खुद करनी होगी नए रास्तों की तलाश
जब से अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर सब प्राइम संकट मंडराना शुरू हुआ और इसका असर अमेरिका की वित्तीय कंपनियों पर पड़ने लगा, तब से ही भारत के सॉफ्टवेयर क्षेत्र में यह बहस छिड़ने लगी कि क्या इस मंदी का प्रभाव उतना ही भयावह रहेगा जितना 2001-02 में देखा गया था। याद होगा कि इस दौरान तकनीक […]
अति सेवा ने किया आम लोगों का जीना मुहाल
मोबाइल फोन पर आज की तारीख में हर दिन आने वाली सैकड़ों कॉल की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। इनकी तादाद पर तो ‘डू नॉट कॉल’ डाइरेक्ट्री का चाबुक भी लगाम कसने में नाकाम रहा है। इससे तो अनजान कंपनियां आपको फोन नहीं कर सकतीं, लेकिन सेवा प्रदाताओं की तरफ से […]
अचानक ही नहीं फूटा अमेरिकी वित्तीय गुब्बारा
पहले बियर स्टर्न्स, फ्रेडी और फैनी, अब मेरिल लिंच और लीमन ब्रदर्स और शायद उसके बाद अमेरिका की बीमा क्षेत्र की बड़ी कंपनी एआईजी जल्द ही इन नामों में जुड़ जाए। अमेरिकी वित्त बाजार इस समय बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति के लोग स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। […]
बार्कलेज खरीदेगा लीमन का कारोबार
ब्रिटेन का बार्कलेज समूह लीमन ब्रदर्स का कुछ हिस्सा खरीद लेगा। समूह की एक विज्ञप्ति के मुताबिक बार्कलेज ग्रुप ने लीमन ब्रदर्स के उत्तरी अमेरिका में इनवेस्टमेंट बैंक और कैपिटल मार्केट कारोबार को 1.75 अरब डॉलर में खरीद लेगा। गौरतलब है कि 158 साल पुराने लीमन ने अमेरिकी सब-प्राइम संपत्ति बाजार में हुए जबरदस्त नुकसान […]
आईसीआईसीआई-नए घाव
भारतीय बाजार अमेरिका के वित्त्तीय बाजार में चल रहे संकट से तेजी से प्रभावित हो रहा है। इन कारणों की वजह से आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में भी मंगलवार को दिन भर के कारोबार के दौरान 10 फीसदी की गिरावट आई। इसकी सिर्फ वही वजह नहीं है कि बैंक का लीमन ब्रदर्स में सीनियर बांड […]
एआईजी को आखिर मिल गया जीवनदान
दुनिया के सबसे बड़े बीमाकर्ता अमेरिकन इंटरनेशनल ग्रुप (एआईजी) को लीमन की राह पर जाने से बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ हो गया है। इस कड़ी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व बोर्ड ने उसके लिए 85 अरब डॉलर के कर्ज को मंजूरी दे दी है। हालांकि इससे दो दिन पहले ही अमेरिकी अधिकारियों ने लीमन […]
प्रबंधन ने नहीं बेचे शेयर: आईसीआईसीआई
देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने बुधवार को कहा है कि शेयर बाजार में उसके शेयरों में आई दस फीसदी से ज्यादा की भारी गिरावट के बाद उससे टॉप मैनेजमेंट (उच्चतम प्रबंधन) के लोगों ने बैंक के शेयरों की बिकवाली नहीं की है। बैंक ने अपने बयान में कहा कि इस तरह […]
फेडरल रिजर्व भी सवालों के घेरे में
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 85 अरब डॉलर का कर्ज देकर एआईजी को तो जरूर डूबने से बचा लिया है लेकिन इसके साथ ही बैंक ने लीमन ब्रदर्स को संकट से न उबारने के बाद जो विश्वसनीयता हासिल की थी वो शायद मुश्किलों में आ सकती है। एआईजी को उबारने केबाद अब कुछ और वित्तीय कंपनियां […]
एशियाई बाजार भी घबराए, मुद्रा बाजार में 33 अरब डॉलर झोंके
एआईजी को अमेरिकी सरकार से 85 अरब डॉलर का ऑक्सीजन मिलने के बावजूद एशियाई बाजारों की सांस अभी अटकी हुई है। एशियाई बाजार किसी भी तरह से नहीं चाहते कि इस बवंडर की चपेट में वह भी आ जाएं। वॉल स्ट्रीट में मची हलचल को देखते हुए मुद्रा बाजार में नकदी की स्थिति ठीक ठाक […]
निफ्टी में मंदी बरकरार 3800 का स्तर संभव
निफ्टी सकारात्मक रुख के साथ खुला लेकिन वह सुबह मिली बढ़त को अधिक देर तक बरकरार नहीं रख सका और निगेटिव जोन में चला गया। अंतत: 67 अंक गिरकर 4008 पर बंद हुआ। तकनीकी तौर पर पांच दिन का आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 16 पर हैं जो बाजार की ओवरसोल्ड पोजिशन की ओर इशारा करते […]
