गिरते बाजार में करें खरीदारी
इस हफ्ते के पहले दो दिनों के भीतर वाइस इंवेस्ट फाइनेंशिएल एडवाइजर्स के सीईओ हेमंत रस्तोगी को 15 से 20 फोन कॉल आईं हैं। सारे फोन कॉल निवेशकों के हैं और वह जानना चाहते हैं कि क्या बाजार का बुरा दौर खत्म हो चुका है? और हमारे पास इस सवाल का कोई जबाव नहीं है। […]
बिकवाली से फिर फिसला बाजार बैंक, रियालिटी सबसे ज्यादा गिरे
बुधवार को कारोबार की शुरुआत में ही सेंसेक्स 83 अंक चढ़कर 13,601 अंकों पर पहुंच गया। लेकिन कुछ ही समय बाद रिजर्व बैंक द्वारा अप्रवासियों द्वारा की जाने वाली विदेशी मुद्रा में जमा (एफसीएनआर, बी) और भारतीय मुद्रा में जमा (एनआर(ई)आरए)की दरों में इजाफे और तरलता बढ़ाने के उपायों के बाद निवेशकों पर बैंकों के […]
करोड़ों रुपये का गाय भैंस घोटाला
देश में किसानों की बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा तो कर दी है लेकिन यह राहत पैकेज किसानों के पेट की आग न बुझाकर नेताओं और उनके चेलों की जेब में समा गया। यह बात सूचना अधिकार केद्वारा मांगी गई जानकारी के जरिए […]
बिहारी बाबू का फिल्म सिटी से तौबा
अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने भोपाल फिल्म सिटी परियोजना से मुंह मोड़ लिया है। पिछले साल सितंबर महीने में मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बीच गुपचुप वार्ताओं के कई दौर चले थे।उस समय राज्य सरकार ने शत्रुघ्न सिन्हा का बड़े तहे दिल से स्वागत किया […]
ग्लोडिन को 284 करोड़ का ठेका
मुंबई स्थित सूचना प्रौद्योगिकी और समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी ग्लोडिन टेक्नोसर्व ने बिहार राज्य इलेक्टॉनिक विकास निगम (बीएसईडीसी) के साथ 284 करोड़ रुपये के करार पर दस्तखत किया है। यह ठेका ग्लोडिन की सहायक कंपनी स्मार्फटेक टेक्नोलॉजी को हासिल हुआ है। इस करार के तहत स्मार्फटेक बिहार में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) […]
अब लीमन के बीपीओ पर नजर
भारत की आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो टेक्नोलॉजीज और केपीओ फर्म कोपल पार्टनर्स ने दिवालिया बैंक लीमन ब्रदर्स होल्डिंग के भारत के बैक ऑफिस बिजनेस को खरीदने में रुचि दिखाई है। लीमन ब्रदर्स ने दिवालिया होने के लिए अमेरिका में सोमवार को अर्जी दाखिल की थी। लीमन की इकाई मुंबई के उपनगर पवई में है […]
मंदी की बयार से दहशत में बाजार
अमेरिका के प्रमुख निवेश बैंक लीमन ब्रदर्स के दिवालिया घोषित होने से भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में दिनभर उथल-पुथल का माहौल रहा। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को जहां बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए, वहीं मंगलवार को भी उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि बाद में घरेलू निवेशकों और बड़ी कंपनियों की ओर से […]
मंदी की बयार से दहशत में बाजार
अमेरिका के प्रमुख निवेश बैंक लीमन ब्रदर्स के दिवालिया घोषित होने से भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में दिनभर उथल-पुथल का माहौल रहा। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को जहां बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए, वहीं मंगलवार को भी उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि बाद में घरेलू निवेशकों और बड़ी कंपनियों की ओर से […]
अपने पैरों पर खड़े होने चले लीमन के कर्मचारी
भारत में वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाली मझोले आकार की कंपनियां वैश्विक वित्तीय संकट को अपने निवेश बैंकिंग कारोबार को मजबूत करने के मौके के तौर पर देख रही हैं। और निवेश बैंकरों ने दूसरी जगह नौकरी तलाशने की जगह अपने कारोबार की संभावनाएं टटोलनी शुरू कर दी हैं। अमेरिकी निवेश बैंकर लीमन बदर्स होल्डिंग्स […]
रियल एस्टेट कंपनियों को लगा जोर का झटका
अमेरिका में आए वित्तीय संकट के तूफान का असर भारत की रियल एस्टेट कंपनियों पर भी पड़ रहा है। इन कंपनियों को परियोजना स्तर पर पैसा जुटाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डीएलएफ समूह, यूनिटेक और अन्य रियल एस्टेट कंपनियां परियोजना के स्तर पर पैसा जुटाने के लिए बाजार में पहुंची […]
