तंबाकू के लिए प्रति किलो 92 से 95 रुपये मिले हैं जो पिछले साल से 60 प्रतिशत ज्यादा है। इस साल बड़े पैमाने पर विदेशी ऑर्डर मिलने से किसानों को तंबाकू की कीमत इतनी अधिक मिली है। तंबाकू उत्पादन के प्रमुख क्षेत्रों अफ्रीका के […]
बिकवाली से काली मिर्च नरम
कमजोर निर्यात मांग और बेहतर फसल की उम्मीदों के बीच व्यापारियों की ओर से सटोरिया बिकवाली होने से नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में बुधवार को काली मिर्च की वायदा कीमतों में गिरावट आई। काली मिर्च के सर्वाधिक सक्रिय सितंबर अनुबंध की कीमत 1.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,200 रुपये प्रति क्विंटल हो […]
मानसून खत्म हुआ तो चढ़ने लगे इस्पात के भाव
कच्चे माल की कीमतों में जबरदस्त कमी के बावजूद हाजिर बाजार में स्टील की कीमतें बढ़ी हैं। अभी पिछले पखवाड़े ही इनगॉट स्टील की कीमत में 5 फीसदी का उछाल देखा गया। मजेदार बात यह है कि पूरी दुनिया में इस्पात के कच्चे माल की कीमतों में कमी देखी जा रही है लेकिन देश में […]
महंगे कच्चे माल से फीका पड़ा रंग-रोगन का बाजार
फिलहाल कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चला गया है, लेकिन 147 डॉलर के रेकॉर्ड स्तर तक पहुंचने की मार से पेंट उत्पादक अभी तक कराह रहे हैं। पेंट इंडस्ट्री में मुख्य कच्चा माल के तौर इस्तेमाल हो रहा कच्चा तेल पिछले कुछ महीनों में इतना उछला कि उत्पादकों की कमर पर बल […]
कच्चे तेल में मजबूती
कम होती ऊर्जा मांग की चिंता से तेल की कीमतें सात महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज एशियाई बाजार में तेल की कीमतों में तीन डॉलर से अधिक का उछाल आया। न्यू यॉर्क का प्रमुख सौदा, अक्टूबर डिलीवरी वाले लाइट स्वीट कच्चे तेल की कीमतों में 3.17 डॉलर की बढ़ातरी दर्ज की […]
खुले बाजार में 9 लाख टन गेहूं बेचेगी केंद्र सरकार
अगले महीने की शुरुआत में देश के गेहूं भंडार से लगभग 9.09 लाख टन गेहूं को खुले बाजार में बेचा जाएगा। गौरतलब है कि अगले महीने से देश में त्योहारों का दौर शुरू होने वाला है और इस दौरान कीमतें नियंत्रित रहे इसके लिए ही यह कवायद की जा रही है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी […]
नकली कीटनाशकों ने डुबोए किसानों के 72 अरब रुपये
देश भर में नकली और घटिया कीटनाशकों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। हाल ही में किए गए एक शोध से पता चलता है कि इन नकली कीटनाशकों के एवज में किसानों के 1,200 करोड़ रुपये तो बर्बाद हो ही रहे हैं। कीड़े-मकोड़ों की पर्याप्त रोकथाम न होने से तकरीबन 6,000 करोड़ रुपये की […]
नहीं बख्शे जाएंगे डिफॉल्टर, होगी बकाया वसूली
सौदे के निपटान में असफल रहने वालों (डिफॉल्टर) के लिए बुरी खबर है। देश की अग्रणी कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स ने बुधवार को एक परिपत्र जारी किया जिसमें बताया गया है कि खरीदार के डिफॉल्टर हो जाने पर उससे बकाए रकम की वसूल की जाएगी। डिफॉल्ट रोकने के लिए प्रयासरत वायदा बाजार आयोग के निर्देशों पर […]
क्या क्षेत्रवाद की राजनीति में कारोबार को निशाना बनाना उचित है?
चौपट हो रहा है कारोबारसंजय निरूपमनेता, कांग्रेस क्षेत्रवाद की राजनीति के जरिए अपना स्वार्थ सिध्द करने के लिए नेता लोगों की भावनाओं को भड़काते हैं और राजनीति करते हैं। इसके लिए उन्हें लोगों की रोजी-रोटी, लोगों की अपनी पहचान, अस्मिता और भाषा की बात ही करनी होती है। मिसाल के तौर पर मुंबई में गैर […]
शुरू हुई आईटी से लैस होने की होड़
इस साल उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं से जुड़ी हुई कंपनियां अब सूचना प्रौद्योगिकी से खुद को लैस करने की तैयारी में जुटी हुई हैं। मसलन इस साल फिलिप्स, गोदरेज एंड बॉयसी और सैमसंग जैसी कंपनियों ने अपने कुल कारोबार का 1-5 प्रतिशत सूचना प्रौद्योगिकी पर खर्च करने का मन बनाया है। इसकी वजह यह है कि […]
